Wednesday, April 17, 2024
35.3 C
Chandigarh

जीवन बदल देने वाली ये 10 किताबें आपको अवश्य पढ़नी चाहिए

किताबों में हमारे जीवन को बदलने और हमारी कल्पनाओं को प्रज्वलित करने की अविश्वसनीय शक्ति होती है। किताबें पढ़ने से हमारे अंदर सकारात्मक सोच का विकास होता है और आत्मविश्वास पैदा होता है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसी किताबों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपकी ज़िंदगी बदल जाएगी। इन किताबों की कहानियों को पढ़कर यकीनन आपके मन में भी कुछ करने की जज़्बा पैदा होगा।

तो चलिए शुरू करते हैं।

द अल्केमिस्ट : पाउलो कोएल्हो

द अल्केमिस्ट एक बहुत ही शानदार किताब है। यह मूल रूप से एक गडरिये की कहानी है जो एक खजाना ढूंढने निकलता है। यह कहानी आपको जीवन में एक नया नजरिया दे सकती है।

कहानी के कई भागों में आपको यह महसूस होगा कि जिस तरह की परेशानियां सामना गडरिया कर रहा है हम भी सामान्य जीवन में ऐसी परिस्थितियों का अनुभव करते हैं।

The Alchemist book

यदि आप इस किताब को खरीदना चाहते हैं तो अमेज़न के इस लिंक से खरीद सकते हैं।

जीत आपकी : शिव खेड़ा

“जीत आपकी” एक मोटिवेशनल किताब है जो आपको सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। इस किताब में लेखक शिव खेड़ा ने अपने अनुभवों के माध्यम से सफलता के महत्वपूर्ण सिद्धांतों को साझा किया है।

इसमें आपको मोटिवेशन, समय के प्रबंधन, लक्ष्य स्थापित करने का महत्व, और सफलता के लिए मानसिक तैयारी के बारे में विस्तार से बताया गया है।

jeet aapki ( shiv kheda )

यदि आप इस किताब को खरीदना चाहते हैं तो अमेज़न के इस लिंक से खरीद सकते हैं।

“रिच डैड, पुअर डैड” : रॉबर्ट कियोसाकी

इस किताब के बारे में आमतौर पर कहा जाता है कि अगर आप अमीर बनना चाहते हैं तो सबसे पहले इस किताब को पढ़ना चाहिए। अमेरिकन बिजनेसमैन रॉबर्ट कियोसाकी (Robert t. Kiyosaki) ने इस किताब को 25 साल पहले लिखा था। लेकिन इसकी प्रासंगिकता आज भी उतनी ही है या यूँ कहें कि और बढ़ गई है।

इस किताब में कियोसाकी ने दो पिताओं के बारे में बात की है। एक वो अपने खुद के पिता के बारे में और दूसरे एक अपने बेस्ट फ्रेंड के पिता के बारे में।

कियोसाकी बताते हैं उनके पिता जी पीएचडी थे, जो इस किताब में पुअर डैड हैं। दूसरे, उनके बेस्ट फ्रेंड के पिता जी एक बिजनेसमैं है जो इस किताब में रीच डैड हैं। इस कहानी के जरिए कियोसाकी अमीर बनने की सोच के बारे में बताते हैं।

यदि आप इस किताब को खरीदना चाहते हैं तो अमेज़न के इस लिंक से खरीद सकते हैं।

“विंग्स ऑफ़ फायर” : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

यह पुस्तक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की जीवनी पर आधरित है। इस पुस्तक में उन्होंने अपने बचपन से लेकर राष्ट्रपति बनने तक के सफर का ज़िक्र किया है। आज हर कोई उनकी तरह बनना चाहता है।

उनकी इस किताब को पढ़कर निराश से निराश व्यक्ति भी अपने जीवन से प्यार करने लगेगा और अगर आप ज़िन्दगी की दौड़ में कुछ करना चाहते हों, तो यह किताब आपको बेहद पसंद आएगी।

“विंग्स ऑफ़ फायर” पुस्तक पढ़कर आप डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के संघर्षपूर्ण और सफल जीवन से कुछ सीख सकते हैं।

यदि आप इस किताब को खरीदना चाहते हैं तो अमेज़न के इस लिंक से खरीद सकते हैं।

द लॉ ऑफ़ सक्सेस : नेपोलियन हिल

द लॉ ऑफ़ सक्सेस नेपोलियन हिल द्वारा 1925 में लिखी गई एक पुस्तक है। इस एकमात्र किताब से आप सफलता के सारे सूत्रों को प्राप्त कर सकते हैं।

इस किताब को पढ़ने के बाद आपको शायद कोई और किताब को पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि जितने भी बेसिक्स होते हैं सफलता को प्राप्त करने के लिए वह इस किताब में हैं। तो इस किताब को जरूर पढ़ें।

यदि आप इस किताब को खरीदना चाहते हैं तो अमेज़न के इस लिंक से खरीद सकते हैं।

थिंक एंड ग्रो रिच : नेपोलियन हिल

थिंक एंड ग्रो रिच पुस्तक नेपोलियन हिल और रोजा ली बीलैंड द्वारा लिखित है जो 1937 में जारी की गई थी। यह व्यक्तिगत-विकास और आत्म-विकास से सम्बन्धित पुस्तक है।

दरअसल इस किताब में नेपोलियन हिल ने सोच के बारे में बताया है कि किस तरह की सोच से हम जीवन में सफल हो सकते हैं। इस पुस्तक में उन्होंने कुछ कामयाब लोगों के नियम बताए हैं यानी कोई भी इनको फॉलो करके सफलता की राह पर चल सकता है।

think and hrow rich

यदि आप इस किताब को खरीदना चाहते हैं तो अमेज़न के इस लिंक से खरीद सकते हैं।

सेपियन्स : डॉ युवाल नोआ हरारी

डॉ युवाल नोआ हरारी द्वारा लिखित किताब ‘सेपियन्स’ में मानव जाति के संपूर्ण इतिहास को बहुत ही खूबसूरत ढंग से प्रस्तुत किया गया है। यह प्रस्तुतिकरण अपने आप में अद्वितीय है।

इसमें धरती पर विचरण करने वाले पहले इंसानों से लेकर संज्ञानात्मक, कृषि और वैज्ञानिक क्रांतियों की प्रारम्भिक खोजों से लेकर विनाशकारी परिणामों तक को शामिल किया गया है।

sapiens-book

लेखक ने जीव-विज्ञान, मानवशास्त्र, जीवाश्म विज्ञान और अर्थशास्त्र के गहन ज्ञान के आधार पर इस रहस्य का अन्वेषण किया है कि इतिहास के प्रवाह ने आख़िर कैसे हमारे मानव समाजों, हमारे चारों ओर के प्राणियों और पौधों को आकार दिया है। यही नहीं, इसने हमारे व्यक्तित्व को भी कैसे प्रभावित किया है।

यदि आप इस किताब को खरीदना चाहते हैं तो अमेज़न के इस लिंक से खरीद सकते हैं।

अनटेम्ड : ग्लेनॉन डॉयल

“अनटैम्ड ” ग्लेनॉन डॉयल का तीसरा संस्मरण है इससे पहले उन्होंने कैरी ऑन, वॉरियर , लव वॉरियर पुस्तक लिखी थी। पितृसत्ता को ध्वस्त करने वाली महिला की इस कहानी के माध्यम से, आप सीखेंगे कि खुद पर भरोसा कैसे करें।

यह पुस्तक सभी महिलाओं के लिए एक प्रेरक जागृति आह्वान है। यह पुस्तक महिलाओं को उनके अंदर मौजूद लालसा की आवाज को उजागर करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

sapiens-book

यदि आप इस किताब को खरीदना चाहते हैं तो अमेज़न के इस लिंक से खरीद सकते हैं।

बिलव्ड : टोनी मॉरिसन

बिलव्ड अमेरिकी उपन्यासकार टोनी मॉरिसन का 1987 का उपन्यास है। यह उपन्यास मार्गरेट गार्नर की सच्ची कहानी से प्रेरित है, जो 1856 में अपने परिवार के साथ केंटुकी की गुलामी से भागकर ओहायो में आज़ाद हो गई थी।

Beloved_book

यदि आप इस किताब को खरीदना चाहते हैं तो अमेज़न के इस लिंक से खरीद सकते हैं।

“सिद्धांत” : रे डेलियो

रे डेलियोद्वारा लिखित पुस्तक सिद्धांत में उन नियमों और रूपरेखाओं का वर्णन किया गया है जिनका उपयोग वह अपने जीवन को आगे बढ़ाने के लिए करते हैं। यह पुस्तक सफलता प्राप्त करने के लिए सत्य की खोज, निर्णय लेने और प्रणालियों के कार्यान्वयन की खोज करती है।

इसके बाद, रे उन प्रबंधन सिद्धांतों पर चर्चा करते हैं जिनका उपयोग उन्होंने अपने मल्टीबिलियन-डॉलर हेज फंड, ब्रिजवाटर के निर्माण के लिए किया था।

Principles book

यदि आप इस किताब को खरीदना चाहते हैं तो अमेज़न के इस लिंक से खरीद सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp