Friday, October 9, 2026
28.8 C
Chandigarh

16 नवंबर का इतिहास

  • 1524 – पुर्तग़ाल के विश्व विख्यात नाविक वास्को डी गामा का निधन हुआ। वास्को डी गामा ने अफ़्रीक़ा महाद्वीप का चक्कर काट कर भारत तक पहुँचने में सफलता प्राप्त की थी।
  • 1846 – उर्दू के मशहूर शायर अकबर इलाहबादी का जन्‍म हुआ था।
  • 1849 – विश्व प्रसिद्ध रूसी लेखक फ़्योदोर दोस्तोविस्की को एक भूमिगत संगठन का सदस्य होने के आरोप में मौत की सज़ा सुनाई गई थी।
  • 1880 – ब्रिटिश लेखक, कवि और नाटककार अलफ्रेड नॉयस का जन्‍म हुआ था।
  • 1897 – पाकिस्तान की माँग करने वाले सबसे पहले समर्थकों में से एक चौधरी रहमत अली का जन्‍म हुआ था।
  • 1907 – कत्थक के प्रसिद्धि प्राप्त गुरु तथा नर्तक शंभू महाराज का जन्‍म हुआ था।
  • 1908 – दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी का जन्‍म हुआ था।
  • 1920 – अमेरिकी कॉर्टूनिस्ट आर्ट सैनसम का जन्‍म हुआ था।
  • 1922 – अमेरिकी मानव विज्ञानी सिडनी मिंत्ज़ का जन्‍म हुआ था।
  • 1922 – पुर्तगाली लेखक, नोबल पुरस्कार विजेता जोसे सरामैगो का जन्‍म हुआ था।
  • 1922 – वियतनामी राजनितिज्ञ होन्ग मिन्ह चिन्ह का जन्‍म हुआ था।
  • 1930 – भारत के प्रसिद्ध लम्बी दूरी के तैराक मिहिर सेन का जन्‍म हुआ था।
  • 1931 – भारतीय क्रिकेट अंपायर आर. रामचंद्र राव का जन्‍म हुआ था।
  • 1938 – अल्‍बर्ट होफमैन का आविष्‍कार लाइर्सेजिक एसिड डाइथलामाइड ड्रग आज ही के दिन वजूद में आया.
  • 1945 – संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यानी यूनेस्को के गठन का फैसला हुआ।
  • 1946 – अमरीकी वैज्ञानिकों ने वातावरण में कारबोनिक गैस के तत्व छोड़कर संसार में पहली बार कृत्रिम वर्षा करने में सफलता प्राप्त की।
  • 1973 – भारत के प्रसिद्ध शटलर खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद का जन्‍म हुआ था।
  • 2007 – मदर टेरेसा को मानद अमेरिकी नागरिकता प्राप्त हुई l
  • 2007 – वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत हुई।
  • 2008 – चन्द्रयान के लूनर लेजर रेजिंग उपकरण ने सफलतापूर्वक काम करना शुरू किया।
  • 2013 – वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के एक शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की।
  • 2013 – मुंबई में सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट से संन्यास लेने के संकल्प के बाद ही 2013 में भारत सरकार ने भी देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की आधिकारिक घोषणा कर दी। 40 वर्ष की आयु मे इस सम्मान को प्राप्त करने वाले वे सबसे कम उम्र के व्यक्ति और सर्वप्रथम खिलाड़ी हैं। गौरतलब है कि इससे पहले यह सम्मान खेल के क्षेत्र में नहीं दिया जाता था। सचिन को यह सम्मान देने के लिए पहले नियमों में बदलाव किया गया था।
  • 2014 – इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow

MOST POPULAR