15 नवंबर का इतिहास

2021

15 नवंबर का इतिहास

  • 1630 -जर्मनी के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री युहान केपलर का 59 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उपग्रहों की चाल के बारे में केपलर क़ानून तथा मंगलग्रह द्वारा अपनी कक्षा में अंडाकर चक्कर की खोज उन्ही के अध्ययन का परिणाम है।
  • 1808महमूद द्वितीय (1808-1839) मुस्तफा चतुर्थ (1807-1808) को तुर्क साम्राज्य के सुल्तान के रूप में चुना गया।
  • 1830 – समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड के लिए रवाना हुए।
  • 1949 – महात्‍मा गांधी के हत्‍यारे नाथूराम गोडसे और नारायण आप्‍टे को आज ही के दिन फांसी पर लटकाया गया
  • था l
  • 1956 -मध्य पूर्व तकनीकी विश्वविद्यालय तुर्की के अंकारा में स्थापित किया गया।
  • 1961संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाई।
  • 1971इंटेल ने दुनिया का पहला सिंगल चिप माइक्रोप्रोसेसर ‘इंटेल 4004’ लॉन्च किया।
  • 1982 – भूदान आंदोलन का आधार आचार्य विनायक नरहरि भावे उर्फ विनोबा भावे का निधन आज ही के दिन हुआ था l
  • 1986 – भारत की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का जन्म महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में हुआ।
  • 1989 – पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाडी सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया। इन्होंने आखिरी टेस्ट 14 नवंबर, 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला।
  • 2000झारखंड सन भारत का 28वां राज्य बना।
  • 2003तुर्की के इस्ताम्बल शहर में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के पास हुए बम विस्फोट में 16 लोगों की मृत्यु और 150 घायल।
  • 2004 -अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2007चिली में7 तीव्रता का भीषण भूकम्प आया।
  • 2007एरियाना-5 रॉकेट ने ब्रिटेन व ब्राजील के दूरसंचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया।
  • 2008भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जाँच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया।
  • 2008योगेन्द्र मकबाल ने राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस के नाम से नई पार्टी बनाई।
  • 2012शी जिनपिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने।