Wednesday, April 17, 2024
35.4 C
Chandigarh

कल लगने वाला है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल यानि 04 दिसंबर 2021 को लगने जा रहा है। इससे 15 दिन पहले चंद्र ग्रहण लगा था। चलिए इस पोस्ट के माध्यम से जानते है इस साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के बारे में :-

क्या होता है सूर्य ग्रहण

जब चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य के मध्य से होकर गुजरता है और पृथ्वी से देखने पर सूर्य पूर्ण या आंशिक रूप से ढक जाता है, तब सूर्य ग्रहण लगता है। जबकि हिंदू धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार, इस समय राहु और केतु की बुरी छाया धरती पर पड़ती है, जिससे ग्रहण लगता है।

कब शुरू होगा ग्रहण

इस सूर्य ग्रहण की शुरुआत 4 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 49 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर होगी। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि लगभग चार घंटे की होगी।

कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

यह सूर्य ग्रहण अन्टार्कटिका और दक्षिण महासागर, अफ्रीका के कई देश नामिबिया, दक्षिण अफ्रीका समेत दक्षिण अमेरिका और ऑस्ट्रेलियाई में भी दिखाई देगा। भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा। भारत समेत एशिया में सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा।

सूतक काल

शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल का विशेष महत्व बताया गया है, लेकिन इस बार सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक के नियमों का पालन नहीं किया जाएगा।

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण उपछाया है, जब पूर्ण सूर्य ग्रहण की स्थिति बनती है तभी सूतक के नियमों का पालन किया जाता है। बता दें सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है।

इस दौरान कई कार्यों को करने की मनाही होती है। सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं, इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp