25 अक्टूबर को लगने जा रहा है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

688

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन ही लगने वाला है। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है।

सूर्य ग्रहण का समय 25 अक्टूबर को शाम 04.29 मिनट पर शुरू होकर शाम 05.42 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण के पहले और बाद तक सूतक काल रहता है। सूर्य ग्रहण भारत के साथ-साथ विश्व के कई देशों में दिखाई पड़ेगा। इसका प्रभाव भारत में बेहद आंशिक रहेगा।

भारत में ये सूर्य ग्रहण दिन में 2 बजकर 29 मिनट से आरंभ हो जाएगा और लगभग 4 घंटे 3 मिनट तक चलेगा। इस बार सूर्यास्त होने के बाद भी ग्रहण होगा। शाम 6 बजकर 32 मिनट पर ग्रहण की समाप्ति होगी।

सूर्य ग्रहण क्या है?

सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और जब तीनों वस्तुएं संरेखित होती हैं। आंशिक सूर्य ग्रहण तब होगा जब चंद्र डिस्क आंशिक रूप से सौर डिस्क को कवर कर लेगी।

आंशिक सूर्य ग्रहण भारत के अधिकांश हिस्सों से दिखाई देगा

दिल्ली – 4.29 बजे

मुंबई – 4.49 बजे

चेन्नई – 5.14 बजे

बेंगलुरु – शाम 5.12 बजे

चंडीगढ़ – शाम 4.23 बजे

जयपुर – शाम 4.31 बजे

कोलकाता – शाम 4.52 बजे

हैदराबाद – शाम 4.59 बजे

लखनऊ – शाम 4.36 बजे

जम्मू – शाम 4.17 बजे

देहरादून – शाम 4.26 बजे भोपाल

भुवनेश्वर शाम – 4.42 बजे

ग्रहण के वक्त इन बातों का रखे ध्यान

सूर्य ग्रहण के दौरान कोशिश करना चाहिए कि रखा हुआ भोजन ना करें। मान्यता है कि सूर्य की किरणें, ग्रहण के प्रभाव से दूषित हो जाती हैं, जो आप के रखे हुए भोजन को भी विशैला बना देती है।

ग्रहण के बाद व्यक्ति को स्नान करना चाहिए, साथ ही घर की भा साफ-सफाई करनी चाहिए। यदि आप के घर में पूजा स्थान या मंदिर हो तो उसकी भी सफाई जरूर करें। इससे घर की नकरात्मकता और दोष दूर होते हैं।

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ खास सावधानियां बरतनी चाहिए। ग्रहण के वक्त उन्हें घर के अंदर ही रहना चाहिए। साथ ही कोशिश करें कि ग्रहण के वक्त वो सोए नहीं, बल्कि ध्यान और जप करें।

अगला सूर्य ग्रहण

अगला सूर्य ग्रहण 2 अगस्त 2027 को भारत से दिखाई देगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इसे देश के सभी हिस्सों से आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में देखा जाएगा।

यह भी पढ़ें :-

सूर्य ग्रहण के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी