Thursday, April 18, 2024
26.3 C
Chandigarh

2 जुलाई का इतिहास

2 जुलाई का इतिहास:-

  • 1306 – अलाउद्दीन ख़िलजी ने सिवाणा पर आक्रमण किया, यह दुर्ग कान्हड़देव के भतीजे चौहान सरदार शीतलदेव के अधिकार में था।
  • 1698 – ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने पहले व्यावसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया।
  • 1757 – बंगाल के अंतिम नवाब सिराज उद्दौला की उनकी शरण में रह रहे एक व्यक्ति मोहम्मद बेग ने निर्ममतापूर्ण हत्या की।
  • 1777 – अमेरिका के वरमोंट शहर में दास प्रथा की समाप्ति हुई।
  • 1781 – मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना में पोर्टो नोवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध हुआ।
  • 1843 – होमियोपैथी का अविष्कार करने वाले क्रिस्टियान फ्रीडरिष सामुएल हानेमान का फ्रांस के पैरिस में निधन।
  • 1862 – कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।
  • 1897 – इतालवी वैज्ञानिक मारकोनी ने लंदन में रेडियो का पेटेंट कराया।
  • 1916 – भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना हुई।
  • 1934 – भारत के महान क्रांतिकारियों में से एक असित भट्टाचार्य का निधन।
  • 1940 – ब्रिटिश सरकार ने सुभाषचन्द्र बोस को विद्रोह भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
  • 1948 – प्रसिद्द जनकवि आलोक धन्वा का जन्म।
  • 1950 – स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक यूसुफ़ मेहरअली का निधन।
  • 1956 – पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य तूफानी सरोज का जन्म।
  • 1962 – पहला वॉलमार्ट स्टोर कारोबार के लिए रोजर अर्कांसास में खोला गया।
  • 1966 – फ्रांस ने मुर्रा, प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1972 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1976 – वियतनाम गणराज्य का अंत हुआ। साम्यवादी उत्तरी वियतनाम ने समाजवादी वियतनाम गणराज्य के साथ जुड़ने की घोषणा की।
  • 1983 – स्वदेश निर्मित परमाणु बिजली केंद्र की पहली इकाई ने मद्रास के निकट कलपक्कम में काम करना शुरू किया।
  • 1985 – आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1990 – सउदी अरब में मक्का से मीना की ओर जाने वाली सुरंग में भगदड़ मचने से 1,426 हज यात्रियों की मौत हो गई थी।
  • 2001 – फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज की पहली फिल्म रिलीज हुई थी।
  • 2002 – स्टीव फोसेट, गुब्बारे के जरिए दुनिया का भ्रमण करने वाले पहले व्यक्ति बने।
  • 2004 – भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने जकार्ता में आपसी बातचीत की।
  • 2006 – इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान डेविड बेखम ने अपना पद छोड़ा।
  • 2010 – कांगो में टैंकर ट्रक विस्फोट में 230 लोगों की मौत हो गई।
  • 2015 – फिलीपींस में 220 यात्रियों से भरी नौका डूबने से 62 लोगों की मौत हुई।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp