Wednesday, April 17, 2024
35.3 C
Chandigarh

जानिए खूबसूरत फिंच बर्ड के बारे में कुछ रोचक तथ्य

फिंच बर्ड एक बहुत खूबसूरत पालतू पक्षी है। फिंच पक्षी (Finch Bird) की पूरी दुनिया में कई प्रजातियां पाई जाती हैं। ये जंगलों, रेगिस्तान और पहाड़ी इलाकों में भी मिल जाते हैं। यह एक आकर्षक और छोटे आकार का पक्षी है।

इसकी आवाज बहुत मधुर होती है। यह एक कलरफुल पक्षी है, जिसकी वजह से इसे पालतू बनाया जाता है। अलग-अलग प्रजाति के फिंच का कलर अलग होता है। मेल फिंच फीमेल से ज्यादा कलरफुल होते हैं।

आज इस पोस्ट में हम इस खूबसूरत पक्षी के बारे में कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं :-

  • फीमेल फिंच हल्का नीला और पीला अंडा देती है। इन अंडों की संख्या 2 से 6 के लगभग होती है। करीब 14 दिन के बाद इन अंडों से बच्चे बाहर आते हैं।
  • फिंच बर्ड की लंबाई लगभग 3 से 6 इंच होती है। इसका वजन करीब 10 ग्राम से 30 ग्राम तक होता है।
  • जंगल में फिंच पक्षी का औसत जीवनकाल केवल 6 वर्ष होता है, जबकि पालतू फिंच करीब 20 वर्षों तक जीवित रह सकता है।
  • फिंच के बच्चों पर बाल नहीं होते। करीब 3 हफ्ते तक घोंसले में रहने के बाद बच्चे बाहर निकलते हैं।
  • यह मुख्यतः पौधों की पत्तियां, फूल, बीज, टहनी को खाता है। कुछ फिंच प्रजाति के पक्षी फल भी खाते हैं, जैसे जेब्रा फिंच ज़मीन पर पड़े बीजों को खाता है।

कुछ फेमस फिंच प्रजातियां

जेब्रा फिंच

जेब्रा फिंच ज्यादातर ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। इसके गर्दन और पूंछ पर जेब्रा की तरह सफेद और काली धारियां होती हैं। इसकी चोंच ट्राइएंगल शेप की होती है।

आउल फिंच

एक नज़र में देखने में यह एक छोटे उल्लू जैसा दिखाई देता है, इसीलिए इसका नाम आउल फिंच रखा गया है। गले पर पाए जाने वाली दो काली धारियां इन्हें और भी खास बनाती हैं।

स्ट्रॉबेरी फिंच

यह फिंच बर्ड ज्यादातर एशिया में पाया जाता है। इसका शरीर लाल और उसके ऊपर व्हाइट डॉट्स होते हैं और मॉनसून के दिनों में ये ज्यादातर नज़र आते हैं।

ब्लू फिंच

इसका पूरा शरीर नीला होता है और चोंच पीली होती है। यह ब्राजील और बोलिविया में पाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp