Saturday, July 27, 2024
30.5 C
Chandigarh

21 मार्च का इतिहास

21 मार्च का इतिहास:-

  • 1349 – जर्मनी के एरफर्ट शहर में ब्लैक डेथ दंगों में तीन हजार यहूदियों का कत्ल कर दिया गया।
  • 1413 – हेनरी पंचम इंग्लैंड के राजा बने।
  • 1791 – ब्रितानी सेना ने टीपू सुल्तान से बेंगलुरु छीन लिया।
  • 1827 – महादजी शिन्दे के भाई तुकोजी राव होल्कर का पुत्र दौलतराव शिन्दे का निधन।
  • 1836 – कोलकाता में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत, अब इसका नाम नेशनल लाइब्रेरी है।
  • 1857 – जापान की राजधानी टोक्यो में आए विध्वंसक भूकंप में करीब एक लाख सात हजार लोगों की मौत हो गई।
  • 1858 – लखनऊ के विद्रोही सिपाहियों ने आत्मसमर्पण किया।
  • 1887 – बम्बई में प्राथना समाज की स्थापना।
  • 1912 – प्रसिद्ध संगीतकार ख़्वाजा खुर्शीद अनवर का जन्म।
  • 1916 – शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ का जन्म।
  • 1954 – पहले फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में सिर्फ 5 पुरस्कार रखे गए थे, जिसमें दो बीघा जमीन को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। इस फिल्म के निर्देशक बिमल रॉय को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दिलीप कुमार (दाग), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मीना कुमारी (बैजू बावरा) और इसी फिल्म के लिए नौशाद को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार मिला।
  • 1971 – भारतीय क्रिकेटर सुनिल गावस्कर ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया।
  • 1977 – 25 जून 1975 आधी रात को आपातकाल की घोषणा कर दी गई थी, जो 21 मार्च 1977 तक लगी रही। तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अनुरोध पर धारा 352 के तहत आपातकाल की घोषणा की थी। इसे आज़ाद भारत का सबसे विवादास्पद दौर भी माना जाता है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने तो इसे भारतीय इतिहास की सबसे काली अवधि की संज्ञा दी थी।
  • 1978 – बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का जन्म।
  • 1999 – ब्रिटिश हास्य अभिनेता एर्नीवाइस का निधन।
  • 2006 – रूस और चीन ने रक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में तीन बड़े समझौते किए।
  • 2008 – मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक जगदीश खट्टर को जेडी पावर एण्ड एसोसिएटेड फाऊंडर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • 2008 – वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह के चंद्रमा टाइटन पर महासागर होने के नए साक्ष्य प्राप्त किए।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR