Wednesday, April 17, 2024
29.1 C
Chandigarh

20 दिसंबर का इतिहास

20 दिसंबर का इतिहास

  • 1757 – लार्ड क्लाइव को बंगाल का गवर्नर बनाया गया।
  • 1780 –  ब्रिटेन ने हालैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1830 – ब्रिटेन, फ्रांस, आस्ट्रिया और रूस ने बेल्जियम को मान्यता प्रदान की।
  • 1919 – अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा ने आव्रजन पर रोक लगायी।
  • 1924 – जर्मनी में एडोल्फ हिटलर की जेल से रिहाई।
  • 1928 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ मोतीलाल वोरा का जन्म हुआ।
  • 1936 – प्रसिद्ध साहित्यकार रॉबिन शॉ का जन्म हुआ।
  • 1951 – ब्रिटेन के बीच समझौते के बाद ओमान स्वतंत्र हुआ।
  • 1955 – भारतीय गोल्फ संघ का गठन।
  • 1956 – अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बसों में होने वाले रंगभेद पर रोक लगायी जाए।
  • 1959 – भारतीय गेंदबाज जासू पटेल ने कानपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 69 रन देकर नौ विकेट लिए।
  • 1963 – जर्मनी में बर्लिन की दीवार को पहली बार पश्चिमी बर्लिनवासियों के लिए खोला गया।
  • 1971 – जरनल याह्या ख़ाँ द्वारा पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद से त्यागपत्र, जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने ।
  • 1973 – स्पेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री एडमिरल लुईस करेरो ब्लांको की मैड्रिड में एक कार बम हमले में मौत।
  • 1976 – इजरायल के तत्कालीन प्रधानमंत्री यित्जाक राबिन ने इस्तीफा दिया।
  • 1988 – भारतीय संसद ने 62वें संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल की।
  • 1990 – भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर परमाणु हमले नहीं करने पर सहमत हुए।
  • 1991पॉल कीटिंग आस्ट्रेलिया के नये प्रधानमंत्री बने.
  • 1993 – भारत और यूरोपीय संघ के बीच ब्रसेल्स में सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
  • 1999 – पुर्तगाल ने मकाओ क्षेत्र को चीन को सौंपा।
  • 1999 – अंतरिक्ष यान डिस्कवरी हबल टेलीस्कोप की मरम्मत हेतु रवाना
  • 2002 – दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया मुद्दे पर संयुक्त राज्य अमेरिका से सहयोग मांगा
  • 2007 – पाकिस्तान की संघीय शरियत अदालत ने पाकिस्तान नागरिकता अधिनियम को महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण बताया।
  • 2008स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने जमा कर्ज़ पर ब्याज दरें घटाईं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय चुनाव पर रोक लगी। विश्व स्कूल खेलों की मेज़बानी भारत को मिली।
  • 2010 – भारतीय सिनेमा की सुन्दर व प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक नलिनी जयवंत का निधन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp