Wednesday, April 17, 2024
35.3 C
Chandigarh

नवरात्रि के एक दिन पहले लगने जा रहा है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शारदीय नवरात्रि के शुरू होने से एक दिन पहले यानी 14 अक्तूबर को लगेगा। यह साल 2023 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण 14 अक्तूबर की रात 08 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा जो मध्य रात्रि 2 बजकर 24 मिनट तक चलेगा।

यह सूर्य ग्रहण वलयाकार में होगा। जिसमें आसमान में सूर्य एक अंगूठी यानी रिंग के आकार में नजर आएगा। जिस कारण इसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है।

सूर्य ग्रहण में 12 घंटे पहले से ही सुतक काल लग जाता है, इसलिए इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल सुबह 8 बजकर 34 मिनट से शुरू हो जाएगा। वैसे तो साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

सूर्य ग्रहण क्या है?

सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और जब तीनों वस्तुएं संरेखित होती हैं। आंशिक सूर्य ग्रहण तब होगा जब चंद्र डिस्क आंशिक रूप से सौर डिस्क को कवर कर लेगी।

कहां-कहां दिखाई देगा यह सूर्य ग्रहण

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण को उत्तरी अमेरिका, कनाडा, आइलैंड, अर्जेटीना, क्यूबा, पेरु, उरुग्वे और ब्राजील में देखा जा सकेगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा।

ग्रहण के वक्त इन बातों का रखे ध्यान

सूर्य ग्रहण के दौरान कोशिश करना चाहिए कि रखा हुआ भोजन ना करें। मान्यता है कि सूर्य की किरणें, ग्रहण के प्रभाव से दूषित हो जाती हैं, जो आप के रखे हुए भोजन को भी विशैला बना देती है।

ग्रहण के बाद व्यक्ति को स्नान करना चाहिए, साथ ही घर की भा साफ-सफाई करनी चाहिए। यदि आप के घर में पूजा स्थान या मंदिर हो तो उसकी भी सफाई जरूर करें। इससे घर की नकरात्मकता और दोष दूर होते हैं।

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ खास सावधानियां बरतनी चाहिए। ग्रहण के वक्त उन्हें घर के अंदर ही रहना चाहिए। साथ ही कोशिश करें कि ग्रहण के वक्त वो सोए नहीं, बल्कि ध्यान और जप करें।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp