Wednesday, December 6, 2023
17.5 C
Chandigarh

22 अप्रैल का इतिहास

22 अप्रैल का इतिहास:-

  • 1760 – मुगल वंश के 18वें बादशाह अकबर द्वितीय का जन्म।
  • 1851 – प्रसिद्ध इंजीनियर, समाजसेवी और भारत में हरित क्रांति के नायक सर गंगा राम का जन्म।
  • 1870 – रूस के मार्क्सवादी विचारक व्लादिमीर लेनिन का जन्म।
  • 1906 – यूनान के एथेंस में 10 वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
  • 1914 – हिन्दी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक बी. आर. चोपड़ा का जन्म।
  • 1915 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।
  • 1916 – भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता कानन देवी का जन्म।
  • 1921 – नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने इंडियन सिविल सर्विस से त्यागपत्र दिया।
  • 1931 – मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 1969 – ‘काकोरी कांड के प्रसिद्ध क्रांतिकारी जोगेशचंद्र चटर्जी का निधन।
  • 1970 – दुनिया में पहली बार पृथ्वी दिवस मनाया गया।
  • 1974 – मशहूर उपन्यास लेखक चेतन भगत का जन्म।
  • 1980 – समाज सुधारक मंगूराम का निधन।
  • 1983 – अंतरिक्ष यान सोयूज टी-8 पृथ्वी पर लौटा।
  • 1992 – मैक्सिको में सीवर गैस विस्फोट में करीब 200 लोगों की मौत हुई।
  • 2002 – पाकिस्तान में पर्ल हत्याकांड की सुनवाई प्रारम्भ।
  • 2004 – उत्तरी कोरिया के रिंगचोन में पेट्रोलियम से लदी ट्रेनों की टक्कर हो जाने से 150 से अधिक लोगों की मौत हुई।
  • 2005 – बांडुंग (इंडोनेशिया) में 50 वर्षों के बाद दूसरा एशियाईअफ़्रीकी सम्मेलन आरम्भ।
  • 2008 – भाजपा के महासचिव गोपीनाथ मुंडे ने अपना इस्तीफा वापस लिया।
  • 2008 – रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 2010 – दिल्ली के ज़िला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश एसपी गर्ग ने वर्ष 1996 में लाजपत नगर बाज़ार में हुए विस्फ़ोट मामले में दोषी छह लोगों में से तीन मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद अली बट्ट और मिर्जा निशार हुसैन को मौत की सज़ा सुनायी।
  • 2012 – लंदन मैराथन के दौरान एक 30 वर्षीय महिला प्रतिभागी की अचानक गिरकर मौत हुई।
  • 2013 – भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक लालगुड़ी जयरमण का निधन।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

15,988FansLike
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR