वीडियो वायरल:- लड़की की गोद में सोया था विशालकाय अजगर, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे!

2481

हर रोज सोशल मीडिया की दुनिया में कई वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें कुछ फनी वीडियोज सभी को हंसाते हैं। वहीं कुछ वीडियो हैरान कर देने वाले होते हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो काफी हैरान कर देने वाला है। इस वीडियो में लड़की की गोद में एक विशालकाय अजगर सो रहा है।

दरअसल इस क्लिप में एक लड़की है जो आराम से बैठकर फोन चला रही है। लेकिन वह अकेले नहीं है उसके साथ एक विशाल अजगर भी है, जो अपना सिर उसकी गोद में रखे है।

अजगर लगभग 20 फीट से अधिक लंबा है। हालांकि जब सांप सो रहा था तो लड़की आराम से एक हाथ में मोबाइल पकड़े हुए थी और दूसरी तरफ अजगर शरीर को हिलाता हुआ नज़र आ रहा है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर @yournaturegram ने शेयर किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा- “मैं बस इस वीडियो को देखता रह गया”।

इस वीडियो क्लिप में देखते ही देखते 14 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। सैकड़ों यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा कि – वह लकड़ी अजगर को अपने फोन में इंस्टॉल कर रही है। जबकि अन्य यूजर ने कहा यह तो एक भयानक सपने की तरह है। कहा जा रहा है कि यह वीडियो इंडोनेशिया का है।

यह भी देखें :-