27 मार्च का इतिहास

27 मार्च का इतिहास:-

  • 1668 – इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बांबे को ईस्ट इंडिया कंपनी को सौंपा था।
  • 1721 – फ्रांस और स्पेन ने मैड्रिड समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।
  • 1898 – भारत के मुसलमानों के लिए आधुनिक शिक्षा की शुरूआत करने वाले सर सैयद अहमद खान का निधन हुआ था, इन्होंने मुहम्मदन एंग्लोओरिएण्टल कॉलेज की स्थापना की थी, जो बाद में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी बना।
  • 1915 – गदर पार्टी के प्रमुख नेता और देश की स्वाधीनता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले पंडित कांशीराम का निधन।
  • 1923 – एक प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान लीला दुबे का जन्म।
  • 1968 – भूतपूर्व सोवियत संघ के विमान चालक और अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरीन का निधन।
  • 1977 – यूरोपियन फ़ाइटर एअरक्राफ़्ट यूरोफाइटर ने पहली उड़ान भरी। यूरोफाइटर को भविष्य का लड़ाकू विमान कहा गया था। यह विमान जर्मनी के मांचिंग से उड़ा और चालीस मिनट तक आसमान में रहा।
  • 1977 – टेनेरीफ़ में दुनिया की सबसे भयानक विमान दुर्घटना हुई थी, यहां दो जंबो विमान हवाई पट्टी पर ही टकरा गए थे, जिसमें 583 लोग मारे गए थे।
  • 1982 – .एफ.एम.. चौधरी बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त किए गए थे।
  • 1989 – सोवियत संघ में लाखों लोगों ने मतदान में भाग लिया, इन चुनावों में कई दिग्गज कम्यूनिस्ट नेता हार गए थे।
  • 2000 – रूस में 52 प्रतिशत मत प्राप्त कर रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति ब्लादीमीर ब्लादीमिरोविच पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव जीता।
  • 2003 – रूस ने घातक टोपोल आर एस-12 एम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।
  • 2003 – मान्टो कार्लो में 12वीं अम्बर शतरंज प्रतियोगिता के फ़ाइनल राउंड में 5 अंक की जीत से विश्वनाथन आनंद ने तीसरा ख़िताब जीता।
  • 2006 – यासीन मलिक ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराए जाने की मांग की।
  • 2008 – अंतरिक्ष यान एंडेवर पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा।
  • 2008 – उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियन्त्रण विधेयकयूपीकोका को राज्यपाल टीवी राजेश्वर ने मंजूरी प्रदान की।

26 मार्च का इतिहास

26 मार्च का इतिहास:-

  • 1552 – गुरु अमरदास सिखों के तीसरे गुरू बने।
  • 1668 – इंग्लैंड ने बंबई पर अधिकार कर लिया।
  • 1780 – ब्रिटेन के अखबार ब्रिट गैजेट और संडे मॉनीटर पहली बार रविवार के दिन प्रकाशित हुए।
  • 1799 – नेपोलियन बोनापार्ट ने जापान फिलिस्तीन पर कब्जा किया।
  • 1812 – वेनेजुएला के काराकास में भीषण भूकंप, 20 हजार की मौत।
  • 1893 – बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक धीरेन्द्र नाथ गांगुली का जन्म।
  • 1907 – हिंदी साहित्य जगत की आधुनिक मीरामहादेवी वर्मा का जन्म हुआ था।
  • 1971 – 26 मार्च को बांग्लादेश पाकिस्तान से अलग हो गया, 26 मार्च को बांग्लादेश स्वंतत्रता दिवस मनाता है।
  • 1972 – भारत के राष्ट्रपति वी वी गिरि ने पहले अंतर्राष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • 1973 – लंदन स्टॉक एक्सचेंज में 200 साल पुराने इतिहास को तोड़ते हुए पहली बार महिलाओं की भर्ती की थी।
  • 1974 – लाता गाँव, हेन्वाल घाटी, गढ़वाल हिमालय में गौरा देवी के नेतृत्व में 27 महिलाओं के एक समूह ने पेड़ों को बचाने के लिए पेड़ों के आसपास घेरा बना लिया और उन्हें अपने इस प्रयास से भारत में चिपको आंदोलन को आरंभ किया।
  • 1979 – 30 साल से जारी युद्ध विराम के लिए इसराइल और मिस्र ने शांति समझौते पर हाथ मिलाए, यह समझौता अमेरिका द्वारा करवाया गया था।
  • 1995 – 15 सदस्यीय यूरोपीय यूनियन के सात देशों के बीच आंतरिक सीमा नियंत्रण समाप्त।
  • 1998 – चीन ने अमेरिकी इरीडियम नेटवर्क के दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
  • 1999 – . अफ़्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने देश की प्रथम प्रजातांत्रिक संसद के विघटन की घोषणा की।
  • 2001 – केन्या में छात्रावास में आग लगने से 58 छात्र मरे।
  • 2003 – पाकिस्तान ने 200 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली परमाणु प्रक्षेपास्त्रअब्दाली का परीक्षण किया।
  • 2006 – मेलबर्न में 18 वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन।
  • 2008 – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड कोष में90 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को गिरफ़्तार किया गया।
  • 2008 – टाटा मोटर्स ने अमेरिकी कंपनी जगुआर और लैंड रोवर का अधिग्रहण किया।

25 मार्च का इतिहास

25 मार्च का इतिहास:-

  • 421 – वेनिस शहर की स्थापना हुई।
  • 1668 – अमेरिका में पहली बार घुड़दौड़ का आयोजन।
  • 1669 – सिसदी द्वीप पर मौजूद ज्वालामुखी माउंट एटना में भयंकर विस्फोट, 20 हजार से अधिक लोगो की जान गई।
  • 1788 – समाचारपत्र कलकत्ता गैजेट में भारतीय भाषा बांग्ला का पहला विज्ञापन प्रकाशित।
  • 1807 – इंग्लैंड में पहली यात्री रेल सेवा शुरू।
  • 1807 – ब्रिटेन की संसद ने दास व्यापार को समाप्त किया।
  • 1883 – विश्व के सबसे आधुनिक समुद्र विज्ञान अनुसंधान पोत सागर केन्या का जलावतरण।
  • 1896 – यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत।
  • 1898 – स्वामी विवेकानंद ने सिस्टर निवेदिता को दी ब्रह्मचर्य की दीक्षा।
  • 1901 – अमेरिका के मार्शल टाउन के पास राक आइलैंड ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 55 लोगों की मौत।
  • 1943 – भारतीय कवि तेज राम शर्मा का जन्म।
  • 1948 – थियेटर की दुनिया और बॉलीवुड के मशहूर कलाकार फारुख शेख का जन्म अमरोली गुजरात में हुआ था।
  • 1975 – सऊदी अरब के शासक शाह फैसल की हत्या उनके ही भतीजे राजकुमार फैसल बिन मुसाद ने कर दी।
  • 1980 – ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध के बावजूद मॉस्को में होने वाले ओलंपिक में भाग लिया था।
  • 1987 – दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।
  • 1988 – नासा ने अंतरिक्ष यान एस 206 का प्रक्षेपण किया।
  • 1995 – विख्यात मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा।
  • 1999 – भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीसा मामले में छूट देने की घोषणा।
  • 2001 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 100 मील दूर आए जबरदस्त भूकंप की चपेट में आकर एक हजार से अधिक लोगों की मौत।
  • 2003 – पहले पोर्टेबल कंप्यूटर बनाने वाले एडम ओसबोर्न का देहांत।
  • 2005 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी।
  • 2007 – टीम इंडिया विश्व कप क्रिकेट से बाहर।
  • 2008 – टाटा ग्रुप की पुणे स्थित फर्म कम्यूटेशन रिसर्च लैबरटरीज ने इंटरनेशनल फर्म याहू से गठजोड़ किया।
  • 2008 – अंतरिक्ष यान एंडेवर सफलतापूर्वक अपने मिशन को अंजाम देने के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुआ।
  • 2011 – हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक कमला प्रसाद का निधन।
  • 2014 – प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री नंदा का निधन।

24 मार्च का इतिहास

24 मार्च का इतिहास:-

  • 1855 – पहली बार लंबी दूरी का टेलीग्राम संदेश कलकत्ता से आगरा भेजा गया।
  • 1855 – ब्रिटिश कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा।
  • 1863 – सिद्ध भारतीय अधिवक्ता और राजनेता सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा का जन्म।
  • 1878 – ब्रिटिश जहाज यूरीडाइस डूबा, 300 लोगों की मौत।
  • 1882 – घातक संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान आज ही के दिन थी, इसका पता लगाने वाले वैज्ञानिक डॉ॰ रॉबर्ट कॉख को नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
  • 1883 – न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहली बार फोन से बातचीत हुई।
  • 1892 – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा राष्ट्रसेवी हरिभाऊ उपाध्याय का जन्म।
  • 1953 – ब्रिटेन की महारानी की दादी महारानी मैरी का सोते हुए निधन हो गया था।
  • 1971 – हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में से एक राधिकारमण प्रसाद सिंह का निधन।
  • 1979 – बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी का जन्म।
  • 1984 – भारतीय हॉकी खिलाड़ी एड्रियन डिसूजा का जन्म।
  • 1989 – एग्ज़ॉन वाल्देज़ तेल टैंकर के अलास्का के तट के पास ब्लाइ रीफ़ से टकरा जाने के बाद कई गैलन कच्चा तेल समुद्र में फैल गया।
  • 1998 – भारत में दान्तान के माध्यम में तेज़ तूफ़ान के कारण 250 लोग मारे गए और 3000 घायल हो गए।
  • 1999 – पी.एन. भगवती (भारत) लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कमेटी के उपाध्यक्ष चयनित।
  • 2003 – तपेदिक की रोकथाम के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने और इसके नियंत्रण के प्रयासों को जारी रखने के लिए दुनिया भर में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया।
  • 2007 – ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने विश्व कप का सबसे तेज शतक बनाया।
  • 2008 – एक्सएल टेलीकॉम एण्ड एनर्जी लिमिटेड को यूरोप में एक अरब 53 करोड़ 90 लाख रुपये के सोलर पैनल निर्यात करने का आर्डर मिला।
  • 2008 – पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता युसुफ़ रजा गिलानी को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुना गया।

23 मार्च का इतिहास

23 मार्च का इतिहास:-

  • 1614 – मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और मुमताज महल की सबसे बड़ी पुत्री जहाँआरा का जन्म हुआ था।
  • 1910 – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी डॉ राम मनोहर लोहिया का जन्म।
  • 1931 – भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारी भगत सिंह और उनके साथियों राजगुरु और सुखदेव को आज ही के दिन फांसी दी गई थी।
  • 1956 – पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र बना।
  • 1965 – नासा ने पहली बार जैमिनी 3 अंतरिक्ष यान से दो व्यकितयों को अंतरिक्ष में भेजा।
  • 1976 – पूर्व टेलीविजन अभिनेत्री, ‘भारतीय जनता पार्टी’ की प्रतिष्ठित महिला नेता स्मृति ईरानी का जन्म नई दिल्ली में हुआ था।
  • 1983 – अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने स्ट्रैटेजिक डिफ़ेंस इनीशियेटिव या रणनीतिक रक्षा प्रबंध की घोषणा की।
  • 1986 – केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में महिलाओं की पहली कंपनी को प्रशिक्षित किया गया।
  • 1987 – पश्चिमी जर्मनी के एक ब्रितानी सैनिक ठिकाने में हुए कार बम हमले में 31 लोग घायल हो गए हैं। विस्फोट इतना भयानक था कि सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई और पास में खड़ी कारों को काफ़ी बुरी तरह नुक़सान पहुँचा।
  • 1995 – भारत के विश्वनाथन आनंद ने प्रोफ़ेशनल चेस एसोसियेशन कैंडीडेट्स के फ़ाइनल शृंखला को जीता।
  • 1996 – ताइवान में हुए पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ, जिसमें ली टेंग हुई को बतौर राष्ट्रपति चुना गया।
  • 1999 – पराग्वे के राष्ट्रपति पुई मारिया अरगाना की हत्या।
  • 2001 – रूसी अंतरिक्ष स्टेशनमीर की जल समाधि।
  • 2003 – दक्षिण अफ़्रीका में वाडरर्स में विश्व कप क्रिकेट के फ़ाइनल में आस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर विश्व कप पर कब्ज़ा बरकरार रखा।
  • 2006 – आस्ट्रेलिया ने तस्करी के आरोप में उत्तरी कोरिया के जहाज़ पोंस गू को डुबोया।
  • 2007 – भारत विश्व कप क्रिकेट में श्रीलंका से हारा।
  • 2008 – भारत ने ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाली मिसाइलअग्नि-1′ का सफल परीक्षण किया।
  • 2008 – अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों राबर्ट वेनकेन और साइक फ़ोरमैन ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए अंतिम स्पेसवॉक किया।
  • 2008 – नासा ने पृथ्वी से 5 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर हुए एक अंतरिक्ष विस्फोट को देखा।
  • 2012 – मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का कीर्तिमान बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।

22 मार्च का इतिहास

22 मार्च का इतिहास:-

  • 1739 – आक्रमणकारी नादिर शाह ने अपनी सेना को दिल्ली में जनसंहार की इजाजत दी। यह कत्लेआम 58 दिनों तक चला।
  • 1882 – उर्दू के प्रसिद्ध पत्रकार और समाज सुधारक मुंशी दयानारायण निगम का जन्म।
  • 1890 – रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले व्यक्ति बने।
  • 1894 – चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व करने वाले महान क्रांतिकारी सूर्य सेन का जन्म।
  • 1923 – पहली बार आइस हॉकी मैच का रेडियो से प्रसारण।
  • 1947 – आखिरी वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन भारत पहुंचे।
  • 1956 – अमेरिका में रंगभेद विरोधी नेता मार्टिन लूथर किंग को एक नस्लवादी कानून का विरोध करने के कारण जेल हुई थी, इनके नेतृत्व में अलबामा राज्य में मौजूद तमाम काले लोगों ने राज्य में चलने वाली बसों का बहिष्कार कर दिया था।
  • 1957 – शक पर आधारित राष्ट्रीय कैलेंडर अंगीकार किया गया।
  • 1964 – पुरानी कारों की पहली रैली कोलकाता में आयोजित।
  • 1969 – इंडियन पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड का उद्घाटन।
  • 1971 – स्वतंत्रता सेनानी हनुमान प्रसाद पोद्दार का निधन।
  • 1982 – नासा ने अपने अंतरिक्ष यान कोलंबिया को तीसरे मिशन के लिए रवाना किया।
  • 1993 – विश्व जल दिवस मनाया जाता है।
  • 1995 – रूसी अंतरिक्ष यात्री वालेरी पेलियाकोव साढ़े चौदह माह के रिकार्ड अंतरिक्ष प्रवास के पश्चात् पृथ्वी के लिए रवाना।
  • 1999 – भारतीय शेखर कपूर की फ़िल्म एलिजाबेथ को सर्वश्रेष्ठ मेकअप का आस्कर पुरस्कार।
  • 2000 – फ्रेंच गुयाना के कोरु से इनसेट 3 बी का प्रक्षेपण।
  • 2003 – पाकिस्तान सरकार ने इराक पर अमेरिकी हमले के मद्देनजर सैफ सेल प्रतियोगिता स्थगित की, गठबंधन सेनाओं ने फरात नदी के किनारे पर स्थित नासिरिया शहर पर कब्ज़ा किया और बसरा की घेराबंदी कर दक्षिणी इराक में अपने आगे बढ़ने का सिलसिला जारी रखा।
  • 2005 – हिकिपुन्ये पोहांबा ने नामीबिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • 2007 – पाकिस्तान ने हत्फ-7 मिसाइल का परीक्षण किया।

21 मार्च का इतिहास

21 मार्च का इतिहास:-

  • 1349 – जर्मनी के एरफर्ट शहर में ब्लैक डेथ दंगों में तीन हजार यहूदियों का कत्ल कर दिया गया।
  • 1413 – हेनरी पंचम इंग्लैंड के राजा बने।
  • 1791 – ब्रितानी सेना ने टीपू सुल्तान से बेंगलुरु छीन लिया।
  • 1827 – महादजी शिन्दे के भाई तुकोजी राव होल्कर का पुत्र दौलतराव शिन्दे का निधन।
  • 1836 – कोलकाता में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत, अब इसका नाम नेशनल लाइब्रेरी है।
  • 1857 – जापान की राजधानी टोक्यो में आए विध्वंसक भूकंप में करीब एक लाख सात हजार लोगों की मौत हो गई।
  • 1858 – लखनऊ के विद्रोही सिपाहियों ने आत्मसमर्पण किया।
  • 1887 – बम्बई में प्राथना समाज की स्थापना।
  • 1912 – प्रसिद्ध संगीतकार ख़्वाजा खुर्शीद अनवर का जन्म।
  • 1916 – शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ का जन्म।
  • 1954 – पहले फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में सिर्फ 5 पुरस्कार रखे गए थे, जिसमें दो बीघा जमीन को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। इस फिल्म के निर्देशक बिमल रॉय को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दिलीप कुमार (दाग), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मीना कुमारी (बैजू बावरा) और इसी फिल्म के लिए नौशाद को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार मिला।
  • 1971 – भारतीय क्रिकेटर सुनिल गावस्कर ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया।
  • 1977 – 25 जून 1975 आधी रात को आपातकाल की घोषणा कर दी गई थी, जो 21 मार्च 1977 तक लगी रही। तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अनुरोध पर धारा 352 के तहत आपातकाल की घोषणा की थी। इसे आज़ाद भारत का सबसे विवादास्पद दौर भी माना जाता है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने तो इसे भारतीय इतिहास की सबसे काली अवधि की संज्ञा दी थी।
  • 1978 – बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का जन्म।
  • 1999 – ब्रिटिश हास्य अभिनेता एर्नीवाइस का निधन।
  • 2006 – रूस और चीन ने रक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में तीन बड़े समझौते किए।
  • 2008 – मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक जगदीश खट्टर को जेडी पावर एण्ड एसोसिएटेड फाऊंडर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • 2008 – वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह के चंद्रमा टाइटन पर महासागर होने के नए साक्ष्य प्राप्त किए।

20 मार्च का इतिहास

20 मार्च का इतिहास:-

  • 1615 – मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और मुमताज़ महल का सबसे बड़ा पुत्र दारा शिकोह का जन्म।
  • 1739 – नादिरशाह ने दिल्ली सल्तनत पर कब्ज़ा किया। मयूर सिंहासन के गहने चोरी किए और उन्होंने दो महीने तक दिल्ली में लूटमार की थी।
  • 1782 – राजस्थान के इतिहास का मार्ग सर्वप्रथम प्रशस्त करने वाले अंग्रेज़ अधिकारी एवं इतिहासकार कर्नल टॉड का जन्म।
  • 1916 – अल्बर्ट आइंस्टीन की किताब जनरल थ्योरी ऑफ रिलेटिव का प्रकाशन हुआ।
  • 1956 – ट्यूनीशिया को फ्रांस से आज ही के दिन आज़ादी मिली।
  • 1966 – लंदन वेस्टमिनिस्टर के सेंट्रल हॉल में प्रदर्शनी के लिए रखा गया फुटबॉल वर्ल्ड कप किसी ने चोरी कर लिया था। तीस हजार पाउंड की कीमत वाली यह ट्रॉफी तब गायब हो गई, जब भवन के दूसरे हिस्से में एक प्रार्थना सभा चल रही थी।
  • 1966 – भारतीय गायक अलका याग्निक का जन्म।
  • 1982 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
  • 1987 – फूड एंड ड्रग एडमिनिशट्रेशन ने एंटी एड्स दवा AZT को मंज़ूरी दी। अमेरिकी सरकार द्वारा एड्स के इलाज के लिए मंज़ूरी दी जाने वाली यह पहली दवा थी।
  • 1990 – अर्धरात्रि में नामीबिया की स्वतंत्रता की घोषणा।
  • 1991 – बेगम खालिदा जिया बांग्लादेश की राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1995 – टोक्यो में भूमिगत रेल मार्ग में विषैली गैस के लीक होने से 12 लोगों की मौत हो गई और 4700 लोग घायल हुए।
  • 1999 – प्रख्यात ब्रिटिश अमूर्त चित्रकार पैट्रिक हेरोन का निधन।
  • 2002 – नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे, जिम्बाब्वे राष्ट्रमंडल से निलम्बित।
  • 2003 – बगदाद पर मित्र देशों की फौजों के मिसाइल हमले आज के दिन ही शुरू हुए थे। अमेरिका के नेतृत्व में प्रारंभ हुए इन हमलों का उद्देश्य था, सद्दाम हुसैन को सत्ता से हटाना।
  • 2014 – अपनी बेबाक टिप्‍पणी के लिए पहचान रखने वाले पत्रकार, लेखक और इतिहासकार खुशवंत सिंह का निधन।

19 मार्च का इतिहास

19 मार्च का इतिहास:-

  • 1877 – ऑस्ट्रेलिया ने सबसे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 45 रनों से हराया था।
  • 1970 – पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के नेता 1949 में जर्मनी के विभाजन के बाद पहली बार मिले थे। करीब 2,000 जर्मन युवाओं ने पश्चिमी जर्मनी के चांसलर विली ब्रांट का पूर्वी जर्मनी के शहर इर्फुर्त में स्वागत किया था, जहां देश के प्रधानमंत्री विली स्टाफ से उनकी मुलाकात होनी थी।
  • 1971 – पूर्वी पाकिस्तान की आज़ादी की लड़ाई में बांग्लादेश का साथ देने के बाद भारत और बंगलादेश के बीच गहरी दोस्ती और अच्छे संबंध बने।
  • 1972 – भारत और बांग्लादेश के बीच में मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किया।
  • 1982 – ब्रिटेन एवं बेटिकन में 400 वर्षों के अंतराल के बाद राजनयिक संबंध स्थापित।
  • 1990 – कनाडा की राजधानी ओटावा में महिलाओं की पहली विश्व आइस हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई।
  • 1994 – जापान के योकोहामा में एक लाख 60 हजार अंडों से विश्व का सबसे बड़ा 1383 वर्गफुट आकार का आमलेट तैयार किया गया।
  • 1996 – बोस्निया हर्जेगोविना की राजधानी सरायेवो का पुन: एकीकरण।
  • 1999 – यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जैक सेंटर ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2001 – तालिबान द्वारा 100 गायों की बलि, ब्रिटेन के उच्च सदन ने संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव ठुकराया।
  • 2004 – अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में पहली बार चीन पर मुकदमा ठोका।
  • 2005 – पाकिस्तान ने शाहीन-II प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
  • 2007 – पाकिस्तान की मुख्तारन माई को यूरोपीय परिषद का मानवाधिकार सम्मान प्रदान किया गया।
  • 2008 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने सरबजीत सिंह की दया याचिका खारिज कर दी थी। खबर आई थी कि सरबजीत सिंह को एक अप्रैल को फांसी दे दी जाएगी, लेकिन 19 मार्च को आई खबर में बताया गया कि सरबजीत की फांसी पर 30 अप्रैल तक के लिए रोक लगा दी गई थी।
  • 2009 – डालर के मुक़ाबले में रुपया 93 पैसे की लम्बी छलांग लगाकर तीन सप्ताह के उच्चतर स्तर पर पहुँचा।

18 मार्च का इतिहास

18 मार्च का इतिहास:-

  • 1910 – गोपाल कृष्ण गोखले ने मुफ्त और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा प्रावधान के लिए ब्रिटिश विधान परिषद के समक्ष प्रस्ताव रखा था।
  • 1914 – आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी गुरबख्श सिंह ढिल्लों का जन्म।
  • 1922 – ब्रितानी अदालत ने सविनय अवज्ञा आंदोलन के बाद राजद्रोह मामले में महात्मा गांधी को छह साल की सजा सुनाई थी, सजा सुनाते वक्त जज ने कहा था कि अगर बाद में सरकार उनकी सजा कम करेगी, तो सबसे ज्यादा खुशी उन्हें ही होगी।
  • 1938 – भारत के मशहूर हीरो शशि कपूर का जन्म हुआ था। इनका असली नाम बलबीर राज कपूर है।
  • 1940 – एडोल्फ हिटलर और मुसोलिनी ने एक मीटिंग में हिस्सा लिया, जिसमें मुसोलिनी ने फ्रांस और ब्रिटेन के विरूद्ध युद्ध में जर्मनी का साथ देने पर अपनी सहमती जताई।
  • 1944 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज़ाद हिंद फौज ने बर्मा की सीमा पार की।
  • 1953 – पश्चिमी तुर्की में आए भूकंप के कारण 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
  • 1965 – सोवियत संघ के वायुसेना पायलट एलेक्सी लियोनोव ने पहली बार स्पेसवॉक किया था। तब से अब तक करीब 200 से ज्यादा यात्री स्पेसवॉक कर चुके हैं।
  • 1978 – पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जुल्फीकार अली भुट्टो को मौत की सजा लाहौर हाई कोर्ट की ओर से सुनाई गई।
  • 2000 – उगांडा में प्रलय दिवस सम्प्रदाय के 230 सदस्यों ने आत्मदाह किया।
  • 2000 – हिन्दी सिनेमा की जानी मानी गायिका राजकुमारी दुबे का निधन।
  • 2003 – ब्रिटेन की संसद ने ब्रिटेन के इराक पर हमले को अमेरिका के साथ मिलकर चलाने को सही ठहराया था।
  • 2006- संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकार परिषद के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया।
  • 2007- उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बंद करने का कार्य प्रारम्भ किया।
  • 2007 – वर्ल्ड कप 17 मार्च 2007 को आयरिश टीम ने सबीना पार्क जमैका में पाकिस्तान को ग्रुप मैच में हरा दिया था, इस हार के बाद पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था, लेकिन उसे इससे भी बड़ा झटका एक दिन बाद लगा, जब पाकिस्तान के क्रिकेट कोच बॉब वूल्मर 18 मार्च 2007 को किंग्सटन में होटल के बाथरुम में मृत पाए गए।
  • 2008 – टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर में डॉक्टर ऑफ़ सांइस की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
  • 2008 – भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भारती मित्तल अमेरिका के विशिष्ट उद्यमी अकादमी में शामिल होने वाले प्रथम भारतीय बने।
  • 2008 – पाकिस्तान की सरकार ने विवादित इर्ब इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख एजान शाह को बर्ख़ास्त किया।
  • 2013 – 60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा। पान सिंह तोमर को 60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में वर्ष 2012 का सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।