7 फरवरी का इतिहास

7 फरवरी का इतिहास:-

  • 1831 – बेल्जियम में संविधान लागू।
  • 1856 – नवाब वाजिद अली शाह द्वारा अवध राज्य का ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी में शांतिपूर्ण विलयन।
  • 1898 – डॉ. भीमराव आंबेडकर की पत्नी रमाबाई आंबेडकर का जन्म।
  • 1904 – अमेरिका के बाल्टिमोर में जबरदस्त आग लगने से पन्द्रह सौ इमारतें जल कर खाक।
  • 1934 – भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सुजीत कुमार का जन्म।
  • 1940 – ब्रिटेन में रेलवे का राष्ट्रीयकरण हुआ।
  • 1942 – यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1942 – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी शचीन्द्रनाथ सान्याल का निधन।
  • 1943 – वाई-फाई के जनक मशहूर अमेरिकी सर्बियाई आविष्‍कारक निकोला टेस्‍ला की मृत्यु।
  • 1945 – ब्रिटेन, अमेरिका और रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम चरण पर चर्चा की।
  • 1950 – हिन्दी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता जॉनी लीवर का जन्म हुआ।
  • 1950 – अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बालश्रम विरोधी भारतीय कार्यकर्ता शांता सिन्हा का जन्म हुआ।
  • 1957 – हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री रीना रॉय का जन्म हुआ।
  • 1959 – फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा के नए संविधान की घोषणा की।
  • 1961  – भारतीय अभिनेत्री सुप्रिया पाठक का जन्म हुआ।
  • 1962 – अमेरिका ने क्यूबा से सभी तरह के आयात पर रोक लगाई।
  • 1966  – हिन्दी फ़िल्मों के एक महान फ़िल्म निर्देशक बिमल राय की मृत्यु।
  • 1983 – कोलकाता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना।
  • 1992 – स्वदेशी तकनीक से निर्मित पहली पनडुब्बी (आईएनएस शाल्की) को नौसेना में शामिल किया गया।
  • 1993 – भारत के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत का जन्म।
  • 1997 – सं.रा. अमेरिका के स्टीफ़न स्क्यूवैल अगले तीन वर्ष हेतु अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के अध्यक्ष चुने गए।
  • 1999 – जार्डन के शाह हुसैन की मृत्यु, अब्दुला नए शाह बने।
  • 2008 – केन्द्र सरकार ने सिमी पर प्रतिबंध की अवधि को बढ़ाया।
  • 2009 – राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को महाराष्ट्र के राज्यपाल एससी जमीर ने डी॰ लिट् की उपाधि से नवाजा।
  • 2010- दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 19वाँ अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला समाप्त हो गया। नौ दिनों तक चले इस पुस्तक मेले में लगभग दो हज़ार प्रकाशकों ने भाग लिया।
  • 2010 – पंजाबी के प्रसिद्ध आलोचक डा. टी आर विनोद का निधन।

6 फरवरी का इतिहास

6 फरवरी का इतिहास:-

  • 1316 – खिलजी वंश के शासक सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का निधन।
  • 1716 – ब्रिटेन और हालैंड के बीच गठबंधन का नवीनीकरण।
  • 1778 – ब्रिटेन ने फ्रांस के खिलाफ जंग का ऐलान किया था।
  • 1831 – बेल्जियम में संविधान लागू हुआ था।
  • 1883 – विश्व के श्रेष्ठ चिंतक महाकवि के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले महान् दार्शनिक ख़लील जिब्रान का जन्म।
  • 1890 में भारत रत्न सम्मानित महान् स्वतंत्रता सेनानी ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान का जन्म।
  • 1891 में उड़ान के क्षेत्र में अग्रणी डच-एंटन हरमान फ़ोकर का जन्म।
  • 1915 – चलती ट्रेन से पहली बार भेजा गया वायरलेस संदेश रेलवे स्टेशन को प्राप्त हुआ था।
  • 1932 – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार कमलेश्वर का जन्म।
  • 1947 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन स्वीकार किया।
  • 1952 – एलिजाबेथ द्वितिय ने इंग्लैंड की महारानी की गद्दी संभाली। वह उस समय महज 26 साल की थी।
  • 1959 – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का जन्म।
  • 1966 – ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार आर रहमान का जन्म।
  • 1980 – सातवीं लोक सभा चुनाव में इंदिरा गांधी की नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला।
  • 1983 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को पहली बार आंध्र प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा।
  • 1989 – इंदिरा गांधी की हत्या के दोनों दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फाँसी दी गई।
  • 2002 – भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान का जासूसी विमान मार गिराया।
  • 2003 – रूस ने संयुक्त राष्ट्र से बिना अनुमति लिए इराक के खिलाफ सैनिक कार्रवाई पर अमेरिका को चेतावनी दी।
  • 2008 – अमेरिका के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में आए तूफान से भारी तबाही हुई थी।
  • 2010 – नई दिल्ली में यमुना बैंक-आनंद विहार सेक्शन की मेट्रो रेलों का परिचालन आरंभ।
  • 2012 – सीरिया की राजधानी दमिश्क में आत्मघाती हमले में 26 लोगों की मौत, 63 घायल हुए।
  • 2017 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी का निधन।

5 फरवरी का इतिहास

0

5 फरवरी का इतिहास :-

  • 1630 – सिखों के सातवें गुरु हर राय का पंजाब के कीरतपुर में जन्म हुआ।
  • 1679 – जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने फ्रांस के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1783इटली के कालाब्रिया में भीषण भूकंप में 30000 लोग मारे गये थे।
  • 1870 – फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखाया गया।
  • 1900 – अमेरिका और ब्रिटेन के मध्य पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर।
  • 1904 – क्यूबा अमेरिका के कब्जे से मुक्त हुआ।
  • 1916 – हिंदी के लोकप्रिय कवि जानकी वल्लभ शास्त्री का जन्म हुआ।
  • 1917 – मेक्सिको ने नया संविधान अंगीकृत किया।
  • 1922 – उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में उग्र भीड़ ने थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।
  • 1976 – अभिषेक बच्चन, फ़िल्म अभिनेता का जन्म हुआ।
  • 1996इंग्लैंड में पहली बार जीएम टमाटरों से बनी प्यूरी वहां के बाजारों में बिकनी शुरू हुई।
  • 2004 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने परमाणु प्रौद्योगिकी के ग़लत इस्तेमाल के मामले में परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को माफी दी।
  • 2006 – ईरान ने यूरेनियम संवर्धन शुरू किया।
  • 2007 – भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स अन्तरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं.
  • 2008 – पंजाब में पटियाला की विशेष अदालत ने कंधार विमान अपहरण मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।
  • 2008 – पाकिस्तान के विवादास्पद परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को सरकार ने अपने क़रीबी मित्रों से मिलने की अनुमति दी।
  • 2009 – मायावती ने प्रदेश के पाँच महानगरों लखनऊ, फ़ैज़ाबाद, अयोध्या, कानपुर, बिठूर, इलाहाबाद और मेरठ के विकास के लिए 5056 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
  • 2009 – प्रेम जनमेजय को व्यंग्यश्री सम्मान देने की घोषणा की गयी।
  • 2010 – भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीत लिया।

यह भी पढ़ें :- 4 फरवरी का इतिहास

10 ‘Fast and Furious’ Franchise Facts You Might Not Know 

4 फरवरी का इतिहास

0

4 फरवरी का इतिहास:-

  • 1628 – शाहजहां को आगरा का सम्राट घोषित किया गया था।
  • 1783 – इटली के कैलाब्रिया में आए भीषण भूकंप में 50 हजार लोग मारे गए।
  • 1847 – मैरीलैंड में अमेरिका की पहली टेलीग्राफ कंपनी की स्थापना की गयी।
  • 1881 – लोकमान्य तिलक के संपादन में दैनिक समाचार पत्र केसरी का पहला अंक आया था।
  • 1922 – भारत रत्न सम्मानित, भारतीय शास्त्रीय संगीत (गायक) पंडित भीमसेन जोशी का जन्म।
  • 1924 – महात्मा गाँधी को उनका ख़राब स्वास्थ्य होने के कारण समय से पहले ही जेल से रिहा कर दिया गया।
  • 1938 – भारतीय नृत्य की कथक शैली के आचार्य और लखनऊ के कालका – बिंदादीन घराने के एक मुख्य प्रतिनिधि बिरजू महाराज का जन्म।
  • 1948 – श्रीलंका को ब्रिटिश शासन से मुक्ति मिली।
  • 1960 – भारत में भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्लाह ख़ान का निधन।
  • 1965 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1974 – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का जन्म।
  • 1974 – गणितज्ञ और भौतिकशास्त्री सत्येन्द्र नाथ बोस का निधन।
  • 1976 – अमेरिकी देशों ग्वाटेमाला और होंडुरस में आए भीषण भूकंप में 22000 लोगों की मौत।
  • 1990 – केरल का एर्नाकुलम ज़िला देश का पूर्ण साक्षर ज़िला घोषित।
  • 1996 – दक्षिणपश्चिमी नेपाल के लुम्बिनी में उस वृक्ष का पता चला, जहाँ भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था।
  • 1998 – अफ़ग़ानिस्तान में आए भीषण भूकम्प में 4000 से अधिक लोगों की मृत्यु।
  • 2001 – क्रिकेटर पंकज रॉय का निधन।
  • 2002 – प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक भगवान दादा का निधन।
  • 2004 – सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक लाँच।
  • 2006 – अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के एटमी हथियार बनाए जाने के मामले को सुरक्षा परिषद में भेजा।
  • 2007 – अमेरिकी पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण पुरस्कार मिला।
  • 2009 – इंडियन अकादमी ऑफ़ एक्यूप्रेशर विज्ञान ने बाबा रामदेव को उनकी सेवाओं के लिए लाइव टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • 2014 – माइक्रोसॉफ़्ट कार्पोरेशन के निदेशक मंडल ने भारतीय मूल के सत्या नडेला को माइक्रोसॉफ़्ट के नए सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) के रूप में चुना।

3 फरवरी का इतिहास

0

3 फरवरी का इतिहास:-

  • 1815 – विश्व में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विट्जरलैंड में खोला गया।
  • 1816 – नामधारी संप्रदाय के संस्थापक राम सिंह का जन्म।
  • 1916 – बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत।
  • 1925 – भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा मुम्बई से कुर्ला के बीच शुरू।
  • 1934 – पहली बार हवाई जहाजों से पार्सल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ। इसे शुरू करने वाले कंपनी को आज लुफ्थांसा के नाम से जाना जाता है।
  • 1938 – प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान का जन्म।
  • 1951 – पाकिस्तान की मांग करने वाले सबसे पहले समर्थकों में से एक चौधरी रहमत अली का निधन।
  • 1954 – इलाहाबाद कुंभ मेले में हुए हादसे में 500 से अधिक की मौत।
  • 1958 – हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री रीमा लागू का जन्म।
  • 1969 – तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री सी.एन. अन्नादुरई का निधन।
  • 1970 – भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की तलचर में आधारशिला रखी गई।
  • 1978 – महाकवि शंकर कुरुप का निधन।
  • 1979 – हिन्दी के यशस्वी कहानीकार राधा कृष्ण का निधन।
  • 1983 – भारतीय तमिल अभिनेता सिलंबरसन राजेन्द्र का जन्म।
  • 1988 – पहली परमाणु पनडुब्बी (आईएनएस चक्र) भारतीय सेना में शामिल।
  • 1999 – भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में डेमोक्रेटिक जनता दल का पुनरुद्धार हुआ ।
  • 2000 – भारत के सर्वश्रेष्ठ एकल और संगीत वादक अल्ला रक्खा ख़ाँ का निधन।
  • 2003 – भारत ने उज़बेकिस्तान के साथ आतंकवाद के ख़िलाफ़ एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
  • 2007 – चीन ने मल्टीपरपज नेविगेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
  • 2008 – कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर के चोरी हुए नोबल पुरस्कार बांग्लादेश में होने के संकेत मिले।
  • 2009 – फ़िल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स की हिस्सेदारी ख़रीदी।
  • 2018 – भारत चौथी बार बना अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप विजेता।

 

2 फरवरी का इतिहास

2 फरवरी का इतिहास:-

  • 1509 – भारत में दीव (गोआ, दमन और दीव) के पास पुर्तग़ाल तुर्की के बीच युद्ध हुआ।
  • 1626 – चार्ल्स प्रथम इंग्लैंड के सम्राट बने।
  • 1814 – कलकत्ता (अब कोलकाता) संग्रहालय की स्थापना हुई।
  • 1884 – प्रसिद्ध मराठी विश्वकोश के संपादक श्रीधर वेंकटेश केलकर का जन्म।
  • 1890 – अमेरिकन एक्टर चार्ल्स कोरोल का जन्म हुआ।
  • 1901 – क्वीन विक्टोरिया का अंतिम संस्कार हुआ।
  • 1907 – पिरोयॉडिक टेबल बनाने वाले रूस के दिग्ग् केमिस् दिमित्री मेंदेलीव का निधन।
  • 1913 – न्यूयॉर्क में ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल की ओपनिंग हुई।
  • 1915 – भारत के प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार खुशवंत सिंह का जन्म।
  • 1922 – जेम्स जॉयस का लिखा उपन्यास यूलिसिस पहली बार प्रकाशित किया गया।
  • 1952 – मद्रास में भारत ने पहला टेस्ट क्रिकेट जीता।
  • 1960 – हिन्दी साहित्य के एक महान उपन्यासकार चतुरसेन शास्त्री का निधन।
  • 1979 – भारतीय अभिनेत्री शमिता शेट्टी का जन्म।
  • 1999 – ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास।
  • 2001 – भारतीय नौसेना के सी किंग हेलिकाप्टरों के लिए अमेरिकी कलपुर्जों की बिक्री को अनुमति।
  • 2002 – अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण काण्ड में पाकिस्तान के तीन व्यक्ति गिरफ़्तार।
  • 2004 – स्विस टेनिस प्लेयर रोजर फ़ेडरर 237 हफ्तों तक लगातार पहली रैकिंग पर रहे। यह एक रिकार्ड है।
  • 2007 – अंतर्राष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) ने ग्लोबल वार्मिंग पर रिपोर्ट प्रस्तुत की।
  • 2007 – भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता विजय अरोड़ा का निधन।
  • 2008 – राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कर्नाटक की पहली लक्जरी ट्रेन गोल्डन चैरियट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यपाल बी. एल. जोशी ने बी. के. गुप्ता को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश की शपथ दिलाई।
  • 2008 – दुबई के शासक शेख़ मुहम्मद बिन राशिद अल मखदूम ने अपने पुत्र शेख़ हमदान को अपने उत्तराधिकारी के रूप में शाहज़ादा घोषित किया।

1 फरवरी का इतिहास

0

1 फरवरी का इतिहास:-

  • 1786 – लार्ड कार्नवालिस भारत के गवर्नर जनरल बने।
  • 1814 – फिलीपींस में ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की मौत हुई।
  • 1827 – कलकत्ता बंगाल क्लब की स्थापना हुई।
  • 1881 – दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन कॉलेज की स्थापना हुई।
  • 1882 – हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय नैन सिंह रावत का निधन।
  • 1884 – ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी का पहला वॉल्यूम टू बंटी का प्रकाशन।
  • 1915 – हैजा के जीवाणु पर शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक शंभुनाथ डे का जन्म।
  • 1917 – प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार . के. हंगल का जन्म।
  • 1922 – महात्मा गाँधी ने असहयोग आंदोलन तेज़ करने की जानकारी भारत के वायसराय को दी।
  • 1949 – प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया का अधिग्रहण कर लिया।
  • 1952 – अपने समय के जाने माने पत्रकार और क्रांतिकारी भावनाओं के व्यक्ति रामहरख सिंह सहगल का निधन।
  • 1953 – नीदरलैंड, बेल्जियम, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में आई बाढ़ से 2500 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई, जिसमें सिर्फ नीदरलैंड में ही 1836 लोग मारे गए।
  • 1955 – भारत के प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान सतपाल सिंह का जन्म।
  • 1957 – फ़िल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ (जय किशन श्रॉफ) का जन्म।
  • 1964 – भारत में यूनिट ट्रस्ट की स्थापना हुई।
  • 1971 – क्रिकेटर अजय जडेजा का जन्म।
  • 1972 – भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विमान पतनन प्राधिकरण का गठन हुआ।
  • 1985 – मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कानपुर में शतक बनाकर लगातार तीन टेस्टों में शतक का विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 1992 – केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली को नया नाम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली दिया गया।
  • 1998 – पीटर कोर्डा ने मार्सिलो रियोस को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस चैंपियनशिप का ख़िताब जीता।
  • 2003 – अंतरिक्ष से वापिस लौटते वक़्त हुई कोलम्बिया यान दुर्घटना में भारत की कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्री मारे गए।
  • 2009 – चार देशों के पंजाब गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 2-0 से हराया।
  • 2009 – मेलबर्न, आस्ट्रेलिया में भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्ज़ा की जोड़ी ने पहली बार मिक्स्ड डबल का ख़िताब जीता।

History of 1 February

यह भी पढ़ें :-31 जनवरी का इतिहास

31 जनवरी का इतिहास

0

31 जनवरी का इतिहास:-

  • 1561 – मुग़ल बादशाह अकबर के संरक्षक बैरम ख़ाँ की गुजरात के पाटण में हत्या कर दी गई।
  • 1893 – ट्रेडमार्क कोका कोला ट्रेडमार्क का अमेरिका में पहली बार पेटेंट किया गया।
  • 1915 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने रूस के ख़िलाफ़ ज़हरीली गैस का इस्तेमाल किया।
  • 1923 – परमवीर चक्र पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद सोमनाथ शर्मा का जन्म हुआ था।
  • 1953 – आईरिश सागर में नौका दुर्घटना में कम से कम 130 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई।
  • 1958 – अमेरिका ने पहले भूउपग्रह का प्रक्षेपण किया।
  • 1962 – अमेरिकी देशों के संगठन ने क्यूबा को न शामिल करने का फैसला किया।
  • 1963 – मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।
  • 1966 – सोवियत संघ ने लूना कार्यक्रम के तहत मानवरहित लूना 9 स्पेशक्राफ्ट की लांचिंग की।
  • 1968 – हिन्दी के निबंधकार और साहित्यकार पद्मनारायण राय का निधन।
  • 1974 – पेन अमेरिका एयरवेज़ का विमान अमेरिकी सीमाओं में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 15 लोग मारे गए।
  • 1975 – भारतीय अभिनेत्री प्रीति जिंटा का जन्म।
  • 1979 – चीन ने सोवियत संघ को विश्वयुद्ध भड़काने वाला मुख्य देश होने का आरोप लगाया।
  • 1988 – तमिल भाषा के साहित्यकार अकिलन का निधन।
  • 1989 – कोलंबियाई विमान का अपहरण कर 122 लोगों सहित अपहृत कर कोस्टारिका ले जाया गया।
  • 1996 – श्रीलंका में आत्मघाती हमले में 86 की मौत, 1400 घायल।
  • 1998 – मार्टिना हिंगिस ने कोंचिता मार्टिनेज को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियनशिप जीती।
  • 1999 – अर्मीनिया की सुंदरी गोहर अरुथ्यूनियम मिस कॉमनवेल्थ 1999 चुनी गयी।
  • 2000 – भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता के. एन. सिंह का निधन।
  • 2004 – सुर सम्राज्ञी सुरैया का मुंबई में निधन।
  • 2007 – भारतीय स्टील कम्पनी टाटा, एंग्लो डच इस्पात कम्पनी कोरस के अधिग्रहण के बाद विश्व की पांचवी बड़ी कंपनी बनी।
  • 2010 – हॉलीवुड फिल्म अवतार दो बिलियन डॉलर कमाकर दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमायी करने वाली फिल्म बनी।

30 जनवरी का इतिहास

0

30 जनवरी का इतिहास:-

  • 1522 – क्यूबेक और डेनमार्क के बीच युद्ध।
  • 1530 – मेवाड़ के राजा राणा संग्राम सिंह का निधन।
  • 1649 – इंग्लैंड के सम्राट चार्ल्स प्रथम को फांसी दी गई।
  • 1788 – ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट की रोम में मौत हो गयी।
  • 1790 – लाइफ़बोट के तौर पर निर्मित पहली नाव का टायन नदी में परीक्षण।
  • 1890 – हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का जन्म।
  • 1910 – भारत में हरित क्रांति के पिता जी. सुब्रमण्यम का जन्म।
  • 1911 – कैनेडियन नेवल सर्विस का नाम बदलकर रॉयल कैनेडियन नेवी किया गया।
  • 1913 – प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का जन्म।
  • 1927 – ओलोफ पाल्मे का जन्म।
  • 1933 – एडोल्फ़ हिटलर ने आधिकारिक रूप से जर्मनी के चांसलर की कमान सम्भाली।
  • 1948 – भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या हुई।
  • 1949 – रात्रि एयर मेल सेवा की शुरुआत हुई।
  • 1960 – प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक नाथूराम प्रेमी का निधन।
  • 1960 – भारत के एक अर्थशास्त्री जे.सी. कुमारप्पा का निधन।
  • 1968 – हिन्दी साहित्यकार माखनलाल चतुर्वेदी का निधन।
  • 1974 – इंडियन एयरलाइंस के फोकर फ्रेंडशिप विमान का अपहरण हुआ।
  • 1997 – सैंतालीस वर्षों बाद महात्मा गांधी की अस्थियां संगम में विसर्जित।
  • 2001 – गुजरात में आये भूकम्प के बाद महामारी की आशंका को रोकने के लिए पुनर्वास के और उपाय। भूकम्प में मरने वालों की संख्या 30 हज़ार तक पहुँची।
  • 2005 – रूस के मरात साफिन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का पुरुष एकल खिताब जीता।
  • 2007 – टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में ख़रीदा।
  • 2009 – आस्ट्रेलिया ओपन के मिक्स्ड डबल मुक़ाबले में सानिया मिर्ज़ा और महेश भूपति की जोड़ी फाइनल में पहुँची।

29 जनवरी का इतिहास

0

29 जनवरी का इतिहास:-

  • 1528 – मुग़ल साम्राज्य वंश के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा साँगा को हराकर चंदेरी के क़िले पर कब्ज़ा किया।
  • 1597 – उदयपुर, मेवाड़ में सिसोदिया राजवंश के राजा महाराणा प्रताप का निधन।
  • 1780 – भारत का पहला समाचारपत्र अंग्रेज़ी में हिकीज बंगाल गजट के नाम से प्रकाशित हुआ। हिक्की गजट या बंगाल गजट या कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर का कोलकाता से प्रकाशन हुआ। अंग्रेज़ी भाषा के इस समाचार पत्र के संपादक जेम्स ऑगस्टस हिक्की थे।
  • 1889 – आस्ट्रिया हंगरी के युवराज आर्कड्यूक रूडोल्फ़ ने अपनी प्रेमिका की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली।
  • 1896 – भारत सेवा आश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणबानंद महाराज का जन्म।
  • 1916 – प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी ने फ्रांस पर पहली बार हमला किया।
  • 1919 – चेक फ़ौजों ने गैलीसिया में पोलैंड की फ़ौजों को शिकस्त दी।
  • 1947 – अमेरिका ने चीन में मध्यस्थ की भूमिका छोड़ दी।
  • 1953 – संगीत नाटक अकादमी की स्थापना हुई।
  • 1970 – भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज और एथेंस ओलंपिक-2004 के रजत पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का जन्म।
  • 1979 – भारत के सबसे पहले जंबो ट्रेन. दो इंजन वाली. तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से झंडी दिखाकर चेन्नई के लिए रवाना किया गया।
  • 1986 – अमेरिकी अंतरिक्ष शटल चैलेंजर दुर्घटनाग्रस्त और उसमें सवार सभी 7 अंतरिक्ष यात्रियों की मृत्यु।
  • 1992 – भारत आसियान का क्षेत्रीय सहयोग बना।
  • 1993 – क्रिकेटर विनोद कांबली का टेस्ट में पदार्पण।
  • 1994 – भारत सरकार ने एयर कारपोरेशन एक्ट 1953 को रद्द किया।
  • 2005 – सेरेना विलियम्स ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का महिला खिताब जीता।
  • 2007 – अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ज़मीन जैक्सन को हराकर लंदन के चैनल-4 के रियालिटी शो में बिग ब्रदर चैम्पियन बनीं।
  • 2009 – फेडेलिटी ने सत्यम कम्प्यूटरों के5% शेयर ख़रीदे। कास्टेलिनो यूबी समूह खेल मार्केटिंग के सी... बने।
  • 2010 – भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत उत्पादन किए जा रहे पाँचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान की उड़ान का रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलता पूर्वक परीक्षण किया गया।

History Of 29 January

यह भी पढ़ें :-28 जनवरी का इतिहास