21 दिसंबर का इतिहास
- 1550 –बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार मान सिंह का जन्म हुआ।
- 1898: आज का दिन विज्ञान जगत के लिए बेहद अहम साबित हुआ l खोज हुई एक ऐसे तत्व की जिसने अंधेरे में उजाला फैलाने के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में कई बदलाव लाए। मैरी क्यूरी और उनके पति पियर ने रेडियम की खोज कीl
- 1918 -संयुक्त राष्ट्र संघ के चौथे महासचिव कुर्त वॉल्डहाइम का जन्म हुआ।
- 1931: अर्थर वेन का बनाया दुनिया का पहला क्रॉसवर्ड न्यूयॉर्क वर्ल्ड अखबार में प्रकाशित हुआ.
- 1937 -रंगीन चित्रों और आवाज वाली पहली कार्टून फिल्म-डिजनीस स्नो व्हाईट– का प्रदर्शन किया गया।
- 1949 -पुर्तग़ाली शासकों ने इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।
- 1952 –सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।
- 1962- अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया.
- 1974 –पनडुब्बी प्रशिक्षण देने वाले देश के पहले पोत आईएनएस सतवाहन को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जहाजी बेडे में शामिल किया गया।
- 1975 –मेडागास्कर में संविधान लागू हुआ।
- 1988 –स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैन एम का जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
- 1998 -नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला का इस्तीफ़ा।
- 2002 -ब्रिटेन ने धमकी के बाद बोगोटा का दूतावास बंद किया।
- 2007 –भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ तेजी बच्चन का निधन हुआ।
- 2008 -कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व बॉलीवुड स्टार शाहरुख ख़ान को अमेरिका पत्रिका न्यूज बीक ने दुनिया के 50 शक्तिशाली लोगों की सूची में शामिल किया।
- 2011 – देश के जाने-माने न्यूक्लियर फिजिसिस्ट पी के अयंगर का निधन हुआ था.
- 2012 -“गंगनम स्टाइल” यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।
- 2015 -वर्ष 2002 बैंच के वन सेवा अधिकारी और ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ प्राप्तकर्ता संजीव चतुर्वेदी का जन्म 1974 हुआ।