Wednesday, March 27, 2024
32.1 C
Chandigarh

15 जनवरी का इतिहास

15 जनवरी का इतिहास

  • 1761 – सदाशिवराव भाऊ का निधन, भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध एक मराठा वीर थे।
  • 1784 – एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की स्थापना।
  • 1856 – भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और देशभक्त अश्विनी कुमार दत्त का जन्म।
  • 1888 – पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी सैफुद्दीन किचलू का जन्म।
  • 1921 – राजनीतिज्ञ, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री बाबासाहेब भोसले का जन्म।
  • 1926 – खाशाबा जाधव का जन्म, भारत के ऐसे पहले कुश्ती खिलाड़ी थे, जिन्होंने हेलसिंकी ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था।
  • 1934 – बिहार में जबरदस्त भूकंप से करीब 20 हजार लोगों की मौत।
  • 1938 – प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉलर चुनी गोस्वामी का जन्म।
  • 1949 – के एम करियप्पा भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने। तब से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • 1956 – राजनीतिज्ञ मायावती का जन्म।
  • 1957 – अभिनेत्री भानुप्रिया का जन्म।
  • 1965 – भारतीय खाद्य निगम की स्थापना।
  • 1975 – पुर्तगाल ने अंगोला की आजादी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 1982 – अभिनेता नील नितिन मुकेश का जन्म।
  • 1986 – थल सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ के एम करियप्पा (सेवानिवृत्त) को फील्ड मार्शल की पदवी दी गई।
  • 1988 – भारत के पूर्व गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए, वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में ही 16 विकेट लिए।
  • 1998 – भारत के भूतपूर्व कार्यकारी प्रधानमंत्री  गुलज़ारीलाल नन्दा का निधन।
  • 2007 – सद्दाम के सौतेले भाई एवं इराकी अदालत के पूर्व प्रमुख फ़ाँसी पर चढ़ाये गए।
  • 2008 – उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने ‘गंगा र्क्सप्रेस वे परियोजना’ का शिलान्यास किया।
  • 2008 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चीन यात्रा के दौरान भारत-चीन सीमा विवाद पर बातचीत की गई।
  • 2008 – खगोलविदों ने धरती से 25 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर की आकाश गंगा के जीवन के लिए ज़रूरी तत्त्व खोजने का दावा किया।
  • 2009 – दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता और प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता तपन सिन्हा का निधन। फ़िल्म स्लमडॉग  मिलेनियर को बाफ्टा पुरस्कार की श्रेणियों में स्थान मिला।
  • 2010 – तीन घंटे से भी अधिक की अवधि वाला शताब्दी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगा। भारत में यह 11 बजकर 6 मिनट पर शुरू होकर 3 बजकर पाँच मिनट पर खत्म हुआ। दोपहर15 पर सूर्य ग्रहण अपने चरम पर था। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण था। इसके कारण ऊपरी वातावरण पर तथा पृथ्वी के वातावरण पर पड़ने वाले प्रभावों के अध्ययन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने छह रॉकेटों का प्रक्षेपण किया।
  • 2012 – भारत की प्रथम महिला फोटो पत्रकार होमाई व्यारावाला का निधन।
  • 2013 – सीरिया की अलेप्पो यूनिवर्सिटी में रॉकेट हमले में 83 लोगों की मौत तथा 150 लोग घायल।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp