Thursday, April 18, 2024
25.2 C
Chandigarh

जानिए कैसे बने अब्राहम लिंकन अनेक असफलताओं के बाद इतने सफल इंसान

आज हम आपको अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की कुछ ख़ास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपने पहले कही नहीं सुना होगा। अब्राहम लिंकन अमेरिका के 16 वें राष्ट्पति थे। उनका जन्म 12 फरवरी 1809 ईसवी को एक गरीब परिवार में हुआ था। गरीब परिवार में पैदा होने के कारण अब्राहम को अपनी जिंदगी में काफी मेहनत करनी पड़ी थी। अब्राहम बार-बार असफल होने के बाद ही अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे।

अब्राहम लिंकन के जीवन की कुछ महत्वपूर्ण बातें

  • आपको बता दें कि जिस दिन ही लिंकन का जन्म हुआ था, उस दिन ही महान वैज्ञानिक ‘चार्ल्स डार्विन’ का जन्म हुआ था।
  • लिंकन अमेरिका के सबसे लम्बे कद के राष्ट्रपति थे। उनका कद लगभग 6 फुट 4 इंच था।
  • 9 साल की उम्र में ही लिंकन की माता का देहांत हो गया था, और इसके बाद उनकी सौतेली मां ने ही उनको पाला और उनकी सगी माँ जितना प्यार और प्रोत्साहन दिया।
  • लिंकन ने वकालत भी की थी परन्तु उसके लिए उन्होंने कोई डिग्री नहीं करी बल्कि खुद ही वकालत के विषय का अध्ययन किया था।
  • लिंकन की जिंदगी में बहुत सी असफलता आई थी, पर उन्होंने कभी हार नहीं मानी थी। वह 21 वर्ष की उम्र में वार्ड मेंबर का चुनाव हार गए थे, 27 साल की उम्र में उनकी पत्नी ने उनको तलाक दे दिया था, 32,37,42 और 47 की उम्र में संसद में लगातार चुनाव हार गए थे ।
  • जब लिंकन इतने निराशा वाले वक्त से गुज़र रहे थे तब उन दिनों वे चाक़ू छुरियों से दूर रहते थे क्यूंकि उन्हें लगता था कि वह खुद को नुक्सान ना पहुंचाले।
  • 52 वर्ष की उम्र में वह राष्ट्रपति बने और जब लिंकन राष्ट्रपति बने, तो एक महीने के बाद ही अमेरिका में गृह-युद्ध शुरू हो गया था, और आपको बता दें कि लिंकन इस युद्ध को जितने में सफल भी रहे थे।
  • लिंकन के पास एक बिल्ली थी जो वाइट हाउस में डिनर टेबल पर बैठकर खाना खाती थी।
  • एक दिन जब लिंकन अपने पड़ोसी से ‘जॉर्ज वाशिंगटन‘ की जीवनी की पुस्तक लेकर घर आये, तो अचानक से बारिश होने लग गई, और घर कच्चा होने के कारण किताब भीग गई थी। लिंकन इससे बहुत उदास हो गए थे, क्योंकि वह नई पुस्तक नहीं खरीद सकते थे, पुस्तक के बदले में उनको पड़ोसी के खेत में काम करना पड़ा था।
  • लिंकन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे जो दाढ़ी रखते थे और तो और वह इकलोते राष्ट्रपति है जिनके नाम पर पेटेंट है।
  • 1842 में लिंकन ने मैरी टोड से शादी जिसके बाद उनके 4 बेटे हुए परन्तु उनके 3 बेटे 18 की उम्र तक होते होते मर गए।
  • 1876 में लिंकन की मौत के बाद २ चोरों ने उनकी कब्र में से उनकी लाश निकलने की कोशिश करी परन्तु वे नाकामयाब रहे। ऐसा करने के पीछे उनका मकसद वो पैसा था जो वो मांगते लाश के बदले।

यह भी पढ़ें:-जानिए महान इंसान सरदार पटेल और उनकी महान प्रतिमा के बारे में

यह भी पढ़ें:-जानिए किसको है बिल बनाने की अनुमति और वह कैसे बनता है

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp