Thursday, April 18, 2024
26.3 C
Chandigarh

13 मार्च का इतिहास

13 मार्च का इतिहास

  • 1800 – एक मराठा राजनेता नाना फड़नवीस का निधन।
  • 1940 – भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने अंग्रेजों से जलियांवाला बाग का बदला लेने के लिए जनरल डायर पर लंदन में गोलियां चलाईं।
  • 1961 – ब्रिटेन की दो महिला और तीन पुरुष अधिकारियों पर रूस के लिए जासूसी करने का आरोप लगा था, कहा गया था कि वो देश के सुराग रूस भेज रहे थे।
  • 1971 – हिंदी के प्रसिद्ध कवि आत्मा रंजन का जन्म।
  • 1980 – एक युवा राजनेता वरुण गांधी का जन्म।
  • 1996 – स्कॉटलैंड के डनब्लेन के स्कूल में एक बंदूकधारी ने घुसकर गोलियों की बौछार कर दी, जिसमें 16 बच्चे और उनके शिक्षक की मौत हो गई।
  • 1996 – हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता शफ़ी ईनामदार का निधन।
  • 1997 – सिस्टर निर्मला का चयन नेता के रूप में ईन्डियन मिशनरीज ऑफ चैरिटी में मदर टेरेसा द्वारा किया गया।
  • 1999 – शेख हमाद बिन ईसा अल ख़लीफ़ा बहरीन के नए शासक बने।
  • 1999 – 23 वर्षों के अंतराल के बाद श्रीलंका सरकार ने हत्या एवं मादक द्रव्य तस्करी सदृश अपराधों के लिए मृत्युदंड की सज़ा पुन: बहाल करने का निश्चय किया।
  • 2002 – रॉबर्ट मुगाबे पुन: जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 2002 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जापान यात्रा प्रारम्भ, सी.टी.बी.टी. पर हस्ताक्षर के लिए समय मांगा।
  • 2003 – इराक पर ब्रिटेन के प्रस्तावों को फ्रांस ने मंजूर किया।
  • 2004 – भारत के प्रसिद्ध सितार वादक विलायत ख़ाँ का निधन।
  • 2008 – ‘हिन्दुस्तान टाइम्स और पाकिस्तान के अखबार डॉन को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कुलिश सम्मान प्रदान किया गया।
  • 2008 – नासा का अंतरिक्ष यान एंडेवर सकुशल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचा।
  • 2009 – सार्क साहित्य उत्सव आगरा में शुरू हुआ।
  • 2018 – छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के हमलें में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 9 जवानों की मौत।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp