Wednesday, April 17, 2024
29.1 C
Chandigarh

जानें चंद्रग्रहण का किस राशि पर कैसा रहेगा असर!!

26 मई यानी आज वैशाख पूर्णिमा को दोपहर 3 बजकर 15 मिनट से चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह खग्रास चंद्रग्रहण संपूर्ण भारत के पूर्वी हिस्से में नजर आएगा लेकिन सभी राशियों पर इसका असर अगले 15 दिनों तक जरूर दिखने को मिलेगा।

क्योंकि यह चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि में लगने जा रहा है तो इसका अधिक असर भी वृश्चिक पर ही होगा। जानिए चंद्रग्रहण का असर सभी राशियों पर कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि से आठवें घर में लग रहा यह चंद्रग्रहण आपके लिए उथल-पुथल वाला हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपको काफी संभलकर चलना होगा, गलत निर्णय और लापरवाही से धन का नुकसान हो सकता है।

वृष राशि

पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको चिंता और परेशानी हो सकती है। साझेदारी के काम कर रहे हैं तो तालमेल बिगड़ सकता है। जरूरी यात्रा भी टल सकती है। लव लाइफ को लेकर अनिर्णय की स्थिति रहेगी। सेहत का भी ध्यान रखें।

मिथुन राशि

चंद्रग्रहण मिथुन राशि से छठी राशि में होने जा रहा है। ऐसे में आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। अपने कीमती सामनों का भी आपको ख्याल जरूरत है।

अपने कीमती सामनों का भी आपको ख्याल रखना होगा, चोरी या खोने का भय रहेगा। अगले 15 दिनों के बीच मन विचलित और परेशान रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। गुप्त शत्रुओं और विरोधियों से सतर्क रहें।

कर्क राशि

चंद्रग्रहण के दौरान आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा को ग्रहण लगेगा। ऐसे में कर्क राशि के लोगों को संतान से संबंधित विषयों को लेकर चिंता रह सकती है। शिक्षा में बाधा और परेशानी आएगी।

लव लाइफ के मामले में आपको समझदारी से काम लेना होगा, महत्वपूर्ण फैसले 15 दिनों के लिए टाल देना बेहतर होगा। मानहानि की भी आशंका है इसलिए अपने व्यवहार और वाणी को संयमित रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि से चौथे घर में लग रहा 26 मई का चंद्रग्रहण सिंह राशि के लिए लाभप्रद और सुखद रहेगा। आपके जरूरी और अटके काम पूरे हो सकते हैं। अपनी योजनाओं को सफल बना पाएंगे।

माता की ओर से खुशी और सहयोग पाएंगे। भौतिक सुख के साधनों की प्राप्ति होगी। वाहन और घर खरीदने की कोशिश में हैं तो प्रयास सफल होंगे।

कन्या राशि

कन्या से तीसरी राशि वृश्चिक में लग रहा साल का पहला चंद्रग्रहण इनके लिए लाभप्रद रहेगा। आर्थिक मामलों में आप जोखिम भी ले सकते हैं, किस्मत का साथ मिलेगा, धन लाभ पाएंगे।

भाई-बहनों से तालमेल बनाए रखेंगे तो आपको इसका फायदा मिलेगा। गर्भवती महिलाओं को अपना खास ध्यान रखना चाहिए। किसी से वाद-विवाद हो सकता है, संयम से काम लें।

तुला राशि

चंद्रग्रहण तुला राशि के लिए आर्थिक रूप से नुकसानदायक हो सकता है। इन्हें धन के लेन-देन के मामले में सावधानी से काम लेना होगा। मोबाइल और जरूरी चीजों का ध्यान रखें इन पर अनावश्यक खर्च हो सकता है।

चंद्रग्रहण के 15 दिनों के बीच सोच-समझकर बोलें, लोग आपकी बातों को गलत अर्थों में ले सकते हैं। निकट संबंधियों से तनाव हो सकता है।

वृश्चिक राशि

चंद्रग्रहण आपकी राशि में लगने जा रहा है, ऐसे में इस ग्रहण का सबसे ज्यादा असर आपकी राशि पर दिखेगा। आपको सेहत के मामले में बहुत ही ध्यान रखने की जरूरत है। सर्दी, जुकाम, मानसिक तनाव की समस्या हो सकती है।

रक्तचाप के रोगियों को खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। बड़े फैसले गंभीरता से लेना चाहिए नुकसान की आशंका है। मन में विचारों का तूफान उठता रहेगा इसलिए संयम से काम लेना जरूरी रहेगा। कोई अनजाना भय भी परेशान कर सकता है।

धनु राशि

धनु राशि से 12 वीं राशि में लगने जा रहा साल का पहला चंद्रग्रहण आर्थिक मामलों में अनुकूल नहीं है। इन्हें धन का नुकसान हो सकता है।

मन में कई चिंताएं रहेंगी जिससे नींद की कमी हो सकती है। आपके लिए बेहतर होगा कि मान-सम्मान का ध्यान रखते हुए काम करें। गैर जरूरी खर्चों से आप चिंतित होंगे।

मकर राशि

धनु राशि से 12 वीं राशि में लगने जा रहा साल का पहला चंद्रग्रहण आर्थिक मामलों में अनुकूल नहीं है। इन्हें धन का नुकसान हो सकता है।

मन में कई चिंताएं रहेंगी जिससे नींद की कमी हो सकती है। आपके लिए बेहतर होगा कि मान-सम्मान का ध्यान रखते हुए काम करें। गैर जरूरी खर्चों से आप चिंतित होंगे।

मकर राशि

26 मई का चंद्रग्रहण कुंभ राशि से दसवीं राशि में होने जा रहा है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचना होगा। अधिकारियों से मतभेद हो सकता है।

वाहन चलाते समय आपको अधिक सजग और सतर्क रहना चाहिए। जोखिम वाले काम से आपको बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखें।

मीन राशि

चंद्रग्रहण मीन राशि के भाग्य स्थान में होने जा रहा है। पिता और पिता समान किसी व्यक्ति की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। धर्म-कर्म में मन नहीं लगेगा।

भाग्य का बहुत साथ नहीं मिलेगा इसलिए जो भी काम करें उसमें अच्छी तरह सोच-विचार कर आगे बढें। संतान की सेहत को लेकर भी आपको चिंता हो सकती है।

यह भी पढ़ें :-

आज दिखाई देगा सुपरमून, जाने क्या है मायने और क्यों नज़र आएगा चंद्रमा लाल?

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp