Friday, September 29, 2023
29.8 C
Chandigarh

25 नवंबर का इतिहास

25 नवंबर का इतिहास

  • 1758 – ब्रिटेन ने फ्रांस के ड्यूक्वीसन किले पर कब्जा किया।
  • 1866इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन।
  • 1867अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया।
  • 1930जापान में एक ही दिन में भूकंप के 690 झटके रिकार्ड किये गये।
  • 1937फ्रांस की राजधानी पेरिस में विश्व मेले का समापन।
  • 1948भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना हुई।
  • 1949 – स्वतंत्र भारत के संविधान पर संवैधानिक समिति के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किये तथा इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया।
  • 1951 – अमेरिकी प्रान्त अल्बामा में ट्रेन दुघर्टना में 17 लोगों की मौत।
    1952जार्ज मेनाय आस्ट्रेलियन फुटबाल लीग के अध्यक्ष चुने गये।
  • 1960 – टेलीफ़ोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।
  • 1963: अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ़ केनेडी का अंतिम संस्कार हुआ था। अमरीका की राजधानी वाशिंगटन में लगभग आठ लाख लोगों ने अंतिम संस्कार के लिए जाते हुए उनके पार्थिव शरीर को देखा।
  • 1973: ग्रीस में हफ़्तों से फैली अशांति के बीच आज ही के दिन वहां की सेना ने तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज पापाडोपोलोस का तख़्ता पलट दिया था।
  • 1974 – संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव थांट का बर्मा में निधन।
  • 1975: सूरीनाम आज ही के दिन आजाद हुआ था।
  • 1998 – पाकिस्तान ने अंधेरे में भी प्रहार कर सकने में सक्षम भक्तर शिकन’ नामक नव विकसित टैंक-भेदी प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
  • 2001 – ‘अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद’ (आई.सी.सी.) ने भारत को निलंबन की धमकी दी, बेनजीर भुट्टो नई दिल्ली में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलीं।
  • 2002लुसियो गुटेरेज इक्वाडोर के राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 2004पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के कश्मीर फ़ार्मूले को पाक-कश्मीर समिति ने खारिज किया।
  • 2006कोलंबो द्वारा भारतीय पंचायती मॉडल का अध्ययन प्रारम्भ किया।
  • 2007 – पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने लरकाना से अपना पर्चा दाखिल किया।
  • 2008– योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूबालिया ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत का विकास 9% रहने की सम्भावना व्यक्त की। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित व मालेगाँव के अन्य आरोपियों द्वारा एटीएस पर लगाये गये शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना के आरोपों के मद्देनज़र माकोका अदालत ने महाराष्ट्र सरकार से जबाव मांगा। बस्तर ज़िले में नक्सलों के ज़िला पुलिस जवानो को निशाना बनाकर किये गये बारूदी सुरंग हमले में 7 जवान शहीद हुए।
  • 2012 – नाइजीरिया में एक चर्च के पास दो कार बम धमाकों में 11 की मौत, 30 घायल।
  • 2014: कथक की मशहूर नृत्यांगना सितारा देवी का निधन हुआ था.

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

15,988FansLike
111FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR