Thursday, October 24, 2024
21.5 C
Chandigarh

OMG :11 साल की उम्र में ग्रजुएशन

छोटी उम्र के बच्चों को नई-नई चीजों में दिलचस्पी होती है और वे कुछ अलग करने की चाहत रखने लगते हैं। एक बच्चा ऐसा है जो 11 साल की उम्र में ‘अमरता’ जैसी गम्भीर चीज के बारे में सोचता है।

बैल्जियम के रहने वाले लॉरेंट सिमंस ने छोटी-सी उम्र में बहुत बड़ा सपना देखा है। उसने 11 साल की उम्र में ही फिजिक्स जैसे कठिन विषय में ग्रैजुएशन कर लिया है और दुनिया का सबसे कम उम्र का दूसरा ग्रैजुएट बन गया है।

इस बच्चे ने 3 साल का कोर्स भी 1 साल में ही पूरा कर लिया। वह बताता है कि उसने कभी इस बात की चिंता नहीं की है कि उसकी उम्र छोटी है बल्कि वह तो ज्यादा से ज्यादा ज्ञान लेना चाहता है। अब उसका ख्वाब है इंसान को अमरता देना।

इसके लिए वह दुनिया के बैस्ट प्रोफैसर्स के साथ मिल कर काम करना चाहता है और इंसानी दिमाग की स्टडी करना चाहता है। उसे यह जानना है कि इंसान का दिमाग काम कैसे करता है?

जहां तक बात इंसानों को अमर कर देने की है तो इस संबंध में उसका अपना ही एक तर्क है। वह आगे चलकर इंसान के शरीर के हिस्सों को मशीन में बदल देना चाहता है ताकि वे कभी खही न हों।

लॉरेंट के अनुसार उसके वांटम फिजिक्स में छोटे-छोटे पार्टिकल्स के बारे में पढ़ाई की है और अमरता को लेकर उसकी अपनी एक योजना है।

8 साल की उम्र में पास किया था हाई स्कूल

गौरतलब है कि उसने अपनी हाई स्कूल की शिक्षा केवल डेढ़ साल में पूरी कर ली थी और 8 साल की उम्र में हाई स्कूल डिप्लोमा हासिल कर लिया था।

पंजाब केसरी से साभार

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR