6 अप्रैल का इतिहास-
- 1593 – आसफ़ ख़ाँ की पुत्री मुमताज़ महल का जन्म।
- 1606 – राजकुमार खुसरो ने अपने पिता मुगल शासक जहांगीर के ख़िलाफ़ बग़ावत की।
- 1672 – फ्रांस ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1789 – यूएस कांग्रेस का नियमित सेशन फेडरल हॉल न्यूयॉर्क में शुरु।
- 1886 – हैदराबाद के अंतिम निज़ाम उस्मान अली का जन्म।
- 1896 – पहले आधुनिक ओलंपिक की शुरुआत एथेंस में हुई।
- 1917 – प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1929 – प्रसिद्ध हिन्दी सेवी और प्रकाशक महाशय राजपाल का निधन।
- 1930 – महात्मा गांधी ने अपनी स्वतंत्र भारत की माँग पर ज़ोर देने के लिए सविनय अवज्ञा आन्दोलन छेड़ा।
- 1931- भारतीय सिनेमा की मशहूर अदाकारा सुचित्रा सेन का बंगाल में जन्म।
- 1942 – जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।
- 1956 – प्रसिद्ध क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का जन्म।
- 1966 – भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
- 1971 – बॉलीवुड अभिनेता संजय सूरी का जन्म।
- 1980 – भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी।
- 1982 – दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फ़ाकलैंड पर अर्जेन्टीना ने अधिकार किया।
- 1985 – पाब्लो पिकासो के समकालीन विश्वविख्यात कलाकार मार्क शागल का पेरिस में देहांत।
- 1998 – रेंज मिसाइल गोरी प्रक्षेपास्त्र का पाकिस्तान द्वारा सफल प्रक्षेपण।
- 2000 – कराची की एक अदालत ने आतंकवाद व विमान अपहरण के मामले में अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई।
- 2003 – उत्तरी होंडुरास की जेल में हुए दंगे के कारण 86 क़ैदी मारे गए।
- 2005 – कुर्द नेता जलाल तालाबानी को इराक का नया राष्ट्रपति चुना गया।
- 2007 – बांग्ला लेखिका लीला मजूमदार का निधन।
- 2008 – लिट्टे के फिदायीन हमले में राजमार्ग मंत्री जयराज फर्नाडोपुल्ले समेत 12 लोग मारे गए।
- 2013- राही सरनोबत ने दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल परिसंघ विश्व कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
5 अप्रैल का इतिहास
- 1843 – ब्रिटेन की महरानी विक्टोरिया ने हॉन्गकॉन्ग को ब्रिटिश कॉलनी में शामिल किए जाने की घोषणा की।
- 1908 – राजनेता,सामाजिक कार्यकर्ता ,सांसद और कैबिनेट मंत्री बाबू जगजीवन राम का जन्म।
- 1922 – प्रख्यात भारतीय विदुषी महिला और समाज सुधारक पंडिता रमाबाई का निधन।
- 1930 – गांधीजी अपने समर्थकों के साथ नमक कानून तोड़ने के लिए डांडी पहुंचे।
- 1955 – विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
- 1957 – देश में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से केरल में संपन्न चुनाव के बाद कम्युनिस्ट पार्टी सत्ता में आई और ईएमएस नम्बूदरीपाद ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।
- 1967 – भारत–अमेरिकी लेखक और वक्ता अनु गर्ग का जन्म।
- 1969 – अंतर्जाल पर सक्रिय लेखकों में अग्रणी और चर्चित व्यक्ति रवीन्द्र प्रभात का जन्म।
- 1975 – सऊदी अरब के राजा फ़ैजल की हत्या।
- 1979 – देश का पहला नौसेना संग्रहालय बंबई (अब मुंबई) में खुला।
- 1993 – मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या भारती की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी।
- 1999 – मलेशिया में हेंड्रा नामक वायरस से बचाव के लिए 8 लाख 30 हजार सुअरों की सामूहिक हत्या करने की शुरुआत की गई।
- 2001 – जासूसी विमान प्रकरण में संयुक्त राज्य अमेरिका ने घुटने टेके, चीन के समक्ष खेद प्रकट।
- 2001 – संयुक्त राष्ट्र संघ की टीम मिलोसेविच को गिरफ़्तार करने के लिए बेलग्रेड पहुँची।
- 2002 – भारत, म्यांमार और थाइलैंड के बीच मोरे–कलावा–मांडले सड़क परियोजना पूरी करने हेतु सहमति।
- 2003 – अमेरिकी संसद में पाक की आर्थिक मदद में कटौती का प्रस्ताव पेश।
- 2006 – सिंगापुर में 45 भारतीयों को आव्रजन अपराधों में गिरफ्तार किया गया।
- 2007 – ईरान ने 15 ब्रिटिश नौसैनिकों को रिहा किया।
- 2008 – हिन्दी के प्रख्यात आलोचक डॉ. बच्चन सिंह का निधन।
- 2008 – पार्वती ओमनाकुट्टन, फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड बनी।
- 2010 – नक्सलियों द्वारा किए गए अब तक के सबसे भीषण हमले में छत्तीसगढ़, भारत के दंतेबाड़ा में सीआरपीएफ के 73 जवानों की मृत्यु हो गई।
4 अप्रैल का इतिहास-
- 1460 – स्विट्जरलैंड में बेसल यूनिवर्सिटी की स्थापना।
- 1722 – जेकब रोजरविन ने पूर्वी आयरलैंड की खोज की।
- 1818 – अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रध्वज में ’13 लाल और सफ़ेद स्ट्रिप्स तथा 20 सितारे‘ शामिल करने को मंजूरी दी।
- 1889 – मशहूर हिन्दी कवि, लेखक, नाटककार और पत्रकार माखनलाल चतुर्वेदी का जन्म।
- 1905 – कांगड़ा घाटी में आए भूकंप से 20000 लोगों की मौत हो गई थी।
- 1916 – अमेरिकन सीनेट ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लेने को मंजूरी दी।
- 1949 – उत्तरी अटलांटिक सैन्य संगठन (NATO) की स्थापना हुई, जो शीतयुद्ध के शुरुआती दौर का नतीजा थी।
- 1949 – भारत की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री परवीन बॉबी का जन्म।
- 1968 – अमेरिका के मानवाधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग की हत्या कर दी गई। उनकी मौत के बाद अमेरिका के कई शहरों में दंगे हुए, लेकिन पुलिस की बड़ी तैनाती से हालात को स्थिर कर लिया गया।
- 1972 – भारतीय अभिनेत्री एवं फैशन मॉडल लीसा रे का जन्म।
- 1976 – भारतीय अभिनेत्री सिमरन का जन्म।
- 1979 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ज़ुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी की सज़ा दे दी गई। दुनिया भर में इसका विरोध भी किया गया, लेकिन जनरल ज़िया उल हक के नेतृत्व में किसी विरोध को नहीं सुना गया।
- 1987 – हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार अज्ञेय, सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन का निधन।
- 1994 – तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा द्वारा तिब्बती बालक उग्येन थिनली दोरजी को नए कर्मापा के रूप में घोषणा।
- 1997 – क्रयशक्ति की क्षमता की दृष्टि से विश्व बैंक ने भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया।
- 2001 – चीन का अमेरिका विमान व चालक दल लौटाने से इन्कार।
- 2004 – भारत–नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर माओवादियों ने 18 भारतीय तेल टैंकरों में आग लगाई।
- 2006 – इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन पर नए आरोप लगे।
- 2008 – पाकिस्तान की नई सरकार ने सेना के ख़ुफिया प्रमुख के पद से मेजर जनरल नदीम को हटाया।
- 2010 – माओवादियों द्वारा किए गए उड़ीसा, भारत के कोरापुट ज़िले में बारुदी सुरंग विस्फोट में दस सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।
3 अप्रैल का इतिहास:-
- 1325 – चिश्ती सम्प्रदाय के चौथे संत निजामुद्दीन औलिया का निधन।
- 1680 – पश्चिम भारत में मराठा सम्राज्य की नींव रखने वाले छत्रपति शिवाजी का रायगढ में निधन।
- 1903 – समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय का जन्म।
- 1914 – भारतीय सेना के भूतपूर्व अध्यक्ष सैम मानेकशॉ का जन्म।
- 1918 – प्रसिद्ध यूक्रेनी लेखक तथा उपन्यासकार ओलेस गोनचार का जन्म।
- 1929 – मशहूर हिन्दी साहित्यकार निर्मल वर्मा का जन्म।
- 1931 – साहित्यकार मन्नू भंडारी का जन्म।
- 1942 – जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध में अमेरिका पर आखिरी दौर की सैन्य कार्यवाई शुरू की।
- 1954 – राजनेता और फिजिशियन डॉ. के. कृष्णास्वामी का जन्म।
- 1955 – गायक हरिहरन का जन्म।
- 1962 – भारत की मशहूर अभिनेत्री जयाप्रदा का जन्म।
- 2000 – ब्रिटेन में एक विवादास्पद नियम लागू किया गया, जिसमें यह कहा गया कि ब्रिटेन में शरण लेने वालों को कपड़े और खाने की चीजें खरीदने के लिए सरकार से कूपन खरीदने होंगे।
- 2001 – संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत यात्रा पर पहुँचे।
- 2001 – भारत और डेनमार्क के बीच चार वर्ष के बाद पुन: वार्ता।
- 2002 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जनमत संग्रह की योजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली।
- 2006 – नेपाल में माओवादियों ने संघर्षविराम की घोषणा की।
- 2007 – नई दिल्ली में 14वां सार्क सम्मेलन शुरू।
- 2008 – प्रकाश करात को माकपा का पुन: महासचिव चुना गया।
- 2008 – मेधा पाटकर को राष्ट्रीय क्रांतिवीर अवार्ड, 2008 से अलंकृत किया गया।
- 2010 – एप्पल का पहला आईपेड मार्केट में आया।
- 2010 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के छह संस्थापक सदस्यों में से एक अनंत लागू का निधन।
- 2017 – जयपुर घराने की अग्रणी गायिका किशोरी अमोनकर का निधन।
2 अप्रैल का इतिहास:-
- 1720 – साहू के सेनापति बालाजी विश्वनाथ का निधन।
- 1825 – एक प्रसिद्ध बर्मा सेनापति बन्धुल का निधन।
- 1902 – लॉस एंजिल्स में पहला मोशन पिक्चर थियेटर खुला।
- 1902 – शास्त्रीय गायक बड़े ग़ुलाम अली ख़ाँ का जन्म।
- 1907 – हिंदी, बांग्ला, उर्दू, गुजराती आदि भाषाओं के अच्छे जानकार तथा साहित्यकार राधाकृष्ण दास का निधन।
- 1933 – भारत के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी रणजी का निधन।
- 1942 – अभिनेता रोशन सेठ का जन्म।
- 1969 – बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का जन्म।
- 1970 – ‘असम पुनर्गठन अधिनियम‘ के तहत भारत के उत्तर-पूर्व में मेघालय को स्वायत्तशासी राज्य का दर्जा हासिल हुआ था।
- 1982 – अर्जेंटीना ने दक्षिणी अटलांटिक महासागर में स्थित फॉकलैंड द्वीप समूह पर हमला कर दिया था।
- 1984 – अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा, मिशन सोयूज टी-11 के तहत अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने।
- 1989 – फिलिस्तीन मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात फिलिस्तीन के राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 1999 – मास्को में स्वतंत्र राष्ट्रों के राष्ट्रकुल (सीआईएस) की शिखर बैठक सम्पन्न।
- 2001 – नेपाल में माओवादी विद्रोहियों द्वारा 35 पुलिस अधिकारियों की हत्या।
- 2005 – वैटिकन का सर्वोच्च पद संभालने वालों में से एक पोप जॉन पॉल द्वितीय का निधन।
- 2007 – सोलोमन द्वीप में शक्तिशाली सुनामी आई।
- 2008 – अमेरिका में हावर्ड विश्वविद्यालय से सम्बद्ध हावर्ड बिजनेस स्कूल ने सुश्री अंजली रैना को मुंबई स्थित अपने भारत अनुसंधान केन्द्र का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया।
- 2008 – रामराव समिति ने रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में रक्षा तकनीकी आयोग गठित करने की सिफारिश की।
- 2011 – भारत ने 1983 में पहले वर्ल्ड कप जीतने के बाद आज ही के दिन दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता था।
1 अप्रैल का इतिहास:-
- 1582 – फूल्स डे की शुरूआत फ्रांस में 1582 में हुई। इस दिन पोप चार्ल्स IX ने पुराने कैलेंडर की जगह नया रोमन कैलेंडर शुरू किया।
- 1793 – जापान में उनसेन ज्वालामुखी फट गया था, जिसकी वजह से करीब 53000 लोगों की मौत हो गई थी।
- 1839 – कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बीस बिस्तरों के साथ शुरू किया गया था।
- 1891 – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्राण कृष्ण पारिजा का जन्म।
- 1911 – एथलीट फ़ौजा सिंह का जन्म।
- 1935 – रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 1 अप्रैल 1935 से काम करना शुरू किया। इसके लिए अंग्रेजों ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट 1934 कानून बनाया था।
- 1936 – भारत के उड़ीसा राज्य की स्थापना हुई, जो कि पहले कलिंग या उत्कल के नाम से जाना जाता था।
- 1936 – हिन्दी सिनेमा की 1950 और 60 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री जबीन जलील का जन्म।
- 1941 – भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी अजित वाडेकर का जन्म।
- 1973 – भारत के कार्बेट नेशनल पार्क में चीताओं को बचाने के लिए ‘टाइगर बचाओं‘ अभियान चलाया गया।
- 1976 – स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने मिलकर 1 अप्रैल 1976 को एप्पल कंपनी की स्थापना की थी। 2007 में इस कंपनी का नाम बदलकर एप्पल इंक कर दिया गया था।
- 1977 – सीरिल रैडक्लिफ़ का निधन, ये एक ब्रिटिश वकील थे, जिन्होंने भारत–पाकिस्तान विभाजन की रेखा तैयार की थी।
- 1979 – ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित।
- 1983 – इराक ने ईरान पर हमले तेज कर दिए थे।
- 1996 – बैंक ऑफ़ टोकियो और मित्सुबिशी बैंक के विलय से बना विश्व का सबसे बड़ा बैंक न्यू बैंक आफ़ टोकियो–मित्सुबिशी ने अपना कार्य आरम्भ किया।
- 1997 – मार्टिना हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनीं।
- 2001 – यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच का आत्मसमर्पण।
- 2004 – मुल्तान में भारत ने पाक धरती पर पहली जीत दर्ज़ करते हुए पाकिस्तान को एक पारी और 52 रनों से हराया।
- 2005 – नेपाल में आपातकाल लागू होने के बाद बंदी बनाए गए गिरिजा प्रसाद कोइराला के साथ 285 राजनीतिक बंदियों को रिहा किया गया।
- 2006 – रियो डी जेनेरियो में विमान दुर्घटना में 19 लोगों की मृत्यु।
- 2007 – नेपाल की अंतरिम सरकार में 5 माओवादी नेता शामिल।
- 2008 – अमेरिका में भारतीय मूल के वैज्ञानिकों ने एक नया इमेजिंग सिस्टम तैयार किया।
- 2008 – दक्षिण अमेरिका के पेरू में 4000 साल पुराना सोने का हार मिला।
- 2010 – पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) के युग की शुरुआत करने वाले हेनरी एडवर्ड रॉबर्ट्स का निधन।
31 मार्च का इतिहास:-
- 1504 – सिक्खों के दूसरे गुरु – गुरु अंगद देव जी का जन्म हुआ था।
- 1774 – भारत में डाक सेवा का पहला कार्यालय खुला।
- 1865 – भारत की प्रथम महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी का जन्म।
- 1889 – फ्रांस में एफिल टावर को आधिकारिक रूप से खोला गया।
- 1921 – रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयरफोर्स की स्थापना हुई।
- 1931 – भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक पूर्णसिंह का निधन।
- 1938 – भारत की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ तथा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का जन्म।
- 1959 – बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।
- 1964 – बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम आखिरी बार चली।
- 1972 – भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी का निधन।
- 1983 – कोलंबिया के शहर पोपाइन में आए विनाशकारी भूकंप में 500 लोगों की मौत हुई।
- 1986 – मेक्सिको विमान 940 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सवार सभी 167 यात्रियों की मौत हो गई।
- 1987 – भारतीय ग्रैंडमास्टर शतरंज कोनेरू हंपी का जन्म।
- 1997 – वासलेव क्लार्क को नया नाटो सैनिक कमांडर नियुक्त किया गया।
- 1998 – भारत और चीन इंटर गवर्नमेंटल कांफ़्रेस आन कल्चरल पॉलिसीज के लिए गठित यूनेस्को की मसौदा समिति के सदस्य निर्वाचित।
- 2000 – 22 वर्ष बाद जापान के उत्तरी धोकाइडु द्वीप में दाते के निकट उसू ज्वालामुखी फिर सक्रिय।
- 2001 – यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस का धावा, अपने ही घर में नज़रबंद।
- 2002 – भारतीय महिला कार्यकर्ता मोतुरु उदयन का निधन।
- 2005 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया को अनाज की आपूर्ति रोकी।
- 2007 – विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में माइकल फेल्प्स ने छह स्वर्ण हासिल किए।
- 2008 – कृष्णा सोबती को के.के.बिड़ला फाउण्डेशन का वर्ष 2007 का ‘व्यास सम्मान‘ देने की घोषणा की गई। रेवती मेनन को ‘दयावती मोदी स्त्री शक्ति सम्मान, 2007′ प्रदान किया गया।
- 2008 – पाक वायुसेना की बस के पास बम विस्फोट में 12 लोग मारे गए।
- 2009 – अर्जेंटीना के राष्ट्रपति राउल अलफोन्सा का निधन।
- 2011- जनगणना के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत की आबादी बढ़ कर 121 करोड़ (1 अरब 21 करोड़) हो गई है। दस साल पहले हुई गणना के मुकाबले यह64 फ़ीसदी ज़्यादा है।
30 मार्च का इतिहास:-
- 1664 – सिक्खों के आठवें गुरु – गुरु हर किशन सिंह जी का निधन हुआ था।
- 1853 – नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक विन्सेंट वैन गो का जन्म।
- 1899 – ब्रिटिश वकील सीरिल रैडक्लिफ़ का जन्म, इन्होंने भारत–पाकिस्तान विभाजन की रेखा तैयार की थी।
- 1908 – भारतीय अभिनेत्री देविका रानी का जन्म।
- 1949 – राजस्थान राज्य की स्थापना हुई और जयपुर को उसकी राजधानी बनाया गया।
- 1981 – अमेरिका के राष्ट्रपति रीगन होटल के पास से गुजर रहे थे, उसी दौरान ताबड़तोड़ छह गोलियां चल गईं।
- 1982 – नासा के अंतरिक्ष यान कोलंबिया ने एसटीएस-3 मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापसी की।
- 1992 – सत्यजित रे को मानद ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 1998 – चीन के उत्तरी हिस्से शिनदोंग में भेंड़ की हड्डी पर उत्कीर्ण 3000 साल पुरानी कुछ शब्दावलियां प्राप्त हुईं।
- 2002 – प्रसिद्ध संगीतकार आनंद बख्शी का निधन।
- 2003 – पाकिस्तान के कहुटा परमाणु संयंत्र पर 2 वर्षों के लिए प्रतिबंध लगा।
- 2004 – ताइवान के राष्ट्रपति शेन शुवी बियान राष्ट्रपति पद के लिए भारत के साथ शांति प्रक्रिया से हटने की धमकी दी।
- 2005 – मशहूर कार्टूनिस्ट और लेखक ओ वी विजयन का निधन।
- 2006 – ईरान पर बर्लिन में बैठक का आयोजन।
- 2006 – ब्रिटेन में आतंकवाद निरोधक कानून प्रभाव में आया।
- 2008 – रिलायंस एनर्जी लिमिटेड को 400 किलोवाट उच्च वोल्टेज विद्युत ट्रांसमिशन के लिए लगभग 1200 करोड़ रुपये के ठेके मिले।
- 2008 – इस्रायल में चेतावनी के साथ अरब लीग सम्मेलन सम्पन्न।
- 2010 – 15 साल पहले पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को मानव बम से उड़ाने के मामले में सह आरोपी आतंकी परमजीत सिंह भ्योरा को बुड़ैल जेल में विशेष कोर्ट में स्पेशल जज रवि कुमार सोंधी ने आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।
29 मार्च का इतिहास:-
- 1549 – ब्राजील की पहली राजधानी सल्वाडोर द बहीया की नींव रखी।
- 1798 – स्विट्जरलैंड गणराज्य बना।
- 1804 – हैती में हजारों गोरे लोगों की हत्या की गई।
- 1857 – बैरकपुर में ईस्ट इंडिया कंपनी के अंग्रेज अफसर पर पहली बार मंगल पांडे ने गोली चलाई। अंग्रेज शासन के खिलाफ भारत में यह पहला विद्रोह था, जिसे सैनिक विद्रोह कहा गया।
- 1901 – ऑस्ट्रेलिया में पहला संघीय चुनाव हुआ।
- 1913 – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि और लेखक भवानी प्रसाद का जन्म।
- 1928 – दिल्ली के उपराज्यपाल तथा त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल रोमेश भंडारी का जन्म।
- 1929 – हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता उत्पल दत्त का जन्म।
- 1943 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉन मेजर का जन्म।
- 1953 – हिलैरी तथा तेनजिंग नोर्गे द्वारा विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर विजय।
- 1963 – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार सियारामशरण गुप्त का निधन।
- 1982 – एन. टी. रामाराव के द्वारा तेलुगु देशम पार्टी का गठन हुआ।
- 1999 – पराग्वे के राष्ट्रपति रॉल क्यूबास का इस्तीफ़ा।
- 2001 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने ग्लोबल वार्मिंग पर किए गए क्योटो संधि को मानने से इंकार कर दिया।
- 2003 – तुर्की एयरलाइंस विमान के अपहर्ताओं ने आत्मसमर्पण किया।
- 2004 – आयरलैंड कार्यस्थलों पर धूम्रपान प्रतिबंधित करने वाला पहला देश बना।
- 2008 – दुनिया के 370 शहरों ने पहली बार ऊर्जा बचत करने के लिए अर्थ आवर मनाने की शुरूआत की।
- 2008 – इराक में अमेरिकी बम विस्फोट में 48 लोगों की मृत्यु।
- 2008 – उज्जैन के संस्कृत विद्वान् प्रो. श्रीनिवास रथ को उत्तर प्रदेश संस्कृति पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई।
- 2008 – 1971 बैच की आईएएस अधिकारी और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव ने राज्य सरकार की सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली।
28 मार्च का इतिहास:-
- 1552 – सिक्खों के दूसरे गुरु- गुरु अंगद देव जी का निधन।
- 1896 – गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक गोरख प्रसाद का जन्म।
- 1930 – तुर्की के कई शहरों का नाम बदल दिया गया, राजधानी ‘अंगोरा‘ को ‘अंकारा‘ और ‘कॉन्सटानिनोपल‘ का नाम बदल कर ‘इंस्तांबुल‘ कर दिया गया था।
- 1941 – भारतीय पुलिस आयुक्त कावासजी जमशेदजी पेटिगारा का निधन।
- 1959 – दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनीतिक कार्यकर्ता काला वेंकटराव का निधन।
- 1963 – रूस और अमेरिका के बीच शीत युद्ध चल रहा था, जिसके बीच एक अमेरिकन लड़की ने रूस के लड़के से शादी कर ली, सेवियत सरकार द्वारा इस शादी का काफी विरोध किया गया था।
- 1965 – डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग ने काले अमेरिकियों के लिए एलाबामा की राजधानी मॉटगुमरी में 25 हजार लोगों के साथ मार्च निकाला। उस समय डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग काले अमेरिकियों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे थे।
- 1969 – सं.रा. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन।
- 1972 – भारतीय पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता एबिय जे जोस का जन्म।
- 1982 – भारतीय अभिनेत्री सोनिया अग्रवाल का जन्म।
- 2000 – वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्स ने 435 विकेट लेकर कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा।
- 2005 – सुमात्रा द्वीप में भूकंप ने पूरे इंडोनेशिया को हिला दिया था। यह भूकंप 1965 के बाद आने वाला चौथा सबसे बड़ा भूकंप था।
- 2006 – भारतीय दार्शनिक वेथाथिरी महर्षि का निधन।
- 2006 – अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।
- 2007 – अमेरिका में सीनेट ने इराक से सेना वापसी को मंजूरी प्रदान की।
- 2008 – केन्द्र सरकार ने चालीस उत्पादों के निर्यात से रियासतें समाप्त करने की घोषणा की।
- 2008 – ऑस्कर विजेता और पटकथा लेखक ऐबीमैन का निधन।
- 2011- देश में बाघों की संख्या बढ़ी। वर्ष 2006 में इनकी संख्या 1411 थी, जो 21 फ़ीसदी बढ़कर 1706 हो गई है।
- 2015 – साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।
1...242526...231Page 25 of 231