Saturday, July 27, 2024
30.5 C
Chandigarh

16 फरवरी का इतिहास

16 फरवरी का इतिहास:-

  • 1745 – मराठा साम्राज्य के चौथे शासक थोरले माधवराव पेशवा का जन्म।
  • 1914 – लॉस एंजिलिस और सैन फ्रांसिस्को के बीच पहले विमान ने उड़ान भरी।
  • 1918 – लुथियाना ने खुद को स्वतंत्र घोषित किया।
  • 1937 – अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध चित्रकार, लेखक एवं कला समालोचक गुलाम मोहम्मद शेख़ का जन्म।
  • 1944 – भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक दादा साहब फाल्के का निधन।
  • 1956 – गणित भौतिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक मेघनाथ साहा का निधन।
  • 1959 – राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने फुलगेनसियो बतिस्ता को अपदस्थ करने के बाद क्यूबा की सत्ता संभाली।
  • 1969 – मिर्जा गालिब की 100वीं पुण्यतिथि पर डाक टिकट जारी किया गया।
  • 1978 – भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर का जन्म।
  • 1982 – कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) में पहली बार जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
  • 1986 – मेरिओ सोरेस पुर्तग़ाल के प्रथम असैनिक राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1987 – पनडुब्बी से पनडुब्बी पर मार करने की क्षमता वाले मिसाइल को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
  • 1990 – सैम नुजोमा नामीबिया के पहले राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1994 – इंडोनेशिया के सुमात्रा में 5 तीव्रता के भूकंप के भीषण झटकों से 200 लोगों की मौत।
  • 2001 – अमेरिकी ब्रिटिश विमानों का इराक पर हमला।
  • 2003 – विश्व की पहली क्लोन भेंड़ डोली को दया मृत्यु दी गई।
  • 2004 – इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच वार्ता प्रारम्भ।
  • 2008 – मध्य प्रदेश शासन द्वारा पार्श्व गायक नितिन मुकेश को लता मंगेशकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2010 – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि कैलाश वाजपेयी, मैथिली के दिवंगत कथाकार मनमोहन झा तथा अंग्रेज़ी के लेखक बद्रीनाथ चतुर्वेदी समेत 23 लोगों को वर्ष 2009 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गुजराती के लेखक शिरीष जे. पंचाल ने यह पुरस्कार लेने से मना कर दिया।
  • 2010 – शास्त्रीय गायक पंडित जसराज, वरिष्ठ फ़िल्म अभिनेता डॉ. श्रीराम लागू और नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति तथा कर्नाटक संगीत के तीन प्रसिद्ध व्यक्तियों कुल छः व्यक्तियों को उनके संगीत नाटक और नृत्य में योगदान के लिए प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी फ़ैलो (अकादमी रत्न) प्रदान करने की घोषणा की गई।
  • 2016 – संयुक्त राष्ट्र संघ के छठे महासचिव बुतरस घाली का निधन।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR