ये हैं दुनिया की सबसे महंगी खाने की चीजें, जिन्हें केवल अमीर लोग ही खरीद सकते हैं

850

दुनियाभर में कई तरह की खाने पीने की चीज़ें मिलती हैं जिनकी कीमतें सामान्य होती हैं और आम आदमी आसानी से खरीद सकता है लेकिन आज हम आपको दुनिया की उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत आपके होश उड़ा देगी।

हालांकि इन महंगी चीजों को दुनिया में कुछ ही लोग खाते हैं। क्योंकि आम आदमी इन्हें खाने की तो बात ही छोड़िए इन्हें छूने की सोच भी नहीं सकता। तो चलिए जानते हैं :

काले तरबूज

black-watermelon

काला तरबूज दुनिया के सबसे महंगे खाद्य पदार्थों में से एक है। यह फल जापान में उगाया जाता है। इसे ब्लैक वॉटरमेलन और डेनसुक वॉटरमेलन के नाम से भी जाना जाता है। इसके महंगे होने का कारण यह है कि इसकी पैदावार बेहद कम होती है। इसलिए इसे दुर्लभ तरबूज भी कहा जाता है।

एक साल में करीब 100 काले तरबूज की पैदावार होती है। हालांकि, कई मायनों में यह दूसरे तरबूज से अलग भी होता है। जैसे- स्‍वाद, बाहरी हिस्‍सा और बीजों के मामले में यह अलग होता है।

अगर आप इनकी कीमत के बारे में सुनेंगे तो शायद आप सामान्य तरबूज भी खाने से पहले सोचेंगे। आपको बता दें कि करीब 7.71 किलो वाले एक तरबूज की कीमत 4 लाख रुपये है।

सफेद कावियर

सफेद कावियर दुनिया के कुछ सबसे महंगे खाने वाली चीजों में आती है। दरअसल, कावियर मछली के अंडे होते हैं। यह इतने लोकप्रिय हैं कि इसे देखते ही इसके शौकीनों के मुंह में पानी आ जाता है।

white-caviar

ये कावियर लंदन में केवल केवियर हाउस एंड प्रुनियर नाम के स्टोर पर ही मिलते हैं। सफेद कैवियार लगभग $34,500 (₹25 लाख) प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचा जाता है।

मात्सुटेक मशरूम 

matsutake-mushroom

मात्सुकी मशरूम मशरूम की एक दुर्लभ किस्म है, कहा जाता है कि इसका स्वाद मीठा होने के साथ-साथ तीखा भी होता है। इसकी उच्च लागत का कारण यह है कि इस मशरूम को उगाना कोई आसान काम नहीं है और यह हर जगह नहीं उगता है। मत्सुटेक मशरूम साल में सिर्फ एक बार ही उगता है। इसकी कीमत की बात करें तो यह 43,985 रुपये प्रति किलोग्राम है।

कोपी लुवाक कॉफी

kopi-luwak-coffee

कोपी लुवाक को दुनिया की सबसे महंगी कॉफी कहा जाता है। कहा जाता है कि इस कॉफी का स्वाद लेने के लिए दुनिया भर से लोग इंडोनेशिया आते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कोपी लुवाक का एक बैग 700 डॉलर प्रति किलोग्राम तक बिकता है।