दुनिया के सबसे मनमोहक ‘झरने’ !!!

2785

झरने प्रकृति का सबसे सुन्दर व अदभुत हिस्सा होते हैं। जो प्रकृति की खूबसूरती को निखारकर इसकी सुन्दरता को कई गुना बढ़ा देते हैं। प्राकृतिक झरने का आनंद उठाने लोग दूर-दूर से आते हैं।

दुनिया के सबसे मनमोहक तथा दिलकश झरनों में से एक माने जाते हैं अफ्रीका का विक्टोरिया फॉल्स और दक्षिण अमरीका का इगुआजू।

आज हम इस पोस्ट में आपको इन खूबसूरत झरनों के बारे में बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं :-

कहां हैं ये झरने?

इगुआजू झरना दक्षिण अमरीकी देशों ब्राजील और अर्जेंटीना में है। अर्जेंटीना में इसे इगुआजू और ब्राजील की भाषा में इगुआकु कहा जाता है। गुआरानी इंडियन्स की भाषा में इसका अर्थ है बड़ा पानी।

स्पेन के ‘अलवर नुनेज कैबेजा डी वेका’ पहले ऐसे युरोपियन थे जिन्होंने सन 1542 में यह झरना देखा और उसे सांता मारिया नाम दिया। वहीं विक्टोरिया फॉल्स अफ्रीका के जाम्बिया और जिम्बाब्वे में है।

इस झरने का बड़ा हिस्सा जिम्बाब्वे में है और इसका नाम महारानी विक्टोरिया के नाम पर रखा गया है। इसका असली नाम ‘मोसी-ओ-तुन्या’ है, जिसका अर्थ है ‘धुआं जो गरजता है’- हालांकि इस नाम को कुछ लोग ही जानते हैं।

कौन-सा झरना है बड़ा?

इगुआजू 275 छोटे झरनों से मिलकर बना है, जोकि लगभग 3 किलोमीटर के पठार में फैला हुआ है। इसकी सर्वाधिक ऊंचाई 82 मीटर है।

वहीं अफ्रीका की चौथी सबसे लंबी नदी जम्बेजी के कारण विक्टोरिया फॉल्स की चौड़ाई 1.7 किलोमीटर है और यह 108 मीटर की ऊंचाई से गिरता है।

प्रति सेकंड गिरते पानी की औसत मात्रा के संदर्भ में देख जाए तो विक्टोरिया फॉल्स 1,100 क्यूबिक मीटर के साथ इगुआजू की तुलना में कम है से बड़ा है। इगुआजू का प्रति सेकंड गिरते पानी की औसत मात्रा 1,746 क्यूबिक मीटर है।

अधिक खूबसूरत नज़ारा कहां है?

इगुआजू का सबसे बेहतरीन नजारा अर्जेंटीना की तरफ से देखने पर मिलता है। यहां जब बड़ी मात्रा में पानी ऊंचाई से गिरता है तो यह दृश्य देखने लायक होता है।

यह विक्टोरिया फॉल्स की तुलना में थोड़ा अधिक दिलकश नज़र आता है। सितंबर से दिसंबर के बीच यहां पर अधिक तादाद में पर्यटक आते हैं।

कैसे पंहुचा जा सकता है वहां?

विक्टोरिया फॉल्स की तुलना में फ्लाइट के जरिए इगुआजू जाना ज़्यादा आसान है। यहां भीड़भाड़ काफी ज्यादा होती है। लाखों पर्यटक हर साल इसे देखने के लिए आते हैं।

वहीं विक्टोरिया फॉल्स ऐसी जगह है जहां बिना ज्यादा भीड़भाड़ के आप प्रकृति के नजारे का आनंद ले सकते हैं।

पर्यटकों के लिए सुविधाएं

दोनों पर आगंतुक पथ आरामदायक हैं। इगुआजू में अर्जेंटीना की ओर जंगल रेल रोड है और वहां आस-पास होटल, मनोरम फुटब्रिज और दुकानें हैं, हालांकि विक्टोरिया फॉल्स के पास माहौल अधिक प्राकृतिक है।

विक्टोरिया के मुख्य झरने, हार्स शू फाल्स और 108 मीटर ऊंचे रेनबो फाल्स है। वहीं इगुआजू अधिक विविधता वाला है।

यह भी पढ़ें :-