18 मई का इतिहास

18 मई का इतिहास:-

  • 1682 – छत्रपति शिवाजी के पौत्र तथा शम्भुजी और येसूबाई के पुत्र शाहू का जन्म।
  • 1848 – जर्मनी में पहली नेशनल असेंबली का उद्घाटन हुआ।
  • 1881 – एक वकील, राजनीतिज्ञ और संविधान सभा के सदस्य राम लिंगम चेट्टियार का जन्म।
  • 1912 – आज ही के दिन पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म श्री पुंडा‍लिक रिलीज हुई।
  • 1914 – भारतीय रिजर्व बैंक के दसवें गवर्नर एस. जगन्नाथन का जन्म।
  • 1933 – भारत के बारहवें प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा का जन्म।
  • 1950 – उत्तरी एटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर करने के एक साल बाद इसी दिन विश्व के 12 देशों ने अमेरिका और यूरोप की रक्षा के लिए एक स्थाई संगठन पर सहमति दी थी।
  • 1966 – भारत के प्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी पंचानन माहेश्वरी का निधन।
  • 1974 – राजस्थान के पोख़रण में अपने पहले भूमिगत परमाणु बम परीक्षण के साथ भारत परमाणु शक्ति संपन्न देश बना था। इस परीक्षण को ‘स्माइलिंग बुद्धा’ का नाम दिया गया था।
  • 1991 – ब्रिटेन का पहली ऐस्ट्रॉनॉट हेलेन शर्मन ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। 27 वर्षीय हेलेन सोवियत सोयुज़ नाम की अंतरिक्ष कैपसुल में बैठकर कज़ाख़स्तान से रवाना हुई।
  • 1994 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1995 ‘सं.रा. सहिष्णुता वर्ष‘ के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
  • 1994 – गाजा पट्टी क्षेत्र से अन्तिम इस्रायली सैनिक टुकड़ी हटाये जाने के साथ ही क्षेत्र पर फ़िलिस्तीनी स्वायत्तशासी शासन पूर्णत: लागू।
  • 2004 – इस्रायल के राफा विस्थापित कैम्प में इस्रायली सैनिकों ने 19 फ़िलिस्तीनियों को मौत के घाट उतारा।
  • 2006 – नेपाल नरेश को कर के दायरे में लाया गया।
  • 2007 – कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर वायेव का कार्यकाल असीमित समय के लिए बढ़ा।
  • 2008 – पार्श्वगायक नितिन मुकेश को मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित किया।
  • 2008 – भारतीय मूल के लेखक इन्द्रा सिन्हा को उनकी किताब एनिमल पीपुल हेतु कामनवेल्थ के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
  • 2009 – श्रीलंका की सरकार ने 25 साल से तमिल विद्रोहियों के साथ हो रही जंग के खत्म होने का एलान किया। सेना ने देश के उत्तरी हिस्से पर कब्जा किया और लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को मार डाला गया।
  • 2017- हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री रीमा लागू का निधन।

17 मई का इतिहास

17 मई का इतिहास:-

  • 1749 – प्रसिद्ध कायचिकित्सक तथा ‘चेचक‘ के टीके के आविष्कारक एडवर्ड जेनर का जन्म।
  • 1756 – ब्रिटेन ने फ्रांस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
  • 1769 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।
  • 1865 – विश्व संचार दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
  • 1897 – हिन्दी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक धीरेन्द्र वर्मा का जन्म।
  • 1951 – देश के मशहूर गजल गायक पंकज उधास का जन्म।
  • 1953 – हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री प्रीति गांगुली का जन्म।
  • 1970 – थोर हेयरडाल ने इसी दिन मोरक्को से यात्रा की शुरुआत की और अटलांटिक महासागर को 57 दिनों में पार कर लिया।
  • 1975 – जापानी महिला श्रीमती जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बनी।
  • 1978 – मशहूर कॉमेडियन चार्ली चैपलिन का चुराया हुआ ताबूत खोज लिया गया। चार्ली की मौत स्विटजरलैंड में 1977 में हुई थी। उन्हें मरने के बाद जेनेवा झील के पास दफनाया गया था, लेकिन दो चोर ने उनके ताबूत को वहां से खोद कर चुरा लिया और उसके बदले उनके परिवार से चार लाख पाउंड की मांग करने लगे।
  • 1987 – सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।
  • 2000 – रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि की मंजूरी प्रदान की।
  • 2002 – पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव कब्रिस्तान से बरामद।
  • 2007 – भारत–पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू।
  • 2008 – तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया।
  • 2010 – भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए। बीजिंग ओलिंपिक के कांस्य विजेता विजेंद्र सिंह के अलावा दिनेश कुमार, परमजीत समोटा, अमनदीप, सुरंजॉय व जय भगवान ने अपने-अपने वर्ग का फाइनल जीता। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का अवार्ड विजेंद्र कुमार को मिला, जबकि मेज़बान भारत ने सर्वाधिक 36 अंक लेकर टीम चैंपियनशिप भी जीती। गत विजेता इंग्लैंड 34 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
  • 2010 – भारतीय सेना ने उड़ीसा के व्हीलर्स द्वीप स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज [आइटीआर] से परमाणु हमला करने में सक्षम ‘अग्नि-2′ प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया। यह मिसाइल दो हज़ार किलोमीटर तक मार कर सकती है। ‘अग्नि-2′ का विकास रक्षा विकास और अनुसंधान संगठन [डीआरडीओ] की प्रयोगशालाओं और भारत डायनेमिक्स, हैदराबाद के साथ किया गया है।
  • 2014 – भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा ‘होटल लीला समूह‘ के संस्थापक सी. पी. कृष्णन नायर का निधन।
  • 2018 – आज ही के दिन बीएस येदियुरप्पा ने तीसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

16 मई का इतिहास

16 मई का इतिहास:-

  • 1805 – वर्तमान पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज़बेकिस्तान एवं ईरान में अभियानों के लिए प्रसिद्ध ब्रिटिश अन्वेषक एवं राजदूत सर अलेक्ज़ेंडर बर्न्स का जन्म।
  • 1857 – भारतीय राजनीतिज्ञ आर.एन. माधोलकर का जन्म।
  • 1877 – फ्रांस में राजनीतिक संकट शुरू हो गया था।
  • 1929 – हॉलीवुड में पहले एकेडमी अवॉर्ड दिए गए।
  • 1933 – प्रसिद्ध साहित्यकार गुलशेर ख़ाँ शानी का जन्म।
  • 1945 – उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा भाषाविद गोपाल चंद्र प्रहराज का निधन।
  • 1999 – दक्षेस का 2002 ई. में होने वाला शिखर सम्मेलन थिम्पू में कराए जाने की घोषणा।
  • 2004 – रोजर फेडरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स ख़िताब जीता।
  • 2006 – हालीवुड की चर्चित अदाकारा आस्कर पुरस्कार के लिए नामित नाओमी वाट्स को संयुक्त राष्ट्र संस्था का राजदूत बनाया गया।
  • 2006 – न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस ऐसे पहले पर्वतारोही बन गए, जिन्होंने कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर झण्डा फहराया।
  • 2007 – निकोलस सरकोजी का राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल आज ही के दिन शुरू हुआ।
  • 2008 – उच्चतम न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों के स्नाकोत्तर पाठ्यक्रमों में 27% ओबीसी कोटा पर रोक के कोलकाता उच्च न्यायालय के निर्णय को ख़ारिज कर दिया।
  • 2008 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर थिम्पु पहुँचे।
  • 2010 – अजलन शाह कप हॉकी प्रतियोगिता में PTI पिछले विजेता भारत और दक्षिण कोरिया को बारिश केराण मैच न हो सकने पर संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
  • 2013 – अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार क्लोन किए गए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल यानी मूल कोशिका निकालने में सफलता मिली।
  • 2014 – टाटा समूह के सदस्य और टाटा इस्पात के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रुस्तमजी होमसजी मोदी का निधन।
  • 2014 – नैरोबी में एक धमाका हुआ, जिसमें करीब 12 लोगों की मौत हो गई।

15 मई का इतिहास

15 मई का इतिहास:-

  • 1817 – प्रख्यात विद्वान् और धार्मिक नेता देवेन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म।
  • 1907 – शहीदे आजम भगत सिंह और राजगुरू के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म आज के दिन हुआ था।
  • 1925 – पहला अरेबिक कम्युनिस्ट न्यूजपेपर शुरू किया गया।
  • 1935 – मास्को मेट्रो को लोगों के लिए खोला गया।
  • 1940 – आज ही के दिन रिचर्ड और मौरिस मैकडॉनल्ड्स नाम के दो भाइयों ने मिलकर कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में छोटा सा रेस्तरां खोला था। आज इस फास्ट फूड रेस्तरां की चेन दुनिया में सबसे बड़ी है। फिलहाल मैकडॉनल्ड्स के 119 देशों में 35,000 आउटलेट्स हैं।
  • 1957 – ब्रिटेन के सप्लाई मंत्रालय ने घोषणा की थी, प्रशांत महासागर में किए गए श्रृखंलाबद्ध परीक्षणों के अंतर्गत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था।
  • 1958 – सोवियत संघ ने स्पुतनिक-3 लॉन्च किया।
  • 1958 – प्रसिद्ध इतिहासकार यदुनाथ सरकार का निधन।
  • 1967 – बॉलीवुड अदाकारा माधुरी दीक्षित का जन्म।
  • 1974 – इजरायल के एक स्कूल में बंधक बनाईं गई 16 किशोरियों की मौत हो गई, साथ में तीन फ़लस्तीनी भी मारे गए।
  • 1991 – फ्रांस की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती एडिथ क्रेसन का जन्म।
  • 1995 – एलीसन गारग्रीब्स बिना आक्सीजन सिलीडंर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।
  • 1999 – कुवैती सरकार द्वारा महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का हक प्रदत्त।
  • 2001 – इटली में दक्षिणपंथी गठबंधन को बहुमत।
  • 2002 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया।
  • 2003 – इराक युद्ध में अमेरिकी सेनाओं के कमांडर टामी फ़्रैक्स के ख़िलाफ़ ब्रुसेल्स की अदालत में युद्ध सम्बन्धी मुकदमा दायर।
  • 2005 – 20 साल के बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा।
  • 2008 – श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबन्ध दो साल के लिए बढ़ाया।
  • 2008 – भारतीय मूल की मंजूला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।

14 मई का इतिहास

14 मई का इतिहास:-

  • 1610 – फ्रांस में हेनरी IV की हत्या और लुईस XIII फ्रांस की गद्दी पर बैठा।
  • 1657 – शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी शम्भाजी का जन्म।
  • 1702 – इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस और स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1908 – पहली बार किसी व्यक्ति ने हवाई जहाज में उड़ान भरी।
  • 1923 – भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक मृणाल सेन का जन्म।
  • 1941 – 36000 परशियन यहूदी को गिरफ्तार किया गया।
  • 1948 – इजरायल ने अपनी आजादी की घोषणा की।
  • 1978 – प्रसिद्ध नाटककार जगदीशचन्द्र माथुर का निधन।
  • 1981 – नासा ने स्पेस व्हीकल S-192 लांच किया।
  • 1984 – फेसबुक के जनक मार्क एलियट जुकरबर्ग का जन्म अमेरिका में हुआ था।
  • 1992 – भारत और कई अन्य देशों ने तमिल टाइगर्स के नाम से मशहूर श्रीलंकाई विद्रोही संगठन एलटीटीई पर प्रतिबंध लगा दिया था।
  • 1999 – पाकिस्तानी पत्रकार जनम सेठी की पत्रिका फ़्राइडे टाइम्स की जब्ती।
  • 1999 – सदी का आखिरी विश्व कप क्रिकेट की लॉर्ड्स (इंग्लैंड) में शुरुआत।
  • 2001 – भारत और मलेशिया में सात समझौते।
  • 2004 – डेली मिरर नामक पत्रिका ने ईराक में युद्धबंदियों पर कथित अत्याचार को दर्शाने वाली झूठी तस्वीरों के प्रकाशन के लिए ब्रिटेन से माफी मांगी।
  • 2006 – पूर्व कम्यूनिस्ट नेता गिओर्गिओ नैपोलितानों इटली के नए राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित।
  • 2006 – न्यूयार्क टाइम्स के प्रबंध सम्पादक और पुलित्जर पुरस्कार विजेता ए.एम. रोसेंथल का 84 वर्ष की अवस्था में निधन।
  • 2006 – चीन ने कला के स्तर पर चल रही जालसाजी से बचने के लिए एक आयोग का गठन किया।
  • 2007 – जापान ने अपने शांतिवादी संविधान में संशोधन सम्बन्धी विधेयक को मंज़ूरी दी।
  • 2008 – टाइम्स एनआईई ने इंटरनेशनल न्यूजपेपर मार्केटिंग एसोसियेशन (इनमा) अवार्ड-2008 जीता।
  • 2010 – भारत–रूस के बीच रक्षा, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, हाइड्रोकार्बन, व्यापार एवं निवेश आदि में 22 समझोते हुए।

13 मई का इतिहास

13 मई का इतिहास:-

  • 1626 – मध्यकालीन भारत के सबसे बड़े राजनीतिज्ञों में से एक मलिक अम्बर का निधन।
  • 1643 – चिली में आए विनाशकारी भूकंप में सेंटियागो की एक तिहाई आबादी खत्म।
  • 1648 – दिल्ली में लाल किले का निर्माण पूरा हुआ।
  • 1830 – इक्वाडोर गणराज्य की स्थापना, जुआन जोस फ्लोरेंस पहले राष्ट्रपति बने।
  • 1905 – भारत के भू. पू. राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का जन्म।
  • 1917 – हिंदी फिल्मों के हास्य अभिनेता असित सेन का जन्म।
  • 1918 – ‘भरतनाट्यम‘ की प्रसिद्ध नृत्यांगना टी. बालासरस्वती का जन्म।
  • 1952 – स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरू हुआ।
  • 1958 – जॉर्डन और इराक ने अरब फेडरेशन की स्थापना की।
  • 1962 – सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति बने।
  • 1978 – देश का पहला ध्वजवाहक जहाज आईएनएस, दिल्ली सेवामुक्त हुआ।
  • 1989 – चीन में लगभग 2000 छात्रों ने थ्येन आन मन चौक पर भूख हड़ताल शुरू की।
  • 1995 – चेल्सी स्मिथ मिस यूनिवर्स 1995 बनीं।
  • 1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने परमाणु परीक्षण के विरोध में भारत के ख़िलाफ़ कड़े प्रतिबंध की घोषणा की।
  • 1998 – जापान ने भारत को दी जाने वाली सहायता पर रोक लगाई।
  • 1998 – ट्रिनिडाड और टोबैगो की सुन्दरी बेंडी फिट्ज विलियम मिस यूनिवर्स 1998 बनीं।
  • 1999 – जापानी छात्र के नागुयी विश्व की सात सर्वोच्च चोटियों पर चढ़ने वाला दुनिया का सबसे कम उम्र (25 वर्षीय) का पर्वतारोही बना।
  • 2000 – भारत की लारा दत्ता मिस यूनिवर्स चुनी गई।
  • 2003 – रियाद में आत्मघाती हमलों में 29 व्यक्ति मारे गए।
  • 2008 – पाकिस्तान मुस्लिम लीग–नवाज के सभी नौ मंत्रियों ने जजों की बहाली के मुद्दे पर इस्तीफ़ा दिया।
  • 2010 – भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को 2010 के निवानो शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 2017- दुनियाभर में वॉन्नाक्राय रैनसमवेयर से 100 से अधिक देश प्रभावित।

12 मई का इतिहास

12 मई का इतिहास:-

  • 1459 – जोधपुर की स्थापना हुई।
  • 1666 – पुरंदर की संधि के तहत शिवाजी औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे।
  • 1689 – इंग्लैंड और हॉलैंड ने लीग ऑफ आग्सबर्ग बनाया।
  • 1820 – ‘आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता‘ एक नर्स फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल का जन्म।
  • 1875 – प्रसिद्ध दार्शनिक कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य का जन्म।
  • 1895 – एक दार्शनिक तथा आध्यात्मिक विषयों के बड़े ही कुशल एवं परिपक्व लेखक जे. कृष्णमूर्ति का जन्म।
  • 1915 – क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा।
  • 1925 – उज्बेकिस्तान और किर्गिज़स्तान स्वायत्त सोवियत गणराज्य बना।
  • 1942 – आश्विट्ज में 1500 यहूदियों को गैस चैंबर में मारा गया।
  • 1945 – भारत के 37 वें मुख्य न्यायाधीश के. जी. बालकृष्णन का जन्म।
  • 1954 – राजनीतिज्ञ एवं तमिल नाडु के 13वें मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी का जन्म।
  • 1965 – इजरायल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरु करने के लिए पत्रों का आदान प्रदान किया।
  • 1989 – भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी शिखा पांडे का जन्म।
  • 1993 – हिन्दी कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन।
  • 1999 – रूस के उप प्रधानमंत्री सर्गेई स्पनिश कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 1999 – अमेरिकी वित्त मंत्री रॉबर्ट रॉबिन का अपने पद से इस्तीफा।
  • 2002 – मिस्र, सीरिया व सऊदी अरब ने पश्चिम एशिया मामले में शांति समझौते की इच्छा जताई।
  • 2003 – सऊदी शहर रियाद में अल कायदा के हमले में 26 लोगों की मौत।
  • 2007 – पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार मोहम्मद चौधरी की कराची यात्रा के दौरान भड़के दंगों में 50 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल हुए।
  • 2008 – चीन के सिचुआन में भूकंप से 69000 से अधिक लोगों की मौत।
  • 2010 – बिहार के चर्चित बथानी टोला नरसंहार मामले में भोजपुर के प्रथम अपर ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव ने तीन दोषियों को फाँसी तथा 20 को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।

11 मई का इतिहास

11 मई का इतिहास:-

  • 1784 – अंग्रेजों और मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के बीच संधि।
  • 1814 – प्लेट वर्ग की लड़ाई में अमेरिकन्स ने अंग्रेजों को हराया।
  • 1912 – कहानीकार और लेखक सआदत हसन मंटो का जन्म।
  • 1918 – भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई का जन्म।
  • 1951 – राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया।
  • 1955 – इजरायल ने गाजा पर हमला किया।
  • 1956 – गोल्ड कोस्ट को ब्रिटेन के शासन से मुक्त करने की घोषणा की गई थी।
  • 1965 – बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान में 17000 लोगों की मौत।
  • 1985 – ब्रिटेन के ब्रैडफ़र्ड सिटी फ़ुटबॉल स्टेडियम में एक मैच के दौरान लगी आग में कम से कम 52 लोग मारे गए थे और कई लोग जख़्मी हो गए थे।
  • 1995 – संयुक्त राष्ट्र महासभा के कक्ष में 24 दिन तक चले सम्मेलन की समाप्ति पर परमाणु अप्रसार संधि को अनिश्चित काल के लिए स्थायी बना दिया गया।
  • 1998 – भारत ने राजस्थान के पोखरण में तीन परमाणु परीक्षण किए।
  • 2000 – जनसंख्या घड़ी के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पहुंची।
  • 2001 – संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली को भारत का समर्थन।
  • 2001 – अमेरिकी संसद ने संयुक्त राष्ट्र की देय राशि रोकी।
  • 2002 – बांग्लादेश में नौका दुर्घटना में 378 लोग मरे।
  • 2002 – भोपाल रियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट आबिदा सुल्तान का निधन।
  • 2005 – बगलिहार परियोजना पर भारत–पाक मतभेदों को निपटाने हेतु विश्व बैंक ने तटस्थ विशेषज्ञ नियुक्त किया।
  • 2007 – इस्रायल ने हमास से जुड़ी रिफ़ॉर्म एवं चेंज पार्टी को गैर-क़ानूनी घोषित किया।
  • 2008 – दक्षिणी वजीरिस्तान में नाटो सेना ने हमला किया।
  • 2008 – न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला जिनेटिकली माडिफ़ाइड मानव भ्रूण तैयार किया।

10 मई का इतिहास

10 मई का इतिहास:-

  • 1526 – पानीपत की पहली लड़ाई में जीत के बाद बाबर ने तत्कालीन भारत की राजधानी अकबराबाद (आगरा) में प्रवेश किया।
  • 1774 – लुई 15वें की मौत के बाद लुई 16वां फ्रांस का राजा बना।
  • 1824 – लंदन की नेशनल गैलरी को आम लोगों के लिए खोला गया।
  • 1857 –  भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम इसी दिन आरंभ हुआ था।
  • 1905 – बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का जन्म।
  • 1922 – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी छत्रपति साहू महाराज का निधन।
  • 1929 – भारतीय संविधान के विशेषज्ञ एवं ‘पद्म भूषण‘ से सम्मानित सुभाष कश्यप का जन्म।
  • 1936 – एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता मुख़्तार अहमद अंसारी का निधन।
  • 1940 – जर्मनी ने बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग पर आक्रमण किया।
  • 1961 – तेरहवीं लोकसभा के सदस्य बृजलाल खाबरी का जन्म।
  • 1980 – लंदन में ईरानी दूतावास पर कब्जा खत्म हुआ।
  • 1980 – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक योगेन्द्र सिंह यादव का जन्म।
  • 1994 – नेल्सन मंडेला लोकतांत्रिक चुनावों के बाद दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति चुने गए।
  • 1999 – पेनिसिलन के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर एडवर्ड इब्राहम की मृत्यु।
  • 2001 – भारत व ताजिकिस्तान ने संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
  • 2001 – घाना में फुटबॉल मैच के दौरान हिंसा, 130 मरे।
  • 2002 – भारत के मशहूर शायर कैफी आज़मी का निधन।
  • 2003 – मोजाम्बिक के राष्ट्रपति जोकि अल्बर्टो फिसानों 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
  • 2005 – लाहौर–अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत।
  • 2006 – 1987 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आस्कर एरियास ने दुबारा कोस्टारिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।
  • 2006 – इसरो के अध्यक्ष जी. माधवन नायर और नासा के प्रशासक माइकेल ग्रिफ़िन ने चन्द्रमा पर भेजे जाने वाले भारत के चन्द्रयान 1 पर दो अमेरिकी वैज्ञानिक उपकरण लगाने के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
  • 2006 – भारत में सऊदी अरब के पहले राजदूत शेख़ मुहम्मद इब्न ऊमान अल मुलहेम का 105 वर्ष की आयु में निधन।
  • 2007 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्य स्थली पर होने वाले भेदभाव पर रिपोर्ट जारी की।
  • 2008 – लेबनान में ईरान समर्थित विद्रोही संगठन हिजबुल्ला ने राजधानी बेरुत के मुस्लिम इलाके पर क़ब्ज़ा करने का दावा किया।

9 मई का इतिहास

9 मई का इतिहास:-

  • 1540 – मेवाड़ में सिसोदिया राजवंश के राजा महाराणा प्रताप, उदयपुर का जन्म।
  • 1661 – बहादुर शाह प्रथम के चार पुत्रों में से एक जहाँदारशाह का जन्म।
  • 1836 – प्रसिद्ध फ्रांसीसी नेत्र रोग विशेषज्ञ फ़र्डिनांड मोनोयेर का जन्म।
  • 1866 – स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म।
  • 1935 – प्रसिद्ध हिंदी कवयित्री स्नेहमयी चौधरी का जन्म।
  • 1947 – विश्व बैंक ने अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया था।
  • 1955 – पश्चिमी जर्मनी नाटो का हिस्सा बन गया था।
  • 1959 – राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी भवानी दयाल संन्यासी का निधन।
  • 1986 – माउंट एवरेस्ट, हिमालय पर पहुँचने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति तेनज़िंग नोर्गे का निधन।
  • 1995 – हिन्दी के जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का निधन।
  • 1998 – प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता तलत महमूद का निधन।
  • 2000 – जाफना प्रायद्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्ज़े के लिए लिट्टे के साथ हुए संघर्ष में श्रीलंका के 358 सैनिक मारे गए।
  • 2002 – कराची विस्फोट में पाकिस्तान के ही संगठन का हाथ होने के संकेत।
  • 2004 – चेचन्या में एक विस्फोट में वहां के राष्ट्रपति अहमद कादरोव का निधन।
  • 2005 – मास्को में रूस द्वारा द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी सेना पर विजय की 60वीं वर्षगांठ के जलसों में भारत के प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह ने भाग लिया।
  • 2008 – अमेरिका ने पाकिस्तान को1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से मना कर किया।
  • 2010 – भारत की वंदना शिवा को विकासशील देशों में महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए सिडनी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।