16 अप्रैल का इतिहास:-
- 1848 – तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध विद्वान कंदुकूरी वीरेशलिंगम का जन्म।
- 1853 – भारत में पहली रेल बॉम्बे (मुंबई) से ठाणे के बीच 16 अप्रैल को चली थी। इस ट्रेन में 14 बोगियां थी और कुल 400 यात्रियों ने इसमें सफर किया था।
- 1917 – पेट्रोग्राड में रूसी सैनिकों का विद्रोह, रूस में अस्थायी सरकार का गठन, जार निकोलस द्वितीय द्वारा सिंहासन एवं देश का त्याग।
- 1919 – भारत के अमृतसर में हुए जलियांवाला बाग़ हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए महात्मा गांधी ने प्रार्थना सभा और उपवास की घोषणा की।
- 1919 – भारतीय वायु सेना के सबसे वरिष्ठ और पांच सितारा वाले रैंक तक पहुँचने वाले एकमात्र मार्शल अर्जन सिंह का जन्म।
- 1922 – जर्मनी–रूस के बीच इटली में डिप्लोमेटिक रिश्ते सुधारने के लिए एक समझौता हुआ, जिसे Treaty of Rapallo कहा जाता है।
- 1925 – सोफिया में चर्च पर हमला किया गया था, जिसमें 150 लोग मारे गए थे।
- 1945 – रेड आर्मी ने बर्लिन की लड़ाई शुरू की।
- 1945 – एक सोवियत पनडुब्बी के कारण जर्मन रिफ्यूजी शिप डूब गया था, जिसकी वजह से 7000 लोग मर गए थे।
- 1951 – प्रसिद्ध बंगाली लेखक अद्वैत मल्लबर्मन का निधन।
- 1964 – ब्रिटेन के चर्चित अपराधों में शामिल ‘द ग्रेट ट्रेन रॉबरी’ के लिए 12 लोगों को 307 साल की सज़ा सुनाई गई।
- 1966 – भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस का निधन।
- 1978 – भारतीय अभिनेत्री लारा दत्ता का जन्म।
- 1999 – न्यू माइक्रो नामक सबसे बड़े आकार के जीवाणु का सं.रा. अमेरिका में पता चला।
- 1999 – पाकिस्तान ने भारत को हराकर कोका कोला कप त्रिकोणीय टूर्नामेंट (शारजाह) जीता।
- 2002 – दक्षिण कोरिया में विमान दुर्घटना में 120 मरे।
- 2004 – भारत में रावलपिंडी में तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को हराकर दोनों देशों के बीच आयोजित शृंखला 2-1 से जीती।
- 2008 – लेसेस्टर सिटी काउंसिल (लंदन) ने बहुसांस्कृतिक शहर में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने को मंजूरी प्रदान की।
- 2011 – महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर भवानी सिंह का निधन।
- 2013 – भारतीय रेल 160 साल की हुई थी। गूगल (google) ने अपना डूडल (लोगो) भारत की पहली यात्री रेल को समर्पित किया था। इस लोगो में धुआं उड़ाती रेलगाड़ी खजूर के पेड़ों से घिरे रेलमार्ग पर चलती दिख रही थी और इन दोनों का मेल गुंबद और मीनार से बने महल जैसा लग रहा था।
15 अप्रैल का इतिहास:-
- 1452 – इटलीवासी, महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का जन्म।
- 1469 – सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी का जन्म।
- 1563 – सिक्खों के पांचवे गुरु- गुरु अर्जन देव जी का जन्म।
- 1689 – फ्रांस ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1817 – अमेरिका में पहला स्कूल बधिर बच्चों के लिए खोला गया।
- 1865 – खड़ी बोली के प्रथम महाकाव्यकार अयोध्या सिंह उपाध्याय का जन्म।
- 1895 – बाल गंगाधर तिलक ने रायगढ़ किले में शिवाजी उत्सव का उद्घाटन किया।
- 1923 – डाईबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए इंन्सुलिन बाजार में उपलब्ध हुआ।
- 1940 – भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक और शास्त्रीय गायक सुल्तान ख़ान का जन्म।
- 1955 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
- 1972 – बॉलीवुड अभिनेत्री, क्रिकेट ग्लैमर और फैशन की मूर्ति मंदिरा बेदी का जन्म।
- 1985 – हैजा के जीवाणु पर शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक शंभुनाथ डे का निधन।
- 1994 – भारत सहित 109 देशों द्वारा ‘गैट‘ समझौते की स्वीकृति।
- 1998 – थम्पी गुरु के नाम से प्रसिद्ध फ्रेडरिक लेंज का निधन।
- 1999 – पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता वाले अपने दूसरे प्रक्षेपास्त्र शाहीन-1 का परीक्षण किया।
- 2000 – आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग के आहवान के साथ जी -77 शिखर सम्मेलन हवाना में सम्पन्न।
- 2002 – दक्षिण कोरिया के बुसान के निकट एक पहाड़ी इलाके में भारी बारिश और कोहरे के बीच एयर चाइना का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 128 लोगों की मौत।
- 2003 – ब्रिटेन में आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने हथियार डाल देने का निर्णय लिया।
- 2004 – राजीव गांधी हत्याकांड से जुड़े लिट्टे उग्रवादी वी. मुरलीधरन की कोलम्बो में हत्या की गयी।
- 2006 – इंटरपोल ने जकार्ता सम्मेलन में एंटी करप्शन एकेडमी के गठन का प्रस्ताव सुझाया।
- 2008 – राज्यसभा के सभापति मोहम्मद हामिद अंसारी ने बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन नव निर्वाचित 55 सदस्यों में से 50 को शपथ दिलायी।
- 2010 – भारत में निर्मित पहले क्रायोजेनिक रॉकेट जीएसएलवी–डी3 का प्रक्षेपण नाकाम हो गया।
- 2012 – पाकिस्तान की एक जेल पर हमले के बाद 400 आतंकवादी फरार हुए।
14 अप्रैल का इतिहास
- 1434 – फ्रांस के विश्वविख्यात सेंट पीटर कैथेड्रल की आधारशिला रखी गई।
- 1809 – नेपोलियन ने बावारिया की लड़ाई में आस्ट्रिया को शिकस्त दी।
- 1814 – नेपोलियन को राजगद्दी से हटाया गया।
- 1865 – आज ही के दिन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन के ‘फोर्ड थियटर’ में उस समय गोली मार दी गई , जब वह ‘आवर अमेरिकन कज़िन‘ नाटक देख रहे थे।
- 1891 – समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ भीमराव अंबेडकर का जन्म।
- 1912 – एक सौ तीन साल पहले विलासिता और शानओ शौकत से भरपूर टाइटैनिक जहाज समुद्र में सफर करते समय हिमखंड से टकरा गया था। टाइटैनिक को इस तरह से तैयार किया गया था कि वो कभी डूबे नहीं, लेकिन एक हिमखंड से टकराकर वह डूब गया।
- 1922 – प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक अली अकबर ख़ाँ का जन्म।
- 1944 – बंबई बंदरगाह पर हुए भयंकर विस्फोट में 300 लोग मारे गए और दो करोड़ पाउंड की क्षति हुई।
- 1950 – बीसवीं सदी के महान संत और समाज सेवक रमण महर्षि का निधन।
- 1970 – अंतरिक्ष यान अपोलो 13 में हुए धमाके से तीन अंतरिक्ष यात्रियों की जान पर ख़तरा मंडराने लगा। उडा़न के 56 घंटे बाद हुए इस धमाके से यान की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हांलाकि 17 अप्रैल 1970 को अपोलो 13 सफलतापूर्वक धरती पर वापस लौट आया।
- 1988 – पूर्व सोवियत संघ ने अमेरिका, पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के साथ जिनेवा में एक समझौता किया, जिसके तहत सोवियत संघ को अफ़गानिस्तान से अपने सैनिकों को हटाना था। इसके साथ ही अफ़गानिस्तान में 1979 से चले आ रहे नौ साल पुराने सोवियत हस्तक्षेप का भी अंत हो गया।
- 1995 – भारत चौथी बार एशिया कप क्रिकेट चैंपियन बना।
- 1999 – मलेशिया के अपदस्थ उपप्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को भ्रष्टाचार के मामले में छह वर्ष क़ैद की सज़ा।
- 2000 – रूस की संसद ने संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच ‘स्टार्ट-2′ परमाणु शस्त्र कटौती संधि का अनुमोदन किया।
- 2002 – अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमें का सामना कर रहे सर्बियाई नेता का निधन।
- 2005 – भारत और अमेरिका ने अपने-अपने उड़ान क्षेत्र एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने का ऐतिहासिक समझौता किया।
- 2006 – चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन शुरू।
- 2010 – पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उड़ीसा में चक्रवाती तूफ़ान में 123 लोगों की मृत्यु हो गई।
13 अप्रैल का इतिहास:-
- 1699 – गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।
- 1796 – अमेरिका में पहला हाथी भारत से ले जाया गया।
- 1849 – हंगरी को गणराज्य बनाया गया।
- 1870 – आज ही के दिन न्यूयॉर्क में मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट की स्थापना हुई थी।
- 1890 – भारत की पहली फिल्म ‘श्रीपुंडलीक‘ का निर्माण करने वाले फिल्मकार दादासाहब तोरणे का जन्म।
- 1898 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक चन्दूलाल शाह का जन्म।
- 1919 – जालियाँवाला बाग़ हत्याकांड। अँग्रेज़ और गोरखा सैनिकों द्वारा निहत्थी भीड़ पर की गई अंधाधुंध गोलीबारी में चार सौ लोग मारे गए।
- 1925 – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार वर्मा मलिक का जन्म।
- 1941 – सोवियत संघ और जापान के बीच शांति संधि हुई।
- 1960 – अमेरिका ने विश्व के पहले परिवहन उपग्रह ‘ट्रांजिट 1 बी‘ का प्रक्षेपण किया।
- 1963 – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबंधकार और व्यंग्यकार बाबू गुलाबराय का निधन।
- 1970 – चन्द्रमा की यात्रा पर रवाना हुए अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 के इंधन टैंक में विस्फोट हुआ।
- 1973 – फ़िल्म अभिनेता बलराज साहनी का निधन।
- 1975 – लेबनान की राजधानी बेरुत में 17 फ़लस्तीनियों की हत्या कर दी गई थी।
- 1994 – नई दिल्ली में एस्केप का स्वर्ण जयंती सत्र सम्पन्न।
- 1997 – अमेरिका के गोल्फ़ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
- 2001 – विमान चालकों के लौटने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का चीन के प्रति रुख़ सख्त।
- 2002 – शांति के प्रति एलटीटीई प्रमुख वी. प्रभाकरण की प्रतिबद्धता का संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्वागत किया।
- 2004 – एन्टीगुआ में ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के विरुद्ध खेलते हुए 400 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।
- 2005 – विश्वनाथन आनन्द चौथी बार ‘विश्व शतरंज चैंपियन‘ बने।
- 2007 – भारत–रूस कूटनीतिक सम्बन्ध के 60 वर्ष पूरे हुए।
- 2008 – चीन के लिपोनिंग प्रांत के हुलुदाओ शहर में एक कोयले की खान में हुए विस्फोट में 14 खदान कर्मियों की मौत।
- 2010 – रूस और अमेरिका ने 68 टन प्लूटोनियम को नष्ट करने के समझौते पर हस्ताक्षर किया।
- 2018 – 65वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। श्रीदेवी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार।
12 अप्रैल का इतिहास:-
- 1236 – दिल्ली के शासक इल्तुतमिश का निधन।
- 1723 – मुगल वंश के 12वें बादशाह नेकसियर का निधन।
- 1801 – महाराजा रणजीत सिंह ने आज के दिन महाराजा की उपाधि ग्रहण की थी।
- 1861 – अमेरिका में गृह युद्ध शुरू हो गया था। दक्षिण के राज्य उत्तरी औद्योगिक राज्यों के मुकाबले काफी पिछड़े थे और लंबे समय से दास प्रथा को खत्म करना चाहते थे।
- 1885 – मोहनजोदड़ो की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म।
- 1910 – भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फिल्मों के गीतकार केदार शर्मा का जन्म।
- 1917 – भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक वीनू मांकड़ का जन्म। इनका नाम विश्व के श्रेष्ठ ऑलराउंडरों में गिना जाता है।
- 1927 – ब्रिटिश कैबिनेट ने महिलाओं को वोटिंग अधिकार देने का समर्थन किया।
- 1937 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार गुलशन बावरा का जन्म।
- 1945 – अमेरिका द्वारा ओकिनावा पर आक्रमण।
- 1945 – अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट का देहांत।
- 1946 – सीरिया पर फ्रांस का कब्जा समाप्त हुआ।
- 1961 – सोवियत संघ ने पहले इंसान यूरी गैगरीन को अंतरिक्ष में भेजा। मेजर यूरी ने बैकानूर अंतरिक्ष केंद्र से वोस्टॉक नामक अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी थी। उस वक्त उनकी उम्र 27 साल थी।
- 1973 – सुडान ने अपना संविधान बनाया।
- 1975 – अमेरिका ने कंबोडिया में अपनी हार स्वीकार कर ली। कंबोडिया के गृह युद्ध में पाच साल तक हस्तक्षेप करने के बाद अमेरिका ने अपने आपको लड़ाई से अलग कर लिया।
- 1981 – अंतरिक्ष यान कोलंबिया पहली बार प्रक्षेपित किया गया।
- 1981 – अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू अमेरिकी सांसद तुलसी गेबार्ड का जन्म।
- 1991 – खाड़ी युद्ध औपचारिक रूप से समाप्त।
- 1998 – गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नए प्रधानमंत्री नियुक्त।
- 2006 – साइप्रस के राष्ट्रपति तासोस पापादोलस 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
- 2007 – पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइपलाइन पर भारत को मंजूरी दी।
- 2007 – एयरलाइंस जेट ने एयर सहारा को खरीदा।
- 2008 – अफ़ग़ानिस्तान में भारतीयों के एक काफ़िले पर हुए आत्मघाती हमले में दो भारतीय इंजीनियरों सहित तीन लोगों की मौत।
- 2010 – लुधियाना, पंजाब (भारत) के गुरु नानक देव स्टेडियम में भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान की टीम को 58-24 से पराजित कर प्रथम विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता जीत ली।
- 2014 – मशहूर गीतकार गुलज़ार को वर्ष 2013 के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया।
11 अप्रैल का इतिहास
- 1869 – महात्मा गांधी जी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का जन्म।
- 1887 – भारत के प्रसिद्ध चित्रकार जामिनी रॉय का जन्म।
- 1904 – भारतीय गायक और अभिनेता कुंदन लाल सहगल का जन्म।
- 1924 – पहली मेन्स कॉलेज स्विमिंग चैंपियनशिप शुरू हुई।
- 1937 – भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रामानाथन कृष्णन का जन्म।
- 1945 – अमेरिका की आर्मी जर्मनी की एल्ब नदी पर पहुंच गई थी।
- 1946 – भारतीय फ़िल्म अभिनेता नवीन निश्चल का जन्म।
- 1951 – थिएटर और टेलीविजन अदाकारा रोहिणी हतंगडी का जन्म।
- 1964 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो हिस्सों में विभाजित हो गई थी।
- 1968 – अमेरिका के राष्ट्रपति जॉनसन ने 1968 सिविल राइट एक्ट पर साइन किए।
- 1972 – USSR ने अंडर ग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।
- 1977 – साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का निधन।
- 1997 – केंद्र में 10 महीने पुरानी एच डी देवगौड़ा सरकार विश्वास प्रस्ताव हार गई।
- 1999 – फिलीपींस की सरकार द्वारा ‘एक स्कूल गोद लो‘ की अनोखी घोषणा।
- 2002 – चीन में फुटबॉल मैच फिक्सिंग के आरोप में रेफरल गिरफ़्तार।
- 2003 – पाकिस्तान ने 12वीं बार शारजाह कप जीता।
- 2004 – इस्लामाबाद में भारत के प्रख्यात गायक कलाकार सोनू निगम के कार्यक्रम स्थल के पास एक कार में बम विस्फोट।
- 2008 – सरकारी कर्मचारियों द्वारा विरोध को देखते हुए केन्द्र सरकार ने छठे वेतन आयोग की समीक्षा के लिए सचिवों की एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने की घोषणा की।
- 2008 – स्वीडन में वैज्ञानिकों ने आठ हज़ार वर्ष पुराने वृक्ष की खोज की।
- 2009 – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का निधन।
- 2010 – वैज्ञानिक और भुवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व प्रमुख प्रोफेसर कैलाश चंद्र दाश का निधन।
- 2011 – भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिरी को उनकी पहली रचना ‘इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़‘ के लिए पुलित्ज़र पुरस्कार दिया गया।
10 अप्रैल का इतिहास:-
- 1847 – पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता अमेरिकी पत्रकार एवं प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का जन्म।
- 1868 – इथियोपिया में ब्रिटिश और भारतीय सेना ने टेवॉड्रोज़ द्वितीय की सेना को हराया और इस युद्ध में 700 इथियोपियन मारे गए और दो ब्रिटिश-भारतीय सैनिक शहीद हुए।
- 1894 – भारतीय उद्योगपति घनश्यामदास बिड़ला का जन्म।
- 1909 – भारतीय वैज्ञानिक नौतम भट्ट का जन्म।
- 1912 – टाइटेनिक ब्रिटेन के साउथेप्टन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर रवाना हुआ।
- 1916 – प्रोफेशनल तरीके से पहले गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन।
- 1917 – महात्मा गांधी ने बिहार में ‘चंपारण सत्याग्रह‘ की शुरुआत की।
- 1928 – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर धनसिंह थापा का जन्म।
- 1930 – पहली बार सिंथेटिक रबर का उत्पादन हुआ।
- 1931 – विश्व के श्रेष्ठ चिंतक महाकवि के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले महान् दार्शनिक ख़लील जिब्रान का निधन।
- 1938 – ऑस्ट्रिया जर्मनी का एक राज्य बन गया।
- 1960 – यूएस सिनेट में सिविल राइट्स बिल पास।
- 1972 – ईरान में आए भूकंप से करीब 5 हजार लोगों की मौत हो गई।
- 1986 – भारतीय अभिनेत्री आयशा टाकिया का जन्म।
- 1995 – भारत रत्न से सम्मानित भारत के पांचवे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन।
- 1998 – उत्तरी आयरलैंड में कैथोलिक एवं प्रोटेस्टेंटों के मध्य समझौता सम्पन्न।
- 2001 – भारत व ईरान के बीच तेहरान घोषणा–पत्र पर हस्ताक्षर।
- 2002 – 15 सालों में पहली बार एलटीटीई के सुप्रीमो वी. प्रभाकरण ने प्रेस कांफ़्रेस में भाग लिया।
- 2003 – इराक पर अमेरिका का कब्जा।
- 2007 – अमेरिका के चार्ल्स सिमोनी अंतरिक्ष में पर्यटन के लिए पहुँचे।
- 2008 – नान्दना एम निलकेनी को नेशनल काउंसिल ऑफ़ अणलायड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) का अध्यक्ष चुना गया।
- 2008 – पेरु के दक्षिणी इलाके में एक विमान दुर्घटना में पांच फ़्रांसीसी पर्यटकों की मौत।
9 अप्रैल का इतिहास
- 1667 – पेरिस में पहली पब्लिक आर्ट प्रदर्शनी लगाई गई।
- 1838 – लंदन में नेशनल आर्ट गैलरी खोली गई।
- 1860 – पहली बार मनुष्य की आवाज का अंकन किया गया।
- 1893 – हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का जन्म।
- 1929 – ‘हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत‘ की विद्वान् और प्रसिद्ध सरोद वादक शरन रानी का जन्म।
- 1945 – यूनाइटेड स्टेट्स एटोमिक एनर्जी कमीशन की स्थापना की गई।
- 1948 – अभिनेत्री जया बच्चन का जन्म।
- 1954 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री जयराम रमेश का जन्म।
- 1957 – मिस्र की स्वेज नहर को साफ किया गया और जहाजों के लिए खोला गया।
- 1965 – कच्छ के रन में भारत–पाक में युद्ध छिड़ा।
- 1975 – साउथ कोरिया के आठ लोगों को फांसी पर लटका दिया गया था, ये लोग पीपल्स रेव्यूल्यूशनरी पार्टी से संबंध रखते थे।
- 1981 – प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का निधन।
- 1988 – ली पेंग चीन के प्रधानमंत्री बने।
- 1989 – एशिया की पहली सम्पूर्ण भूमिगत संजय जलविद्युत परियोजना शुरू की गई।
- 1998 – सऊदी अरब में मीना के पास भगदड़ में 150 से अधिक यात्रियों की मृत्यु।
- 1999 – खालसा पंथ की त्रिशती पर विशेष डाक टिकट जारी।
- 2002 – बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को भी भाग लेने की छूट मिली।
- 2003 – स्टीव वॉ सर्वाधिक टेस्ट (157) खेलने वाले खिलाड़ी बने।
- 2004 – ईराक में संघर्ष तेज़ पर अमेरिकी काफिले पर हमले में 9 लोगों की मृत्यु।
- 2005 – ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स का विवाह कैमिला के साथ सम्पन्न।
- 2006 – यूरेनस ग्रह के चारों ओर शनि जैसा वलय होने की पुष्टि।
- 2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने दलिया व कॉपियों समेत डेढ़ दर्जन वस्तुओं को वैट से मुक्त किया।
- 2009 – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक शक्ति सामंत का निधन।
- 2010 – जम्मू–कश्मीर की विधान सभा ने अंतर ज़िला भर्तियों पर पाबंदी लगाए जाने सबंधी विवादित विधेयक पारित हो गया।
8 अप्रैल का इतिहास:-
- 1857 – भारत के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान अंग्रेज़ों पर पहली गोली चलाने वाले मंगल पांडेय को फाँसी दी गई।
- 1892 – इतिहासकार हेमचंद्र रायचौधरी का जन्म।
- 1894 – बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय, भारत के राष्ट्रीय गीत बंदे मातरम् के रचयिता की पुण्यतिथि।
- 1906 – आगस्ट डेटर, अल्झाइमर रोग से जान गंवाने वाले पहले मरीज बने।
- 1924 – भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व का जन्म।
- 1929 – आज ही के दिन क्रांतिकारी भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली असेंबली बम फेंका था।
- 1946 – संयुक्त राष्ट्र के पूर्ववर्ती संगठन लीग ऑफ नेशंस की आखिरी बैठक।
- 1950 – भारत और पाकिस्तान के लियाकत-नेहरू संधि पर हस्ताक्षर।
- 1953 – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक वालचंद हीराचंद का निधन।
- 1959 – कंप्यूटर इंजीनियरों ने एक नई प्रोग्रामिंग भाषा ‘कोबोल‘ तैयार करने के लिए बैठक की।
- 1964 – जेमिनी-1 लांच किया गया।
- 1973 – स्पेन के चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन।
- 1983 – तेलुगु फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन का जन्म।
- 1988 – जनरल वांग सांग कुन, चीन के राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 1999 – चीन द्वारा धान की भूसी से बिजली का उत्पादन प्रारम्भ।
- 2000 – गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों का 13वां सम्मेलन कोलंबिया के कार्टिजेना शहर में प्रारंभ।
- 2001 – भारत–इंग्लैंड राउंड टेबल बैठक सरिस्का में सम्पन्न।
- 2001 – बांग्लादेश में हिंदुओं की संपत्ति लौटाने के लिए विधेयक पारित।
- 2002 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित।
- 2005 – वेटिकन सिटी में मरहूम पोप को अंतिम विदाई दी गई।
- 2006 – लुकाशेंको ने तीसरी बार बेलारूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
- 2008 – ईरान ने अपने यूरेनियम प्लांट में 6000 नए सेंट्रीफ़्यूज लगाने का कार्य शुरू किया।
- 2008 – पाकिस्तान के एक न्यूक्लियर प्लांट में गैस लीक होने से दो लोगों की मृत्यु।
7 अप्रैल का इतिहास-
- 1827 – ब्रिटिश रसायनशास्त्री जॉन वाकर ने माचिस की बिक्री शुरू की।
- 1836 – अंग्रेज़ विज्ञानवादी दार्शनिक, ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के ह्वाइट प्रोफेसर थॉमस हिल ग्रीन का जन्म।
- 1919 – पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि कश्मीरी लाल ज़ाकिर का जन्म।
- 1920 – प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रविशंकर का जन्म।
- 1939 – इटली ने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान अल्बानिया पर कब्जा किया।
- 1940 – बुकर टी वाशिंगटन अमेरिकी डाक टिकट पर छपने वाले पहले अश्वेत अमेरिकी बने।
- 1942 – भारतीय फ़िल्म अभिनेता जितेंद्र का जन्म।
- 1948 – संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य मामलों की एजेंसी विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी।
- 1969 – अमेरिकी सेना की एक परियोजना के रूप में इंटरनेट का जन्म।
- 1978 – अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने विवादास्पद न्यूट्रॉन बम के विकांस और उत्पादन के काम पर रोक लगा दी।
- 1994 – रवांडा के राष्ट्रपति जुवेनल हेव्यारिमाना एवं बुरुंडी के राष्ट्रपति सिप्रियन न्तायमिटा का किगाली हवाई अड्डे पर राकेट हमले में निधन।
- 1999 – व्यापार संगठन ने यूरोपीय संघ और अमेरिका के बीच केले के व्यापार को लेकर लंबे समय से जारी विवाद को खत्म करते हुए अमेरिका के पक्ष में फैसला सुनाया।
- 2000 – भारत में दिल्ली पुलिस ने करोड़ों रुपए के क्रिकेट मैच फिक्सिंग और सट्टेबाज़ी के रैकेट का पर्दाफाश किया था।
- 2000 – ब्राजील से विश्व के सबसे छोटे अख़बार ‘योर आनर‘ का प्रकाशन प्रारम्भ।
- 2004 – एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा जारी रिपोर्ट में मौत की सज़ा देने में चीन, ईरान और अमेरिका को सबसे आगे बताया गया है।
- 2006 – बगदाद में बम विस्फोट में 79 लोग मारे गए।
- 2008 – पेरिस में रिले दौड़ के दौरान भारी हंगामे और विरोध प्रदर्शन के बीच ओलम्पिक खेलों की मशाल पांच बार बुझानी पड़ी।
- 2011 – प्रसिद्ध कवि जानकी वल्लभ शास्त्री का निधन।
- 2014 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफर वी. के. मूर्ति का निधन।
1...232425...231Page 24 of 231