Thursday, April 18, 2024
26.3 C
Chandigarh

गोल्डन ब्रिज- दुनिया का सबसे अनोखा पुल, जो टिका है हाथों पर!

वियतनाम (Vietnam) देश की सुंदरता सदा ही लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां पूरी दुनिया से बहुत  लोग घूमने आते हैं। यहां एक ब्रिज अपनी खास बनावट के कारण लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है। वियतनाम आने वालों की विजिट लिस्ट में यह ब्रिज सबसे ऊपर होता है।

वियतनाम के इस पु‍ल को गोल्डन ब्रिज भी कहते है। यहां के लोगों के बीच यह पुल काऊ-वांग (cau vang) नाम से भी मशहूर है। इस पुल की खास बात यह है कि ये पुल दो विशाल बनावटी हाथों पर टिका हुआ है, जो देखने में बहुत रोमांचकारी लगता है। इसका निर्माण लोगों के लिए एक लाजवाब मिसाल पेश करता है।

जून 2018 में काऊ-वांग पुल का उद्घाटन किया गया था, जिसे गोल्डन ब्रिज का नाम दिया गया है। यह पुल समुद्र तल से 1400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। थोड़े ही समय में यह पुल टूरिस्ट की विजिट लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर आ गया है।

लोगों को इस पुल का डिजाइन और यहां से दिखने वाला नज़ारा बहुत पसंद आ रहा है। कई बार इस पुल पर खड़ा होना हैरान भी करता है और उत्साह से भी भर देता है। जब इस पुल को दूर से देखते हैं, तो ऐसा लगता है कि सड़क की एक पट्टी को दो विशाल हाथ उठाकर आसमान को छूने की कोशिश कर रहें हो।

इस पुल को और भी सूंदर बनाने के लिए इसके दोनों किनारों पर लोबेलिया क्राइसेंथेमम नाम के फूल लगाए गयें है, और वही फूल इस पुल की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहें हैं।

इस पुल को देखने के बाद इससे आप की नज़र नहीं हटेगी और आप इसे बार-बार देखने के लिए वियतनाम जाएंगे। इसलिए अगर आपको कभी भी भविष्य में मौका मिले तो वियतनाम में इस जगह पर जरूर घूमने जाएँ।

अगला लेख: दुनिया के सबसे खतरनाक पुल

यह भी देखें : बुलेट बाबा मंदिर, यहाँ होती है चमत्कारी मोटरसाइकिल की पूजा!

Read in English

Golden Bridge – the world’s most unique bridge, which is hinged on hands!

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp