Thursday, April 18, 2024
25.2 C
Chandigarh

11 फरवरी का इतिहास

11 फरवरी का इतिहास:-

  • 1613 – मुग़ल शासक जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की अनुमति दी।
  • 1750 – भारतीय स्वाधीनता संग्राम के पहले शहीद तिलका मांझी का जन्म।
  • 1794 – यूनाइटेड स्टेट्स की सीनेट का सेशन पहली बार आम जनता के लिए खोला गया।
  • 1826 – लंदन यूनिवर्सिटी की स्थापना यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के नाम से की गई।
  • 1847 – तेज दिमाग के बूते दुनिया को कई नायाब चीजें देने वाले अल्वा एडिसन का जन्म हुआ था।
  • 1856 – ईस् इंडिया कंपनी ने अवध पर कब्‍जा किया।
  • 1901 – भारतीय क्रांतिकारी दामोदर स्वरूप सेठ का जन्म।
  • 1916 – एमा गोल्डमैन को बर्थ कंट्रोल पर भाषण देने के लिए गिरफ़्तार किया गया।
  • 1917 – दुनिया में सबसे ज्‍यादा पढ़े जाने लेखकों में से एक सिडनी शेल्डन का जन्म।
  • 1933 – गांधी जी के हरिजन वीकली का प्रकाशन शुरू किया था।
  • 1942 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उद्योगपति और मानवशास्त्री जमनालाल बजाज का निधन।
  • 1945 – हिन्दी के आरंभिक उपन्यास लेखकों में से एक हरिकृष्ण जौहर का निधन।
  • 1959 – भारतीय क्रिकेटर वीनू माकंड ने अपना आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ दिल्ली में खेला।
  • 1968 – जनसंघ संस्थापक, लेखक, पत्रकार पंडित दीन दयाल उपाध्याय की हत्‍या मुगलसराय में की गई थी।
  • 1987 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
  • 1989 – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं संपादक पंडित नरेंद्र शर्मा का निधन।
  • 1990 – दक्षिण अफ़्रीका के अश्वेत नेता नेल्सन मंडेला 28 वर्षों बाद जेल से रिहा किए गए।
  • 1993 – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक कमाल अमरोही का निधन।
  • 1997 – भारतीय खगोल भौतिकविद जयंत वी नार्लीकर 1996 के यूनेस्को के कलिंग पुरस्कार से सम्मानित।
  • 2009 – असमिया के प्रसिद्ध लेखक डॉ. लक्ष्मी नन्दन बोरा को सरस्वती सम्मान देने की घोषणा हुई।
  • 2010 – भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष श्रीकुमार बनर्जी और ब्रिटिश उच्चायुक्त रिचर्ड स्टाग ने भारतब्रिटेन असैन्य परमाणु करार संबंधी संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
  • 2015 – हिंदी तथा ब्रज के सरस गीता-दोहाकार एवं प्रतिष्ठित विद्वान विष्णु विराट का निधन l

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp