24 अक्टूबर का इतिहास
- 1577 – चौथे सिख गुरु रामदास ने अमृतसर शहर की स्थापना की, शहर का नाम तालाब अमृत सरोवर के नाम पर रखा गया।
- 1579 – जुसुइट पादरी एसजे थामस भारत आने वाले पहले अंग्रेज थे। वह पुर्तगाली नौका से गोवा पहुंचे।
- 1605 – मुग़ल शासक जहाँगीर ने आगरा में गद्दी संभाली थी.
- 1851 – कलकत्ता और डायमंड हार्बर के बीच पहली टेलीग्राफ लाइन शुरु हुई।
- 1855 – वान डायमेन के भूमि का आधिकारिक तौर पर तस्मानिया नाम दिया गया।
- 1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय सहयोग, सुरक्षा, आर्थिक विकास, मानवाधिकार, सामाजिक प्रगति और विश्व शांति के लिए 50 देशों के हस्ताक्षर के साथ संयुक्त राष्ट्र की स्थापना हुई।
- 1946 – पहली बार धरती का अंतरिक्ष से चित्र लिया गया।
1947 – पाकिस्तान के पहले राष्ट्रपति ने आज़ाद कश्मीर को पाकिस्तान में स्थापित किया।
- 1949 – न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की आधारशिला रखी गई।
- 1975 – बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए एक अध्यादेश लाया गया और अगले दिन से यह प्रभाव में आ गया।
- 1982 – सुधा माधवन मैराथन में दौड़ने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनीं।
- 1984 – कोलकाता में एस्प्लेनाड और भवानीपुर के बीच पहली भूमिगत मेट्रो ट्रेन शुरू हुई।
- 2000 – दक्षिण कोरिया द्वारा लम्बी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण न करने की घोषणा की।
- 2004 – ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल राकेट परीक्षण किया।
- 2005 – न्यूजीलैंड–भारत नया हवाई सेवा समझौता करने पर सहमत हुए।
- 1914 – लक्ष्मी सहगल, स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका का जन्म हुआ था।
- 1921 – आर. के. लक्ष्मण, सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट का जन्म हुआ था।
- 1940 – कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन – भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक का जन्म हुआ था।
- 1972 – मल्लिका शेरावत, हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री का जन्म हुआ था।
- 1911 – अशोक मेहता – भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक, समाजवादी नेता, सांसद तथा विचारक का जन्म हुआ
- 2013 – भारतीय सिनेमा जगत में हिन्दी एवं बांग्ला फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक मन्ना डे निधन हुआ। भारत सरकार ने इन्हें सन 2005 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया था।
- 1991 – इस्मत चुग़ताई – भारत की प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार का निधन हुआ।
- 1954 – रफ़ी अहमद क़िदवई, स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ का निधन हुआ।