Thursday, September 28, 2023
28.1 C
Chandigarh

3 जनवरी का इतिहास

3 जनवरी का इतिहास:-

  • 1831 –  भारत में पहली महिला शिक्षक, और मराठी भाषा में पहली महिला कवयित्री और सामाजिक कार्यकर्ता सावित्रीबाई फुले का जन्म।
  • 1833 – ब्रिटेन ने दक्षिण अटलांटिक के फ़ॉकलैंड द्वीप पर कब्जा जमाया।
  • 1894 – रवीन्द्र नाथ टैगोर ने ‘शांति निकेतन’ में ‘पौष मेला’ का उद्घाटन किया।
  • 1901 – ‘शांति निकेतन‘ में ब्रह्मचर्य आश्रम खुला।
  • 1903 – भारतीय हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक जयपाल सिंह का जन्म।
  • 1911 – अमेरिका में डाक बचत बैंक का उद्घाटन हुआ।
  • 1929 – महात्मा गांधी, लॉर्ड इरविन से मिले।
  • 1938 – प्रसिद्ध भारतीय राजनेता जसवंत सिंह का जन्म।
  • 1941 – बॉलीवुड अभिनेता संजय खान का जन्म।
  • 1943 – टेलीविजन पर पहली बार गुमशुदा लोगों के बारे में सूचना का प्रसारण किया गया।
  • 1956 – फ्रांस में ‘एफिल टॉवर‘ के ऊपरी हिस्से में आग लगने से नुकसान।
  • 1959अलास्का को अमेरिका का 49वां राज्य घोषित किया गया।
  • 1977 – मॉडल, बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग का जन्म।
  • 1993 –   अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा ‘स्टार्ट द्वितीय’ संधि पर हस्ताक्षर किया गया। अमरीका और रूस ने अपने परमाणु हथियारों की संख्या को आधा करने पर सहमति जतायी।
  • 1995 – हरियाणा के डबवाली में एक स्कूल में लगी भीषण आग में 360 लोगों की मौत।
  • 2000 – कलकत्ता का नाम आधिकारिक रूप से कोलकाता रखा गया।
  • 2002 – काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तान बेनकाब, भारत ने आतंकवादियों व अपराधियों के ख़िलाफ़ सबूत सार्वजनिक किए।
  • 2002 –  भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन का निधन।
  • 2004मिस्र की विमानन कंपनी फ्लैश एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान 604 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 148 लोग मारे गए.
  • 2005 यूएसए ने तमिलनाडु में सुनामी पीड़ितों को साफ़ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 6.2 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की।
  • 2009 – राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा में विश्वास मत हासिल किया।
  • 2013 –  भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक एम. एस. गोपालकृष्णन का निधन।
  • 2015नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर बागा में आतंकवादी संगठन बोको हराम के हमले में लगभग 2000 लोगों की मौत।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

15,988FansLike
111FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR