Thursday, September 28, 2023
28.1 C
Chandigarh

28 मई का इतिहास

28 मई का इतिहास:-

  • 1414 – खिज्र खान ने दिल्ली की सल्तनत पर कब्जा किया और सैयद वंश के शासन की नींव रखी।
  • 1883 – हिंदुत्ववादी नेता और कवि विनायक दामोदर सावरकर का जन्म।
  • 1908 – जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म।
  • 1921 – प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक डी. वी. पलुस्कर का जन्म।
  • 1923 – प्रसिद्ध अभिनेता एवं तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक एन. टी. रामाराव का जन्म। फिल्मों में अपार सफलता हासिल करने के बाद एनटीआर ने राजनीति का रूख किया और तीन बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली।
  • 1954 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी विजय सिंह पथिक का निधन।
  • 1959 – दो अमरीकी बंदरों ने अंतरिक्ष की सफल यात्रा की।
  • 1964 – भारतीय सिनेमा इतिहास के अग्रणी निर्माता-निर्देशक महबूब खान का निधन।
  • 1967 – 65 साल के ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर आज ही के दिन अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगा कर घर पहुंचे।
  • 1996 – रूस चेचन्या को अधिकतम स्वायत्तता देने पर सहमत हुआ।
  • 1998 – बलूचिस्तान की चगाई पहाड़ियों पर पाकिस्तान ने पाँच परमाणु परीक्षण किये, परमाणु परीक्षण के विरोध में सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध लगाया।
  • 1999 – बेंजामिन नेतन्याहू का संसद से इस्तीफा।
  • 1999 – तुर्की में नई गठबंधन सरकार का गठन।
  • 2000 – भारत के राष्ट्रपति के. आर. नारायणन चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए छह दिनों की राजकीय यात्रा पर पेइचिंग पहुँचे।
  • 2002 – नेपाल में फिर आपातकाल लगा।
  • 2005 – भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में से एक गोपाल प्रसाद व्यास का निधन।
  • 2008 – नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही का अंत हुआ।
  • 2008 – अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्करतैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबंध लगाया।
  • 2008 – विमान सेवा जेट एयरवेज को मध्य एशिया सर्वश्रेष्ठ चरगो एयर लाइन्स का पुरस्कार मिला।
  • 2008 – राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कार्यरत पाँच न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया।

http://en.fundabook.com/history-of-28-may/

यह भी पढ़ें:-27 मई का इतिहास

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

15,988FansLike
111FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR