Wednesday, April 17, 2024
26.3 C
Chandigarh

17 नवंबर का इतिहास

  • 1278इंग्लैंड में जालसाजी के आरोप में 680 यहूदियों को गिरफ्तार किया गया और जिनमें से 293 को फांसी पर लटका दिया गया।
  • 1525 –  भारत को जीतने के मकसद से बाबर ने सिंध के रास्ते पांचवीं बार यहां प्रवेश किया।
  • 1811चिली के संस्थापक पिता जोस मिगुएल कैरेरा को चिली की सरकार के कार्यकारी जूनटा के अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई गई।
  • 1880 – ब्रिटेन की पहली तीन महिला स्नातकों ने लंदन विश्वविद्यालय से कलास्नातक की उपाधि प्राप्त की।
  • 1869 – दस साल के निर्माण कार्य के बाद स्वेज नहर को यातायात के लिए खोल दिया गया l यह नहर यूरोप को एशिया से जोड़ता है l
  • 1900 – प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री पद्मजा नायडू का जन्म हुआ।
  • 1922 – अमेरिकी चिकित्सक, शरीर विज्ञान या चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित स्टैनली कोहेन का जन्म हुआ।
  • 1928 – लाठी चार्ज में घायल होने के बाद स्वतंत्रता सेनानियों लाला लाजपत राय का निधन हुआ।
  • 1932 – तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई।
  • 1933अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी।
  • 1939 –  नाजियों ने प्राग यूनिवर्सिटी में दाखिल होकर छात्रों को मौत के घाट उतार दिया था l  उन बच्‍चों की याद में 17 नवंबर के दिन इंटरनेशनल स्टूडेंट डे मनाया जाता है l
  • 1942  – अमरीकी फ़िल्मों के प्रसिद्ध एवं बेहतरीन निर्देशक मार्टिन स्कोर्सीस का जन्म हुआ।
  • 1966 – भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली एशियाई महिला थीं।
  • 1986 – इसी दिन फ़्रांसीसी कार कंपनी रेनॉ के प्रमुख ज्यॉर्जिस बेस की पेरिस में हत्या कर दी गई थी. उनके हत्यारे एक मोटरसाइकिल पर आए और उन्होंने उनके घर के सामने ही उन पर गोलियां चलाईं.
  • 1993 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) को मंजूरी दी।
  • 1999 – अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को यूनेस्को ने स्वीकृति दी।
  • 2000अलबर्टो फुजिमोरी को पेरू के राष्ट्रपति के पद से हटाया गया।
  • 2004रामेश्वर ठाकुर उड़ीसा के राज्यपाल बने।
  • 2012 – कार्टून के स्‍केच से लेकर सियासत के मैदान में अपनी सशक्‍त पहचान बनाने वाले शिवसेना के संस्‍थापक बाल ठाकरे का निधन हुआ था l
  • 2012 -मिस्र के मेनफॉल्ट क्षेत्र के समीप हुए एक रेल दुर्घटना में कम से कम 50 स्कूली छात्र मारे गये।
  • 2016 – भारतीय सैन्य अधिकारी तथा असम, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल श्रीनिवास कुमार सिन्हा का निधन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp