Saturday, July 27, 2024
33.5 C
Chandigarh

22 मार्च का इतिहास

22 मार्च का इतिहास:-

  • 1739 – आक्रमणकारी नादिर शाह ने अपनी सेना को दिल्ली में जनसंहार की इजाजत दी। यह कत्लेआम 58 दिनों तक चला।
  • 1882 – उर्दू के प्रसिद्ध पत्रकार और समाज सुधारक मुंशी दयानारायण निगम का जन्म।
  • 1890 – रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले व्यक्ति बने।
  • 1894 – चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व करने वाले महान क्रांतिकारी सूर्य सेन का जन्म।
  • 1923 – पहली बार आइस हॉकी मैच का रेडियो से प्रसारण।
  • 1947 – आखिरी वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन भारत पहुंचे।
  • 1956 – अमेरिका में रंगभेद विरोधी नेता मार्टिन लूथर किंग को एक नस्लवादी कानून का विरोध करने के कारण जेल हुई थी, इनके नेतृत्व में अलबामा राज्य में मौजूद तमाम काले लोगों ने राज्य में चलने वाली बसों का बहिष्कार कर दिया था।
  • 1957 – शक पर आधारित राष्ट्रीय कैलेंडर अंगीकार किया गया।
  • 1964 – पुरानी कारों की पहली रैली कोलकाता में आयोजित।
  • 1969 – इंडियन पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड का उद्घाटन।
  • 1971 – स्वतंत्रता सेनानी हनुमान प्रसाद पोद्दार का निधन।
  • 1982 – नासा ने अपने अंतरिक्ष यान कोलंबिया को तीसरे मिशन के लिए रवाना किया।
  • 1993 – विश्व जल दिवस मनाया जाता है।
  • 1995 – रूसी अंतरिक्ष यात्री वालेरी पेलियाकोव साढ़े चौदह माह के रिकार्ड अंतरिक्ष प्रवास के पश्चात् पृथ्वी के लिए रवाना।
  • 1999 – भारतीय शेखर कपूर की फ़िल्म एलिजाबेथ को सर्वश्रेष्ठ मेकअप का आस्कर पुरस्कार।
  • 2000 – फ्रेंच गुयाना के कोरु से इनसेट 3 बी का प्रक्षेपण।
  • 2003 – पाकिस्तान सरकार ने इराक पर अमेरिकी हमले के मद्देनजर सैफ सेल प्रतियोगिता स्थगित की, गठबंधन सेनाओं ने फरात नदी के किनारे पर स्थित नासिरिया शहर पर कब्ज़ा किया और बसरा की घेराबंदी कर दक्षिणी इराक में अपने आगे बढ़ने का सिलसिला जारी रखा।
  • 2005 – हिकिपुन्ये पोहांबा ने नामीबिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • 2007 – पाकिस्तान ने हत्फ-7 मिसाइल का परीक्षण किया।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR