26 मई का इतिहास

1899

26 मई का इतिहास:-

  • 1822 – नॉर्वे में चर्च में आग लग जाने के कारण 122 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1926 – हिमालय की गोद में बसे गढ़वाल में एक बड़े आतंक का अंत हुआ। आतंक एक नरभक्षी तेंदुए का था, जिसे नौसिखिए शिकारियों ने नरभक्षी बना दिया।
  • 1937 – दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य तमिल अभिनेत्री मनोरमा का जन्म।
  • 1946 – सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय का जन्म।
  • 1950 – ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया। इससे पहले हर व्यक्ति को पेट्रोल खरीदने के लिए राशन कार्ड दिया जाता था।
  • 1983 – 7.7 रिक्टर स्केल से जापान में आए भूकंप में 104 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1983 – ‘बीजिंग ओलंपिक खेलों में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार का जन्म।
  • 1998 – जापान के सम्राट अकीहितो ने ब्रिटेन के बकिंघम पैलेस के राज भोज में कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान उनके देश की ओर से दी गई यातनाओं का उन्हें बहुत दुख है। जापान ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 50,016 ब्रिटिश सिपाहियों को बंदी बनाया था, जिनमें से 12,433 की या तो मौत हो गई या उन्हें कैद में मार दिया गया।
  • 2000 – दक्षिण लेबनान से इसराइली सुरक्षा बलों के हटने पर लाखों हिज़बुल्लाह समर्थकों ने अपने नेता शेख़ हसन नसरल्लाह के साथ विजय रैली निकाली।
  • 2002 – चीन का विमान समुद्र में गिरा, 225 लोग मरे।
  • 2006 – विज्ञान जगत् में एक शोध के मुताबिक एड्स का विषाणु कैमरून में पाए जाने वाले चिपैंजिओं से फैला है।
  • 2007 – भारत और जर्मनी के मध्य रक्षा समझौता सम्पन्न।
  • 2008 – भारतीय स्टेट बैंक ने फ़सल ऋण बीमा को 50 हज़ार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया।
  • 2008 – मंगल ग्रह के अध्ययन हेतु फ़ीनिक्स यान मंगल ग्रह पर उतरा।
  • 2008 – कान फ़िल्म महोत्सव में फ़्रांसीसी फ़िल्म क्लास एंतरे लेसमुर्स को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पाल्मे डी केयरपुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2008 – नेपाल सरकार ने नरेश ज्ञानेन्द्र के नारायणहिती महल को प्रतिबन्धित क्षेत्र घोषित किया।