17 फरवरी का इतिहास

17 फरवरी का इतिहास:-

  • 1670- शिवाजी ने मुग़लों के कब्ज़े वाले सिंहगढ़ क़िले को जीता।
  • 1698- औरंगज़ेब ने जिंजी के क़िले पर कब्ज़ा कर लिया।
  • 1864 – अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान एच.एल. हनली नामक पनडुब्बी ने पहली बार एक युद्धपोत को नेस्तनाबूत किया।
  • 1867 – स्वेज़ नहर से पहला जहाज़ गुजरा।
  • 1878 – सैन फ्रांसिस्को शहर में पहली बार टेलीफोन एक्सचेंज खोला गया।
  • 1881 – भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक पूर्णसिंह का जन्म।
  • 1882 – सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट मैच खेला गया।
  • 1899 – बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक जीवनानन्द दास का जन्म।
  • 1915 – गांधी जी ने पहली बार शांति निकेतन का दौरा किया।
  • 1931 – लॉर्ड इरविन ने गांधी जी का स्वागत वायसराय निवास में किया।
  • 1934 – पर्वतारोहण के दौरान बेल्जियम नरेश अल्बर्ट प्रथम की मौत हुई।
  • 1943 – भारतीय रिजर्व बैंक के प्रथम उपगवर्नर जेम्स ब्रेड टेलर का निधन।
  • 1945 – सोवियत जवाबी कार्रवाई के दबाव में राकेट विशेषज्ञ वर्नर वान ब्राउन और अन्यों को वी-12 राकेट केन्द्र जर्मनी को ख़ाली करना पड़ा।
  • 1958 – पहले क्रांतिकारी और बाद में गांधी जी की अनुयायी पेरीन बेन का निधन।
  • 1959 – वेनगार्ड 2 नामक पहला मौसम उपग्रह कक्षा में प्रक्षेपित किया गया।
  • 1984 – दक्षिण भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री सदा मोहम्मद सैयद का जन्म।
  • 1996 – रूसी शतरंज ग्रैंडमास्टर गैरी कास्पोरोव ने डीप ब्लू नामक एक सुपरकम्प्यूटर को इस खेल में परास्त किया।
  • 1999 – प्रीति बंसल (भारतीय मूल की) न्यूयार्क प्रान्त की सॉलिसिटर जनरल बनीं।
  • 2001 – आठवां अंतरराष्ट्रीय जहाज़ी बेड़ा पुनरीक्षण मुंबई में शुरू।
  • 2004 – मेक्सिको के राष्ट्रपति जोस लोपेज़ पोरेटील्लो का निधन।
  • 2005 – प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार पण्डित सीताराम चतुर्वेदी का निधन।
  • 2007 – महिला उत्थान को समर्पित और वयोवृद्ध गांधीवादी श्रीमती अरुणावेन देसाई का गुजरात में निधन।
  • 2008 – भारत संचार लिमिटेड ने ओरेकल सोल्युशंस के साथ समझौता लिया।
  • 2014 – सऊदी अरब की सोमाया जिबार्ती देश की पहली महिला मुख्य संपादक बनीं। उन्हें सऊदी गजट अखबार का मुख्य संपादक बनाया गया।
  • 2017 – हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का निधन।

History Of 17 February

यह भी पढ़ें :-16 फरवरी का इतिहास

16 फरवरी का इतिहास

16 फरवरी का इतिहास:-

  • 1745 – मराठा साम्राज्य के चौथे शासक थोरले माधवराव पेशवा का जन्म।
  • 1914 – लॉस एंजिलिस और सैन फ्रांसिस्को के बीच पहले विमान ने उड़ान भरी।
  • 1918 – लुथियाना ने खुद को स्वतंत्र घोषित किया।
  • 1937 – अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध चित्रकार, लेखक एवं कला समालोचक गुलाम मोहम्मद शेख़ का जन्म।
  • 1944 – भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक दादा साहब फाल्के का निधन।
  • 1956 – गणित भौतिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक मेघनाथ साहा का निधन।
  • 1959 – राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने फुलगेनसियो बतिस्ता को अपदस्थ करने के बाद क्यूबा की सत्ता संभाली।
  • 1969 – मिर्जा गालिब की 100वीं पुण्यतिथि पर डाक टिकट जारी किया गया।
  • 1978 – भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर का जन्म।
  • 1982 – कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) में पहली बार जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
  • 1986 – मेरिओ सोरेस पुर्तग़ाल के प्रथम असैनिक राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1987 – पनडुब्बी से पनडुब्बी पर मार करने की क्षमता वाले मिसाइल को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
  • 1990 – सैम नुजोमा नामीबिया के पहले राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1994 – इंडोनेशिया के सुमात्रा में 5 तीव्रता के भूकंप के भीषण झटकों से 200 लोगों की मौत।
  • 2001 – अमेरिकी ब्रिटिश विमानों का इराक पर हमला।
  • 2003 – विश्व की पहली क्लोन भेंड़ डोली को दया मृत्यु दी गई।
  • 2004 – इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच वार्ता प्रारम्भ।
  • 2008 – मध्य प्रदेश शासन द्वारा पार्श्व गायक नितिन मुकेश को लता मंगेशकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2010 – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि कैलाश वाजपेयी, मैथिली के दिवंगत कथाकार मनमोहन झा तथा अंग्रेज़ी के लेखक बद्रीनाथ चतुर्वेदी समेत 23 लोगों को वर्ष 2009 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गुजराती के लेखक शिरीष जे. पंचाल ने यह पुरस्कार लेने से मना कर दिया।
  • 2010 – शास्त्रीय गायक पंडित जसराज, वरिष्ठ फ़िल्म अभिनेता डॉ. श्रीराम लागू और नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति तथा कर्नाटक संगीत के तीन प्रसिद्ध व्यक्तियों कुल छः व्यक्तियों को उनके संगीत नाटक और नृत्य में योगदान के लिए प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी फ़ैलो (अकादमी रत्न) प्रदान करने की घोषणा की गई।
  • 2016 – संयुक्त राष्ट्र संघ के छठे महासचिव बुतरस घाली का निधन।

15 फरवरी का इतिहास

15 फरवरी का इतिहास:-

  • 1564 – महान् खगोलशास्त्री गैलीलियो का जन्म।
  • 1677 – इंग्लैंड नरेश चार्ल्स द्वितीय ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ डचों से गठबंधन किया।
  • 1764 – अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना हुई।
  • 1869 – भारतीय शायर मिर्ज़ा ग़ालिब का निधन।
  • 1890 – अमेरिकी युद्धपोत मेने हवाना बंदरगाह पर विस्फोट से उड़ा दिया गया।
  • 1906 – ब्रिटेन की लेबर पार्टी का गठन।
  • 1921 – भारतीय इतिहासकार और लेखक राधाकृष्ण चौधरी का जन्म।
  • 1922 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के यशस्वी कवि नरेश मेहता का जन्म।
  • 1924 – भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार के.जी. सुब्रह्मण्यम का जन्म।
  • 1926 – अमेरिका में अनुबंध एयर मेल सेवा की शुरुआत।
  • 1942 – द्वितीय विश्व युद्ध में सिंगापुर का पतन हुआ और जापानी बलों द्वारा एक हमले के बाद, ब्रिटिश जनरल आर्थर पेरसिवल ने समर्पण कर दिया। लगभग 80,000 भारतीय, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलियाई सैनिक युद्ध-बंदी हो गए।
  • 1948 – प्रसिद्ध कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान का निधन।
  • 1962 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
  • 1965 – मैपल (एक प्रकार का छायादार वृक्ष) के पत्ते को कनाडा के आधिकारिक ध्वज में स्थान मिला।
  • 1967 – भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए।
  • 1970 – इस्रायली पाइप लाइन का उद्घाटन हुआ।
  • 1984 – भारतीय अभिनेत्री मीरा जैसमिन का जन्म।
  • 1999 – परमाणु अस्त्र पर रोक लगाने के उद्देश्य से मिस्र में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा।
  • 2000 – प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2001 – भारत का रूस से टी-90 टैंकों की ख़रीद का समझौता।
  • 2003 – एरिया 4 रॉकेट से दूरसंचार उपग्रह इंटेलसेट अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
  • 2008 – खगोलविदों ने सौरमंडल की तरह एक दूसरे सौरमंडल की खोज की।
  • 2009 – सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कम्पनियों ने विमान ईधन (एटीएफ) की क़ीमतो में7% की कमी की।
  • 2017- इसरो ने एक साथ रिकॉर्ड 104 सैटेलाइट लॉन्च कर इतिहास रचा।

14 फरवरी का इतिहास

0

14 फरवरी का इतिहास:-

  • 1483 – मुगल सम्राट बाबर का जन्म हुआ था।
  • 1537 – गुजरात के बहादुर शाह को पुर्तग़ालियों ने धोखे से गिरफ़्तार करने की कोशिश की और भागने के चक्कर में वह डूब गया।
  • 1556 – पंजाब के गुरदासपुर जिले के कलानौर में तेरह वर्ष की उम्र में अकबर की ताजपोशी हुई।
  • 1628 – शाहजहाँ आगरा की गद्दी पर बैठा।
  • 1658 – दिल्ली की सत्ता हथियाने के लिए मुग़ल वंश के आपसी संघर्ष में दारा शिकोह ने वाराणसी के पास बहादुरपुर की लड़ाई में शुजा को पराजित किया।
  • 1881 – भारत के पहले होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की कोलकाता में स्थापना।
  • 1893 – हवाई अमेरिका का हिस्सा बना।
  • 1912 – इंग्लैंड में पहली बार डीजल इंजन वाली पनडुब्बी का जलावतरण किया गया।
  • 1933 – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री मधुबाला का जन्म।
  • 1938 – हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक कमला प्रसाद का जन्म।
  • 1952 – भारतीय जनता पार्टी की शीर्ष महिला राजनीतिज्ञ सुषमा स्वराज का जन्म।
  • 1979 – काबुल में अमेरिकी राजदूत एडोल्फ़ डक्स की मुस्लिम उग्रवादियों द्वारा हत्या।
  • 1988 – फ़िलिस्तीन मुक्ति संगठन के तीन वरिष्ठ अधिकारी बम विस्फोट से साइप्रस में मारे गए।
  • 1989 – ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम पर आधारित पहला उपग्रह अंतरिक्ष में पृथ्वी की कक्षा के पास स्थापित किया गया।
  • 1990 – बंगलौर में इंडियन एयरलाइंस 605 पर सवार 92 लोग विमान दुर्घटना में मारे गए।
  • 1993 – कपिल देव ने 400 विकेट और 5000 रनों का रिकार्ड बनाया।
  • 2000 – अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रबंध निदेशक माइकल कैमडेसस ने अपने 13 वर्षीय कार्यकाल के बाद अवकाश ग्रहण किया।
  • 2002 – उमर शेख़ ने कहा, पर्ल जीवित नहीं, किन्तु तलाश जारी।
  • 2003 – श्रीलंका के तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ खेलते हुए आठवें विश्व कप की पहली हैट्रिक बनाई।
  • 2005 – वीडियोशेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब की शुरुआत हुई।
  • 2005 – प्रसिद्ध साहित्यकार डाक्टर विद्यानिवास मिश्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु।
  • 2008 – नैया मसूद को उनके कहानी संग्रह तऊस चमन की मैना के लिए वर्ष 2007 का सरस्वती सम्मान प्रदान किया गया।
  • 2009 – सानिया मिर्ज़ा ने पटाया ओपन टेनिस के फाइनल में प्रवेश किया।
  • 2019 – 14 फ़रवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भीषण आंतकवादी हमले में 44 भारतीय सैनिक शहीद हो गये. हमले की जिम्मेवारी कुख्यात आंतकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली.

13 फरवरी का इतिहास

13 फरवरी का इतिहास:-

  • 1542 – इंग्लैंड की रानी कैथरीन हवाई को मौत के घाट उतार दिया गया।
  • 1575 – फ्रांस के राजा हेनरी तृतीय का रेम्स में राज्याभिषेक।
  • 1633 – इटली के खगोलशास्त्री गैलीलियो को रोम पहुँचने पर गिरफ्तार कर लिया गया।
  • 1693 – अमेरिका के वर्जीनिया में विलियम एंड मैरी कॉलेज खुला।
  • 1713 – दिल्ली के सुल्तान जहाँदारशाह की हत्या गला घोंटकर की गई।
  • 1739 – करनाल के युद्ध में नादिरशाह की फ़ौज ने मुग़ल शासक मुहम्मद शाह की सेना को हराया।
  • 1795 – अमेरिका में पहला स्टेट यूनिवर्सिटी उत्तरी कैरोलिना में खुला।
  • 1820 – फ़्रांसीसी तख्त के दावेदार डक की बेरी की हत्या कर दी गई।
  • 1856 – ईस्ट इंडिया कम्पनी का लखनऊ सहित अवध पर भी कब्ज़ा।
  • 1879 – स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का जन्म।
  • 1911 – प्रसिद्ध शायर फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ का जन्म, इनको अपनी क्रांतिकारी रचनाओं में रसिक भाव (इंक़लाबी और रूमानी) के मेल की वजह से जाना जाता है।
  • 1915 – भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में से एक गोपाल प्रसाद व्यास का जन्म।
  • 1920 – अमेरिका में बेसबॉल की नीग्रो नेशनल लीग स्थापित हुई।
  • 1945 – सोवियत संघ ने जर्मनी के साथ 49 दिन तक चले युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया, जिसमें एक लाख 59 हजार लोग मारे गए।
  • 1958 – समकालीन कवयित्री रश्मि प्रभा का जन्म।
  • 1959 – बच्चों की पसंदीदा बार्बी डॉल की बिक्री शुरू हुई।
  • 1966 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1974 – भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक उस्ताद अमीर ख़ाँ का निधन।
  • 1984 – पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक का शुभारंभ किया।
  • 1995 – भारत के ऊँची कूद के खिलाड़ी वरुण भाटी का जन्म।
  • 2001 – अंतरिक्ष में क्षुद्रग्रह इरोस पर पहला मानव रहित यान उतरा।
  • 2003 – यश चोपड़ा को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला।
  • 2004 – भारतीय टीम ने क्वालालम्पुर में दसवीं एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
  • 2007 – उत्तर कोरिया परमाणु कार्यक्रम बंद करने पर सहमत।
  • 2008 – हिंदी सिनेमा के हास्य कलाकार राजेंद्र नाथ का निधन।
  • 2015 – दलित लेखन में अपना एक अलग स्थान रखने वाले साहित्यकार डॉ. तुलसीराम का निधन।

History Of 13 February

यह भी पढ़ें :-12 फरवरी का इतिहास

12 फरवरी का इतिहास

0

12 फरवरी का इतिहास:-

  • 1266 – दिल्ली के सुल्तान नसीरुद्दीन शाह का निधन।
  • 1502 – वास्को गामा भारत की दूसरी यात्रा के लिए अपने जहाज़ में लिस्बन से रवाना हुआ।
  • 1544 – इंग्लैंड में राजद्रोह के आरोप में जेन जेन ग्रे को मौत की सज़ा दी गई।
  • 1689 – विलियम और मैरी इंग्लैंड के राजा तथा रानी घोषित किए गए।
  • 1713 – बहादुर शाह प्रथम के चार पुत्रों में से एक जहाँदारशाह का निधन।
  • 1742 – पानीपत के तृतीय युद्ध के समय पेशवा की सेवा में नियुक्त और मराठा राजनेता नाना फड़नवीस का जन्म।
  • 1762 – ब्रिटेन की नौसेना ने कैरेबियाई द्वीप मार्टिनिक पर कब्जा किया।
  • 1794 – राणोजी सिंधिया का अवैध पुत्र और उत्तराधिकारी महादजी शिन्दे का निधन।
  • 1809 – ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म।
  • 1871 – एक ईसाई मिशनरी, शिक्षाविद् चार्ल्स फ्रीर एंड्रयूज का जन्म।
  • 1920 – हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता प्राण का जन्म।
  • 1922 – महात्मा गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति को असहयोग आन्दोलन को समाप्त करने के लिए राजी किया।
  • 1928 – गांधी जी ने बारडोली में सत्याग्रह की घोषणा की।
  • 1953 – सोवियत संघ ने इजरायल के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़े।
  • 1972 – भारतीयअमेरिकी अभिनेता अजय नायडू का जन्म।
  • 1974 – मास्को में नोबेल पुरस्कार विजेता सोवियत संघ के अलेक्जेंडर सोल्जेनित्शिन को गिरफ़्तार किया गया।
  • 1975 – भारत ने खुद को चेचक मुक्त घोषित किया।
  • 1999 – बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू।
  • 2000 – पंडित रविशंकर फ़्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान कॉमनडियर डीला लीजंड डि आनर से सम्मानित।
  • 2002 – ईरान के एक विमान के ख़ुर्रमबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण 119 लोगों की मौत हुई।
  • 2006 – एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार दुनिया से सबसे ज़्यादा बदतर हालात नेपाल में।
  • 2009 – भारत के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला भैंस क्लोन विकसित किया। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को कैंम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने डीलिट् की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की।
  • 2013 – उत्तर कोरिया ने तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

 

11 फरवरी का इतिहास

11 फरवरी का इतिहास:-

  • 1613 – मुग़ल शासक जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की अनुमति दी।
  • 1750 – भारतीय स्वाधीनता संग्राम के पहले शहीद तिलका मांझी का जन्म।
  • 1794 – यूनाइटेड स्टेट्स की सीनेट का सेशन पहली बार आम जनता के लिए खोला गया।
  • 1826 – लंदन यूनिवर्सिटी की स्थापना यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के नाम से की गई।
  • 1847 – तेज दिमाग के बूते दुनिया को कई नायाब चीजें देने वाले अल्वा एडिसन का जन्म हुआ था।
  • 1856 – ईस् इंडिया कंपनी ने अवध पर कब्‍जा किया।
  • 1901 – भारतीय क्रांतिकारी दामोदर स्वरूप सेठ का जन्म।
  • 1916 – एमा गोल्डमैन को बर्थ कंट्रोल पर भाषण देने के लिए गिरफ़्तार किया गया।
  • 1917 – दुनिया में सबसे ज्‍यादा पढ़े जाने लेखकों में से एक सिडनी शेल्डन का जन्म।
  • 1933 – गांधी जी के हरिजन वीकली का प्रकाशन शुरू किया था।
  • 1942 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उद्योगपति और मानवशास्त्री जमनालाल बजाज का निधन।
  • 1945 – हिन्दी के आरंभिक उपन्यास लेखकों में से एक हरिकृष्ण जौहर का निधन।
  • 1959 – भारतीय क्रिकेटर वीनू माकंड ने अपना आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ दिल्ली में खेला।
  • 1968 – जनसंघ संस्थापक, लेखक, पत्रकार पंडित दीन दयाल उपाध्याय की हत्‍या मुगलसराय में की गई थी।
  • 1987 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
  • 1989 – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं संपादक पंडित नरेंद्र शर्मा का निधन।
  • 1990 – दक्षिण अफ़्रीका के अश्वेत नेता नेल्सन मंडेला 28 वर्षों बाद जेल से रिहा किए गए।
  • 1993 – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक कमाल अमरोही का निधन।
  • 1997 – भारतीय खगोल भौतिकविद जयंत वी नार्लीकर 1996 के यूनेस्को के कलिंग पुरस्कार से सम्मानित।
  • 2009 – असमिया के प्रसिद्ध लेखक डॉ. लक्ष्मी नन्दन बोरा को सरस्वती सम्मान देने की घोषणा हुई।
  • 2010 – भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष श्रीकुमार बनर्जी और ब्रिटिश उच्चायुक्त रिचर्ड स्टाग ने भारतब्रिटेन असैन्य परमाणु करार संबंधी संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
  • 2015 – हिंदी तथा ब्रज के सरस गीता-दोहाकार एवं प्रतिष्ठित विद्वान विष्णु विराट का निधन l

10 फरवरी का इतिहास

0

10 फरवरी का इतिहास:-

  • 1616 – ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुग़ल शासक जहांगीर के दरबार अजमेर में आये।
  • 1763 – पेरिस संधि के तहत फ़्रांस ने कनाडा ब्रिटेन को दे दिया।
  • 1805 – कुरिआकोसी इलिआस चावारा – केरल के सीरियन कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक का जन्म हुआ।
  • 1818 – अंग्रेजों तथा मराठों के बीच तीसरा तथा अंतिम युद्ध रामपुर में लड़ा गया।
  • 1846 – ईस्‍ट इंडिया कंपनी और सिखों के बीच सोबराऊं की जंग शुरू हुई।
  • 1847 – बांग्‍ला कवि लेखक नवीनचंद्र सेन का जन्‍म हुआ था।
  • 1879 – अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया।
  • 1904 – जापान तथा रूस ने युद्ध की घोषणा की।
  • 1912 – ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम तथा क्वीन मैरी भारत से रवाना।
  • 1915 – सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव -प्रसिद्ध लेखक का जन्म हुआ।
  • 1921 काशी विद्यापीठ का उद्घाटन गांधी जी ने किया।
  • 1929 जे.आर.डी. टाटा पायलट लाइसेंस पाने वाले पहले भारतीय बने।
  • 1931 – दिल्ली भारत की राजधानी बनी।
  • 1933 – जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की।
  • 1970 – मशहूर हिंदी कवि कुमार विश्वास का जन्म हुआ।
  • 1979 – ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया।
  • 1991 –  मुक्केबाजी की दुनिया के सबसे सफल खिलाड़ी रहे माइक टाइसन को आज ही के दिन बलात्कार का दोषी पाया गया था। अदालत ने उन्हें 6 साल की सजा सुनाई थी।
  • 1995 – प्रसिद्ध साहित्यकार गुलशेर ख़ाँ शानी का 1995 में निधन।
  • 1996 –  आईबीएम के सुपर कंप्‍यूटर डीब ब्‍लू ने शतरंज में वर्ल्‍ड चैम्पियन मैरी कास्‍परोव को पहली बार हराया था.
  • 2009 – प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
  • 2013 – इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत हो गई जबकि 39 अन्य लोग घायल हो गए।

 

9 फरवरी का इतिहास

9 फरवरी का इतिहास:-

  • 1667 – रूस और पोलैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
  • 1760 – मराठा सेनापति दत्ताजी शिन्दे का निधन।
  • 1788 – ऑस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1824 – उन्नीसवीं सदी के प्रसिद्ध बंगाली कवि और नाटककार माइकल मधुसूदन दत्ता ने ईसाई धर्म अपनाया।
  • 1922 – भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा होटल लीला समूह के संस्थापक सी. पी. कृष्णन नायर का जन्म।
  • 1931 – भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया।
  • 1941 – ब्रिटिश सेना ने लीबिया के तटीय शहर अल अघीला पर कब्जा किया।
  • 1951 – स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिए सूची बनाने का कार्य शुरु किया गया।
  • 1962 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1962 – जमैका ने स्वतंत्र देश बनने के लिए दस्‍तावेजों पर हस्‍ताक्षर किए।
  • 1968 – भारतीय फ़िल्म अभिनेता राहुल रॉय का जन्म।
  • 1971 – अपोलो 14 मिशन चांद से पृथ्‍वी पर लौटा।
  • 1975 – रूसी अंतरिक्ष यान सोयुज 17 अंतरिक्ष से 29 दिन बाद धरती पर लौटा।
  • 1984 – भरतनाट्यम की प्रसिद्ध नृत्यांगना टी. बालासरस्वती का निधन।
  • 1993 – भारतीय ग्रैंडमास्टर खिलाड़ी परिमार्जन नेगी का जन्म।
  • 1999 – युगांडा में एड्स के टीके अवाक का परीक्षण।
  • 1999 – भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फ़िल्म एलिजाबेथ आस्कर पुरस्कार हेतु नामित।
  • 2001 – शिवानतरा थाइलैंड के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित, तालिबान का पाक से प्रत्यर्पण संधि से इंकार।
  • 2006 – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री नादिरा का निधन।
  • 2008 – प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता व दीन-दुखियों के देवता बाबा आम्टे का निधन।
  • 2009- सर्वोच्च न्यायालय ने ताज और उसके आसपास अवैध निर्माण पर यू॰ पी॰ सरकार को नोटिस दिया।
  • 2010- भारत सरकार ने बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगाई।
  • 2012 – भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक . पी. दत्ता का निधन।
  • 2016 – नेपाल के 37वें प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का निधन।

History Of 9 February 

यह भी पढ़ें :-8 फरवरी का इतिहास

8 फरवरी का इतिहास

0

8 फरवरी का इतिहास:-

  • 1265 – लखानी साम्राज्य के संस्थापक हुलु ख़ान का निधन।
  • 1785 – 1774 से 1785 तक गवर्नर जनरल रहे वारेन हेस्टिंग्स ने भारत छोड़ा।
  • 1872- अंडमान जेल (सेल्यूलर जेल या कालापानी) में शेर अली ने गवर्नर पर हमला करके शहादत प्राप्त की।
  • 1881 – भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक वी.टी. कृष्णमाचारी का जन्म।
  • 1897 – डॉ. जाकिर हुसैन (विद्वान, तृतीय राष्ट्रपति-भारत) का जन्म।
  • 1905 – हैती और उसके आस पास के द्वीप समूहों पर आए जबरदस्त चक्रवाती तूफान से दस हजार लोगों की मौत।
  • 1909 – यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी के बीच मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
  • 1941 – ग़ज़लों की दुनिया के बादशाह जगजीत सिंह का जन्म।
  • 1943 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी के केल से एक नौका के जरिए जापान के लिए रवाना हुए।
  • 1951 – हिन्दी के मंचीय कवियों में से एक अशोक चक्रधर का जन्म।
  • 1952 – महारानी एलिजाबेथ ब्रिटेन की महारानी और राष्ट्रमंडल देशों की अध्यक्ष बनी थीं।
  • 1963 – क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन का जन्म।
  • 1971 – दुनिया के पहले इलेक्ट्रिक शेयर बाजार नैस्डैक की शुरुआत हुई।
  • 1971 – महान् लेखक और शिक्षाविद कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी का निधन।
  • 1979 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1986 – दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरु की गई।
  • 1986 – भारतीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट का जन्म।
  • 1994 – क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकार्ड को ध्वस्त किया।
  • 1999 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रवाना।
  • 2006 – सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तीन समझौते सम्पन्न।
  • 2008 – बैंगलौर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस के वरिष्ठ वैज्ञानिक शांतनु भट्टाचार्य को जी.डी. बिड़ाला पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 2008 – उड़ीसा के शिशुपालगढ़ में खुदाई के दौरान 2500 वर्ष पुराना शहर मिला।
  • 2010 – श्रीनगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन में सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के 350 जवान बर्फ़ के नीचे दब गए। इनमें से 70 सैनिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि 11 सैनिकों के शव निकाले गए।