Saturday, July 27, 2024
30.5 C
Chandigarh

20 मार्च का इतिहास

20 मार्च का इतिहास:-

  • 1615 – मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और मुमताज़ महल का सबसे बड़ा पुत्र दारा शिकोह का जन्म।
  • 1739 – नादिरशाह ने दिल्ली सल्तनत पर कब्ज़ा किया। मयूर सिंहासन के गहने चोरी किए और उन्होंने दो महीने तक दिल्ली में लूटमार की थी।
  • 1782 – राजस्थान के इतिहास का मार्ग सर्वप्रथम प्रशस्त करने वाले अंग्रेज़ अधिकारी एवं इतिहासकार कर्नल टॉड का जन्म।
  • 1916 – अल्बर्ट आइंस्टीन की किताब जनरल थ्योरी ऑफ रिलेटिव का प्रकाशन हुआ।
  • 1956 – ट्यूनीशिया को फ्रांस से आज ही के दिन आज़ादी मिली।
  • 1966 – लंदन वेस्टमिनिस्टर के सेंट्रल हॉल में प्रदर्शनी के लिए रखा गया फुटबॉल वर्ल्ड कप किसी ने चोरी कर लिया था। तीस हजार पाउंड की कीमत वाली यह ट्रॉफी तब गायब हो गई, जब भवन के दूसरे हिस्से में एक प्रार्थना सभा चल रही थी।
  • 1966 – भारतीय गायक अलका याग्निक का जन्म।
  • 1982 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
  • 1987 – फूड एंड ड्रग एडमिनिशट्रेशन ने एंटी एड्स दवा AZT को मंज़ूरी दी। अमेरिकी सरकार द्वारा एड्स के इलाज के लिए मंज़ूरी दी जाने वाली यह पहली दवा थी।
  • 1990 – अर्धरात्रि में नामीबिया की स्वतंत्रता की घोषणा।
  • 1991 – बेगम खालिदा जिया बांग्लादेश की राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1995 – टोक्यो में भूमिगत रेल मार्ग में विषैली गैस के लीक होने से 12 लोगों की मौत हो गई और 4700 लोग घायल हुए।
  • 1999 – प्रख्यात ब्रिटिश अमूर्त चित्रकार पैट्रिक हेरोन का निधन।
  • 2002 – नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे, जिम्बाब्वे राष्ट्रमंडल से निलम्बित।
  • 2003 – बगदाद पर मित्र देशों की फौजों के मिसाइल हमले आज के दिन ही शुरू हुए थे। अमेरिका के नेतृत्व में प्रारंभ हुए इन हमलों का उद्देश्य था, सद्दाम हुसैन को सत्ता से हटाना।
  • 2014 – अपनी बेबाक टिप्‍पणी के लिए पहचान रखने वाले पत्रकार, लेखक और इतिहासकार खुशवंत सिंह का निधन।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR