Wednesday, April 17, 2024
26.3 C
Chandigarh

19 सितम्बर का इतिहास

19 सितम्बर का इतिहास

  • 1581 – सिक्खों के चौथे गुरु सिख गुरु राम दास का निधन हुआ।
  • 1719 – भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध मुग़ल वंश का 11वाँ बादशाह रफ़ीउद्दौला का निधन हुआ।
  • 1893 – स्वामी विवेकानंद ने  शिकागो (अमेरिका) के विश्व धर्मसंसद में ऐतिहासिक भाषण दिया।
  • 1893  – न्यूजीलैंड में निर्वाचन अधिनियम तहत सभी महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया गया।
  • 1907 – पहली बार इतिहास में कृत्रिम तेल का निर्माण हुआ। इस नये पदार्थ का आविष्कार स्काटलैंड के रसायनशास्त्री जेम्ज़ यांग ने किया था। यांग, पत्थर के कोयले की खदान के मालिक थे और उनके पास एक प्रयोगशाला थी पत्थर के कोयले के आसवन से उन्होंने कृत्रिम तेल बनाने में सफलता प्राप्त की थी।
  • 1952  – हॉलीवुड फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को अमेरिका वापस आने से रोक दिया गया।
  • 1955  – अर्जेंटीना की सेना और नौसेना ने विद्रोह कर राष्ट्रपति जुआन पेरोन को पद से हटाया।
  • 1957 – अमेरिका ने नेवादा के रेगिस्तान में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1958 – भारतीय गायक, संगीतकार और अभिनेता लकी अली का जन्म हुआ।
  • 1962भारत की उत्तरी सीमा पर चीन द्वारा आक्रमण किया गया।
  • 1965 – अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ के माध्यम से अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला सुनीता विलियम्स का जन्म हुआ।
  • 1983 – ब्रिटिश उपनिवेश कैरीबियन द्वीप, सेंट किट्स एवं नेविस स्वतंत्र।
  • 2006थाईलैड़ में सैन्य तख्तापलट, जनरल सुरायुद प्रधानमंत्री बने।
  • 2007साइबर वॉर की सम्‍भावना को देखते हुए अमेरिकी एयरफ़ोर्स ने अस्‍थायी कमांड का गठन किया।
  • 2008 – सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ में नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए शुरू किए गये शलवाजुड्यूम के कार्यकर्ताओं की गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया।
  • 2009 – गुजरात के गोधरा काण्ड के बाद भड़के दंगे की मामले की जाँच कर रहे नानावती आयोग ने को राज्य में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा छह अन्य लोगों को तलब करने की मांग वाली याचिका का निबटारा किया।
  • 2011 – नासा ने चांद और मंगल ग्रह के अलावा अंतरिक्ष यात्रियों को ब्रह्मांड के दूसरे ठिकानों पर भेजने के लिए स्पेस लाँच सिस्टम (एसएलएस) नामक 100 टन तक वज़न को अंतरिक्ष में ले जा सकने वाले एक भव्य रॉकेट की रुपरेखा तैयार की।

यह भी पढ़े:-

भारत (India) के बारे में 65 जानने योग्य तथ्य!!!
some-interesting-facts-about-the-apple-company

 

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp