- हर साल 14 फरवरी को पूरे विश्व में ‘वैलेंटाइन डे‘ मनाया जाता है। भारत में इस पर्व की शुरूआत 1992 में हुई।
- यह दिन रोम के पादरी संत वैलेंटाइन को समर्पित है, जो प्रेम को बहुत बढ़ावा देते थे। वहीं उस समय रोम के राजा प्रेम संबंधों के सख्त विरोध में थे। यही कारण है कि संत वैलेंटाइन के बारे में यह बातें रोम के राजा को खटकती थीं, क्योंकि वह प्रेम विवाह में विश्वास नहीं रखते थे। संत ‘वैलेनटाइन’ 269 ईसवी में शहीद हो गये थे। उन्हें 14 फ़रवरी 269 को फ्लेमिनिया में दफनाया गया था।
- कार्ड भेजने के लिए वैलेंटाइन डे साल का दूसरा सबसे लोकप्रिय दिन है और क्रिसमस पहला सबसे लोकप्रिय दिन माना जाता है।
- वैलेंटाइन डे एक ऐसा प्रेम दिवस है जो कि यूरोपीय देशों से शुरू हुआ है लेकिन आज के समय में ये दुनियाभर के सभी लोगों द्वारा मनाया जाता है क्योंकि ये एक प्रेम दिवस है इसलिए नव युवक और युवती एक दूसरे के साथ इस दिन समय बिताना ज़्यादा पसंद करते हैं।
- प्रत्येक वर्ष लगभग 1 बिलियन वैलेंटाइन डे कार्ड का आदान-प्रदान किया जाता है।
- इस दिन फूल खरीदने वालों में लगभग केवल 27 प्रतिशत महिलाएं हैं बाकि 73% पुरुष हैं।
- यह दिवस दिल के साथ जुड़ा हुआ है क्योंकि इसे सभी मानवीय भावनाओं का स्रोत माना जाता है।
- लाल गुलाब शुक्र का पसंदीदा फूल है। इस कारण लाल गुलाब वैलेंटाइन डे का प्रतीक भी है। पूरी दुनिया में हर साल इस दिन के लिए 50 मिलियन से अधिक गुलाब दिए जाते हैं।
- 1800 के अंत में रिचर्ड कैडबरी ने पहला वैलेंटाइन डे कैंडी बॉक्स का आविष्कार किया था।
- प्रत्येक वर्ष इस दिवस पर लगभग 220,000 शादी के प्रस्तावों की औसत संख्या आंकी गई है।
- वैलेंटाइन नाम लैटिन शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ “वीरता” है।
- जापान में सिर्फ पुरुष ही वैलेंटाइन डे मनाते है।
- इस दिन 35 मिलियन से ज़्यादा दिल के आकार वाली चॉकलेट बिक जाती हैं।
- इस दिन के मौके पर सबसे ज्यादा प्रयोग किये जाने वाले लाल गुलाब को प्यार का प्रतीक माना जाता है क्योंकि लाल रंग प्यार को रोमांटिक भावनाओं को प्रदर्शित करने वाला रंग माना जाता है।
- औसतन पुरुष वैलेंटाइन डे के उपहारों पर महिलाओं की तुलना में दोगुना पैसा खर्च करते हैं।
- शेक्सपियर के नाटक रोमियो और जूलियट में कहा गया है कि वे वेरोना इटली में रहते थे। जूलियट को संबोधित वेरोना में हर साल हजारों वैलेंटाइन डे कार्ड भेजे जाते हैं।
- अमेरिका के 60% लाल गुलाब कैलिफोर्निया राज्य में उगाए जाते हैं
- कम से कम 9 मिलियन लोग अपने पालतू जानवरों को वैलेंटाइन डे के दिन उपहार देते हैं।
- विक्टोरियन के समय में इस कार्ड पर हस्ताक्षर करना अपशकुन माना जाता था।
- सबसे पुराना ज्ञात वैलेंटाइन कार्ड लंदन में ब्रिटिश संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाता है। यह 1400 के दशक का है।
यह भी पढ़ें :-
प्यार से जुड़ें कुछ मज़ेदार रोचक तथ्य