Monday, December 4, 2023
17.5 C
Chandigarh

नवरात्रि में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जरूर जाएं देश की इन जगहों पर, मन होगा भक्तिमय

हिंदी कैलेंडर के अनुसार आश्विन मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक शारदीय नवरात्रि मनाई जाती है। अगले दिन विजयादशमी मनाई जाती है। इस दिन को दशहरा भी कहा जाता है।

शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस मौके पर पूरे देश में उत्सव का माहौल रहता है। आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा सभी स्थानों पर भक्ति के साथ की जाती है।

शारदीय नवरात्रि के दौरान, लोग मां के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए देश भर में स्थित दुर्गा मंदिरों में जाते हैं। अगर आप भी शारदीय नवरात्रि घूमने का प्लान कर रहे हैं तो देश की इन जगहों पर जरूर जाएं।

Shardiya Navratri

पश्चिम बंगाल

दुर्गा पूजा के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां भव्य तरीके से मां का आवाहन किया जाता है। इस अवसर पर विधि विधान से माता की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि महाराष्ट्र में जिस तरह से गणपति पूजा की जाती है। इसी तरह, बंगाल में दुर्गा पूजा मनाई जाती है। हर घर में कलश की स्थापना कर मां की पूजा की जाती है।

अहमदाबाद

गुजरात में नवरात्रि के मौके पर डांडिया का आयोजन किया जाता है। वर्तमान में यह मुंबई में भी लोकप्रिय है। नवरात्रि के नौ दिनों में उत्सव की शुरुआत आरती से होती है।

इस अवसर पर गरबा का आयोजन किया जाता है। इसमें माता का आह्वान किया जाता है। अगर आप डांडिया और गरबा डांस देखना चाहते हैं तो अहमदाबाद जरूर जाएं।

बस्तर

छत्तीसगढ़ में स्थित बस्तर में दुर्गा पूजा भव्य और पारंपरिक तरीके से मनाई जाती है। 52 शक्तिपीठों में से एक दंतेवाड़ा में स्थित है। इस शक्तिपीठ मंदिर को दंतेश्वरी मंदिर कहा जाता है।

इस अवसर पर रथ यात्रा भी निकाली जाती है। वहीं मां को महुआ के लड्डू का भोग लगाया जाता है। इसके अलावा आप मुंबई, वाराणसी, कुल्लू मनाली आदि जगहों पर जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

15,988FansLike
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR