Thursday, April 18, 2024
26.3 C
Chandigarh

20 अप्रैल का इतिहास

20 अप्रैल का इतिहास:-

  • 1912 – काउंट ड्रेकुला जैसे कालजयी किरदार की रचना करने वाले आयरिश उपन्यासकार ब्रैम स्टोकर का निधन।
  • 1914 – उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गोपीनाथ मोहंती का जन्म।
  • 1920 – प्रसिद्ध भजन गायिका जुथिका रॉय का जन्म।
  • 1924 – एक लेखक होने के साथ-साथ उत्कृष्ट कोटि के अनुवादक चन्द्रबली सिंह का जन्म।
  • 1939 – जर्मनी में तानाशाह एडोल्फ हिटलर के पचासवें जन्मदिन को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया।
  • 1946 – संयुक्त राष्ट्र की पूर्ववर्ती संस्था लीग ऑफ़ नेशन्स भंग की गई।
  • 1947 – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार गौरीशंकर हीराचंद ओझा का निधन।
  • 1953 – कोरिया और संयुक्त राष्ट्र सेना के बीच बीमार युद्ध बंदियों का आदान प्रदान हुआ था।
  • 1960 – भारत के प्रसिद्ध बाँसुरी वादक पन्नालाल घोष का निधन।
  • 1970 – भारतीय गीतकार और शायर शकील बदायूंनी का निधन।
  • 1972 – अपोलो 16 अभियान छह घंटों तक संकट से जूझने के बाद चंद्रमा पर उतर गया। जॉन यंग और चार्ल्स ड्यूक की टीम चाँद पर उतरने वाली इतिहास की पाँचवीं टीम बनी।
  • 1972 – भारतीय अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का जन्म।
  • 1978 – सोवियत वायुसेना ने दक्षिण कोरियाई यात्री विमान संख्या 902 पर गोलीबारी करके उसे गिरा दिया।
  • 1997 – इंद्र कुमार गुजराल देश के ।2वें प्रधानमंत्री बने।
  • 1999 – अमेरिकी नगर डेनवर के कोलंबाइन स्कूल में हाई स्कूल के दो छात्रों ने अंधाधुँध गोलीबारी में 25 लोगों को मार दिया था।
  • 1999 – जर्मन के पूर्व चांसलर हेल्मुट कोल अमेरिकी सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रेसिडेंशियल मेडल आफ़ फ़्रीडम से सम्मानित।
  • 2006 – भारत ने अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा ताजिकिस्तान में स्थापित करने की घोषणा की।
  • 2008 – महाराष्ट्र भाजपा के नेता व राष्ट्रीय महासचिव गोपीनाथ मुण्डे ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2008 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ दिन बिताने के बाद पहला दक्षिण कोरियाई अंतरिक्ष यात्री यीसोयओन पृथ्वी पर सकुशल लौटा।
  • 2011 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी ने 20 अप्रॅल, 2011 बुधवार को तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित कर दिया।
  • 2012- अमेरिकी मीडिया ने भारत के अग्नि-5 मिसाइल के सफल परीक्षण पर कहा है कि इससे भारत को उसके पड़ोसी देश चीन के बराबर में खड़ा कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp