Saturday, July 27, 2024
30.5 C
Chandigarh

हिंदी फिल्मों के 5 रोल, जिन्हें देख कर आपकी रूह कांप उठेगी!!

बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में बहुत से ऐसे रोल होते है, जो अपनी अलग पहचान बनाते हैं। कुछ रोल सीरियल किलर के रूप में होते हैं और कुछ रोल डराने वाले होते है। दरअसल ऐसे रोल करने का मकसद लोगों के मन में भय और रोमांच का मिला-जुला एहसास पैदा करना होता है और ऐसे रोल सफ़ल भी होते है।

आइये आपको बताते है बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही पांच किरदार, जो न केवल लोगों को भयभीत करने में सफ़ल रहें, बल्कि इन किरदारों को निभाने वाले अभिनेता भी बॉलीवुड में अपना अलग मुकाम हासिल कर सके।

ये रहे वो पांच किरदार।

लज्जा शंकर

प्रीति जिंटा और अक्षय कुमार की  फिल्म संघर्ष में लज्जा शंकर नाम का बहुत डरावना किरदार था, जिन-जिन लोगों ने यह फिल्म देखी, वो एक बार तो इस किरदार को देखकर डर गए थे। यह किरदार अभिनेता आशुतोष राणा ने निभाया था और इस किरदार ने ही फिल्म में जान डाल दी थी। आज भी अगर इस फिल्म को देखा जाये तो लज्जा शंकर का यह किरदार रोंगटे खड़े कर देता है।

खोखा सिंह

एक त्रिमूर्ति नाम की फिल्म थी, जिसमें खोखा सिंह का किरदार था। इस फिल्म को भी लोगों ने बहुत पसंद किया था। इस फिल्म में जैकी श्राप, अनिल कपूर और शाहरूख खान थे। खोखा सिंह को लोग आज भी नहीं भूल पाएं है। अजीब सा दिखने वाला खोखा सिंह आज भी बच्चों को डराता है।

मकड़ी:

मकड़ी नाम की फिल्म में एक चुड़ैल थी। आज भी इस फिल्म में चुड़ैल को देख कर लोग डर जाते है। जब लोगों ने इस फिल्म को पहली बार देखा तो चुड़ैल को देखकर उनके पसीने छूट गए थे। यह फिल्म बहुत टाइम तक लोगों में चर्चा का विषय बनी रही थी।

रमन राघव:

फिल्म रमन राघव में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने रमन का रोल निभाया था। यह रोल बहुत अजीब और डरावना था। इसे भी पहली बार देख कर लोग डर गए थे। यह फिल्म बहुत हिट हुई और फिल्म ने बहुत पैसे कमाए। रमन के किरदार को भी लोगों ने बहुत पसंद किया था।

धीरज पांडेय:

इमरान हाशमी की मर्डर 2 नाम की एक सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म में नीरज पांडेय थे, उनका इस फिल्म में सीरियल किलर का किरदार था, जो लड़कियों को मारता था। उसे लड़कियों की चीखें सुननी पसंद थी। इसलिए वह सीरियल किलर के तौर पर लड़कियों का मर्डर करता था।

Read more:

जुड़वाँ भाइयों की मौत का विचित्र संयोग जिसे पढ़ कर आप हैरान रह जायेंगे!!!

 

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR