Thursday, April 18, 2024
25.2 C
Chandigarh

4 फरवरी का इतिहास

4 फरवरी का इतिहास:-

  • 1628 – शाहजहां को आगरा का सम्राट घोषित किया गया था।
  • 1783 – इटली के कैलाब्रिया में आए भीषण भूकंप में 50 हजार लोग मारे गए।
  • 1847 – मैरीलैंड में अमेरिका की पहली टेलीग्राफ कंपनी की स्थापना की गयी।
  • 1881 – लोकमान्य तिलक के संपादन में दैनिक समाचार पत्र केसरी का पहला अंक आया था।
  • 1922 – भारत रत्न सम्मानित, भारतीय शास्त्रीय संगीत (गायक) पंडित भीमसेन जोशी का जन्म।
  • 1924 – महात्मा गाँधी को उनका ख़राब स्वास्थ्य होने के कारण समय से पहले ही जेल से रिहा कर दिया गया।
  • 1938 – भारतीय नृत्य की कथक शैली के आचार्य और लखनऊ के कालका – बिंदादीन घराने के एक मुख्य प्रतिनिधि बिरजू महाराज का जन्म।
  • 1948 – श्रीलंका को ब्रिटिश शासन से मुक्ति मिली।
  • 1960 – भारत में भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्लाह ख़ान का निधन।
  • 1965 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1974 – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का जन्म।
  • 1974 – गणितज्ञ और भौतिकशास्त्री सत्येन्द्र नाथ बोस का निधन।
  • 1976 – अमेरिकी देशों ग्वाटेमाला और होंडुरस में आए भीषण भूकंप में 22000 लोगों की मौत।
  • 1990 – केरल का एर्नाकुलम ज़िला देश का पूर्ण साक्षर ज़िला घोषित।
  • 1996 – दक्षिणपश्चिमी नेपाल के लुम्बिनी में उस वृक्ष का पता चला, जहाँ भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था।
  • 1998 – अफ़ग़ानिस्तान में आए भीषण भूकम्प में 4000 से अधिक लोगों की मृत्यु।
  • 2001 – क्रिकेटर पंकज रॉय का निधन।
  • 2002 – प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक भगवान दादा का निधन।
  • 2004 – सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक लाँच।
  • 2006 – अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के एटमी हथियार बनाए जाने के मामले को सुरक्षा परिषद में भेजा।
  • 2007 – अमेरिकी पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण पुरस्कार मिला।
  • 2009 – इंडियन अकादमी ऑफ़ एक्यूप्रेशर विज्ञान ने बाबा रामदेव को उनकी सेवाओं के लिए लाइव टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • 2014 – माइक्रोसॉफ़्ट कार्पोरेशन के निदेशक मंडल ने भारतीय मूल के सत्या नडेला को माइक्रोसॉफ़्ट के नए सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) के रूप में चुना।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp