Friday, September 29, 2023
29.8 C
Chandigarh

12 मार्च का इतिहास

12 मार्च का इतिहास:-

  • 604 – ईसाई धर्म का सर्वोपरि नेता चुने जाने के पहले रोमन सिनेटर का सम्मान प्राप्त पोप ग्रेगरी प्रथम का निधन।
  • 1913 – भारतीय राजनीतिज्ञ यशवंतराव चव्हाण का जन्म।
  • 1922 – महात्मा गांधी को यूरोप के बने सामान को खरीदने और ब्रिटिश शासन की मशीनों के साथ काम करने के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन के लिए अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर लिया था।
  • 1927 – अर्जेंटीना के राष्ट्रपति राउल अलफोन्सा का जन्म।
  • 1930 – महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम से दांडी मार्च की शुरुआत की, इसका उद्देश्‍य अंग्रेज़ों द्वारा बनाए गए नमक क़ानून को तोड़ना था।
  • 1984 – भारतीय गायिका श्रेया घोषाल का जन्म।
  • 1992 – मॉरीशस गणराज्य घोषित।
  • 1993 – मुंबई में कई बम धमाकें हुए और उनमें 300 लोग मारे गए और सैकड़ों से अधिक घायल हो गए।
  • 1998 – प्रथम टर्बोजेट इंजन निर्माता हेन्स जोशिम पास्ट वन कोहेन का निधन।
  • 2003 – सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान जिनजिब की बेलग्रेड में हत्या।
  • 2004 – दक्षिण कोरियाई संसद में महाभियोग पारित होने के बाद राष्ट्रपति रोह मू हुन पद से निलम्बित।
  • 2006 – इराक में सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई प्रारम्भ।
  • 2007 – जमैका में 9वें विश्व कप क्रिकेट का उद्घाटन हुआ।
  • 2008 – अमेरिकी वायुसेना ने विश्व के पहले स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ़-117 को अपने बेड़े से हटाया।
  • 2008 – विश्व की सबसे लम्बी आयु की समझी जाने वाली महिला वारवा सेमेनिकोवा का रूस में 117 वर्ष की आयु में निधन।
  • 2009 – वायुसेना में आपरेशंस निदेशालय के पहले महानिदेशक के तौर पर एयर मार्शल डी॰ सी॰ कुमारिया ने कार्यभार सम्भाला।
  • 2018 – नेपाल के त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र में यूएसबांग्ला एयरलाइन्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम 51 लोगों की मृत्यु।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

15,988FansLike
111FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR