Thursday, April 18, 2024
26.3 C
Chandigarh

1 जुलाई का इतिहास

1 जुलाई का इतिहास:-

  • 1852 – सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए सिंध डाक‘ (Scinde Dawk) नामक डाक टिकट जारी किया गया।
  • 1881 – आज ही के दिन टेलीफोन पर पहली बार इंटरनेशनल कॉल की गई।
  • 1882 – पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र राय का जन्म। उनके जन्म दिन को देश में डॉक्टर दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • 1921 – चीन में कम्युनिस्ट पार्टी का गठन किया गया।
  • 1938 – मशहूर बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया का जन्म।
  • 1948 – मुहम्मद अली जिन्ना ने पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक का उद्दघाटन किया।
  • 1949 – त्रावनकोरकोचीन राज्य बना दिया गया, किंतु मालाबार मद्रास प्रांत के अधीन रहा।
  • 1965 – भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम लागू हुआ और विवाद को एक अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण के समक्ष मध्यस्थता के लिए प्रस्तुत किया गया। इस न्यायाधिकरण के फैसले में 1968 में प्रकाशित, 9/10 हिस्सा भारत को और शेष 1/10 हिस्से का अधिकार पाकिस्तान को दिया गया।
  • 1987 – न्यूयॉर्क में खेल को समर्पित स्टेशन डब्लूएएफएनस्थापित किया किया।
  • 1990 – पूर्वी एवं पश्चिमी जर्मनी के बीच सीमा रेखा की समाप्ति एवं पश्चिमी जर्मनी की मुद्रा को पूर्वी जर्मनी में मान्यता।
  • 1991 – बारसा संधि भंग की गयी।
  • 1994 – यासर अराफात 27 साल के निर्वाचन के बाद स्वदेश वापस लौटे थे।
  • 1994 – विश्व कप फ़ुटबाल में आत्मघाती गोल करने वाले कोलंबियाई खिलाड़ी आंद्रेस एस्कोबार की अपने देश में हत्या।
  • 1995 – सं.रा. अमेरिका ने ताईवान के ख़िलाफ़ लगाए गए प्रतिबंध को हटाया।
  • 1996 – आस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में स्वेच्छा मृत्यु क़ानून विश्व में पहली बार लागू।
  • 1997 – ब्रिटिश सरकार ने हांगकांग का शासन चीन को सौंपा था।
  • 2000 – लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।
  • 2003 – समुद्र में सबसे गहराई तक जाकर विश्व कीर्तिमान बनाने वाली जापानी पनडुब्बी प्रशांत महासागर में लापता।
  • 2004 – आसियान ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने हेतु आस्ट्रेलिया से समझौता किया।
  • 2006 – अमेरिकी संसद की समितियों ने भारतअमेरिकी परमाणु समझौते को मंजूरी प्रदान की।
  • 2006 – एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप में भारत ने 8 स्वर्ण जीते।
  • 2006 – चीन में बर्ड फ्लू के विषाणु की पुष्टि।
  • 2006 – ईराक में अलकायदा के वांछित नेता अबू अमूब अल मसरी पर अमेरिका ने 50 लाख डालर का इनाम रखा।
  • 2006 – जापान के पूर्व प्रधानमंत्री 68 वर्षीय रियूतारो हाशीमातो का निधन।
  • 2007 – दलाईलामा के मुद्दे पर चीन के अधिकारियों के साथ तिब्बत के दूतों की वार्ता प्रारम्भ।
  • 2008 – गाजा पट्टी के फलस्तीनी विद्रोहियों ने दक्षिणी इजराइल पर रॉकेट दागा।
  • 2017- भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।

दुनिया में होने वाले अजीबोगरीब त्यौहार
Leap Motion – Gestures to Control Computer to be Reality soon!! 

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp