Thursday, April 18, 2024
25.2 C
Chandigarh

4 जनवरी का इतिहास

4 जनवरी का इतिहास

  • 1642 – इंग्लैंड के किंग चार्ल्स ने 400 सैनिकों के साथ संसद पर हमला किया।
  • 1643 – मशहूर भौतिक विज्ञानी आइजक न्‍यूटन का जन्‍म।
  • 1762 – इंग्लैंड ने स्पेन और नेपल्स पर युद्ध की घोषणा की।
  • 1809 – नेत्रहीनों के लिये ब्रेल लिपि का आविष्कार करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति लुई ब्र्रेल का जन्म।
  • 1892 – भारत के अर्थशास्त्री जे.सी. कुमारप्पा का जन्म।
  • 1906 – किंग जार्ज पंचम ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की आधारशिला रखी।
  • 1925 – 1. हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप कुमार का जन्म। 2. हिन्दी साहित्यकार, शिक्षक और कवि सम्मेलनों के मंचों पर काव्य वाचक और फ़िल्मों के गीत लेखक गोपालदास नीरज़ का जन्म।
  • 1931 – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री निरुपा रॉय का जन्म।
  • 1931 – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और शिक्षाविद मोहम्मद अली का निधन।
  • 1932 – ब्रिटिश ईस्ट इंडीज के वायसराय विलिंगडन ने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को गिरफ्तार किया।
  • 1948 – बर्मा (अब म्यांमार) ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 1951 – चीन के सुरक्षाबलों ने कोरियाई युद्ध के दौरान सियोल पर कब्जा किया।
  • 1962 – अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली स्वचालित (मानवरहित) मेट्रो ट्रेन चली।
  • 1965 – हिन्दी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता आदित्य पंचोली का जन्म।
  • 1966 – 1. भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल अयुब खान के बीच ताशकंद में भारत-पाक वार्ता। 2. भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के जनरल अयूब खान के बीच भारत पाकिस्तान सम्मलेन की शुरूआत।
  • 1967 – गांधी जी के अनुयाई और प्रसिद्ध पत्रकार रामचंद्र कृष्ण प्रभु का निधन।
  • 1972 – नई दिल्ली में इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॅजी एंड फारेंसिक साइंस का उद्घाटन।
  • 1990 – पाकिस्तान में दो ट्रेनों की टक्कर में करीब 307 लोग मारे गए और उससे दोगुने घायल हुए।
  • 1994 – हिन्दी फिल्मों के मशहूर संगीतकार राहुल देव बर्मन (आर. डी. बर्मन) का निधन।
  • 1998 – बांग्लादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इन्कार किया।
  • 1999 – मंगल ग्रह पर भाप का विश्लेषण करने हेतु अमेरिकी यान ‘मार्स पौसर लैंडर प्रोब’ का प्रस्थान।
  • 2002 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भारत पहुंचे।
  • 2004 – भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री जफर उल्ला खान जमाली के बीच इस्लामाबाद में वार्ता आयोजित।
  • 2008 – गुजरात में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी मंत्रीमण्डल में 18 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।
  • 2009 – पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने यूपीए से नाता तोड़ा।
  • 2010 – भारत में ‘स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया‘ के आदेश पर शेयर बाज़ारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे कर दिया गया।
  • 2014 – गोवा में तीन मंजिला इमारत ढहने से 14 लोग मारे गए।
  • 2016 – भारत के 38 वें मुख्य न्यायाधीश एस.एच कपाड़िया का निधन।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp