Saturday, July 27, 2024
31.5 C
Chandigarh

15 फरवरी का इतिहास

15 फरवरी का इतिहास:-

  • 1564 – महान् खगोलशास्त्री गैलीलियो का जन्म।
  • 1677 – इंग्लैंड नरेश चार्ल्स द्वितीय ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ डचों से गठबंधन किया।
  • 1764 – अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना हुई।
  • 1869 – भारतीय शायर मिर्ज़ा ग़ालिब का निधन।
  • 1890 – अमेरिकी युद्धपोत मेने हवाना बंदरगाह पर विस्फोट से उड़ा दिया गया।
  • 1906 – ब्रिटेन की लेबर पार्टी का गठन।
  • 1921 – भारतीय इतिहासकार और लेखक राधाकृष्ण चौधरी का जन्म।
  • 1922 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के यशस्वी कवि नरेश मेहता का जन्म।
  • 1924 – भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार के.जी. सुब्रह्मण्यम का जन्म।
  • 1926 – अमेरिका में अनुबंध एयर मेल सेवा की शुरुआत।
  • 1942 – द्वितीय विश्व युद्ध में सिंगापुर का पतन हुआ और जापानी बलों द्वारा एक हमले के बाद, ब्रिटिश जनरल आर्थर पेरसिवल ने समर्पण कर दिया। लगभग 80,000 भारतीय, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलियाई सैनिक युद्ध-बंदी हो गए।
  • 1948 – प्रसिद्ध कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान का निधन।
  • 1962 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
  • 1965 – मैपल (एक प्रकार का छायादार वृक्ष) के पत्ते को कनाडा के आधिकारिक ध्वज में स्थान मिला।
  • 1967 – भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए।
  • 1970 – इस्रायली पाइप लाइन का उद्घाटन हुआ।
  • 1984 – भारतीय अभिनेत्री मीरा जैसमिन का जन्म।
  • 1999 – परमाणु अस्त्र पर रोक लगाने के उद्देश्य से मिस्र में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा।
  • 2000 – प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2001 – भारत का रूस से टी-90 टैंकों की ख़रीद का समझौता।
  • 2003 – एरिया 4 रॉकेट से दूरसंचार उपग्रह इंटेलसेट अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
  • 2008 – खगोलविदों ने सौरमंडल की तरह एक दूसरे सौरमंडल की खोज की।
  • 2009 – सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कम्पनियों ने विमान ईधन (एटीएफ) की क़ीमतो में7% की कमी की।
  • 2017- इसरो ने एक साथ रिकॉर्ड 104 सैटेलाइट लॉन्च कर इतिहास रचा।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR