Thursday, September 28, 2023
28.1 C
Chandigarh

क्या आपने कभी आधे पहिये वाली साइकिल देखी है, अगर नहीं तो जरूर देखें वीडियो!

आवश्यकता को अविष्कार की जननी कहा जाता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनका दिमाग बहुत तेज़ दौड़ता है। एक इंजीनियर ने कुछ ऐसा ही सोचा और एक आधा पहिया साइकिल बनाई।

इस अनोखी साइकिल का अगला पहिया सामान्य है लेकिन पिछले पहिये को आधा कर दिया गया है। साइकिल को देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि ये चल भी सकती है।

इस इंजीनियर का नाम Sergii Gordieev है, जो एक यू ट्यूबर भी है। वह अपने अजीबोगरीब आविष्कारों के लिए मशहूर हैं और उन्होंने इस लिस्ट में एक और अनोखी चीज को शामिल किया है।

Sergii Gordieev की इस अजीबोगरीब रचना में साधारण साइकिल के दो पहियों के बजाय केवल एक पूरा पहिया है, जबकि पीछे के पहिये आधे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन आधे चक्के की मदद से भी साइकिल अच्छी तरह से चल रही है।

सर्गी ने साइकिल को बनाने के लिए उसके रिम और पहिये को आधे-आधे हिस्से में काटा है। उन्होंने आधे-आधे पहियों को पाइप के और चेन के सहारे कुछ इस तरह से जोड़ा है कि वो बिल्कुल सही क्रम में ज़मीन पर पड़कर घूमते रहें।

सर्गी का कहना है कि उनकी बनाई साइकिल न सिर्फ मैदान और समतल जगहों पर बेहतरीन तरीके से चलती है, बल्कि ऊंचे-नीचे सरफेस पर भी बढ़िया काम करती है।

अब इस साइकिल में लोग कितनी दिलचस्पी दिखाते हैं, ये तो नहीं पता लेकिन साइकिल की इससे ज्यादा अजीबोगरीब डिज़ाइन आज तक किसी ने नहीं देखी होगी।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

15,988FansLike
111FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR