31 मार्च का इतिहास

31 मार्च का इतिहास:-

  • 1504 – सिक्खों के दूसरे गुरु – गुरु अंगद देव जी का जन्म हुआ था।
  • 1774 – भारत में डाक सेवा का पहला कार्यालय खुला।
  • 1865 – भारत की प्रथम महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी का जन्म।
  • 1889 – फ्रांस में एफिल टावर को आधिकारिक रूप से खोला गया।
  • 1921 – रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयरफोर्स की स्‍थापना हुई।
  • 1931 – भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक पूर्णसिंह का निधन।
  • 1938 – भारत की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ तथा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का जन्म।
  • 1959 – बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।
  • 1964 – बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम आखिरी बार चली।
  • 1972 – भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी का निधन।
  • 1983 – कोलंबिया के शहर पोपाइन में आए विनाशकारी भूकंप में 500 लोगों की मौत हुई।
  • 1986 – मेक्सिको विमान 940 के दुर्घटनाग्रस्‍त हो जाने से सवार सभी 167 यात्रियों की मौत हो गई।
  • 1987 – भारतीय ग्रैंडमास्टर शतरंज कोनेरू हंपी का जन्म।
  • 1997 – वासलेव क्लार्क को नया नाटो सैनिक कमांडर नियुक्त किया गया।
  • 1998 – भारत और चीन इंटर गवर्नमेंटल कांफ़्रेस आन कल्चरल पॉलिसीज के लिए गठित यूनेस्को की मसौदा समिति के सदस्य निर्वाचित।
  • 2000 – 22 वर्ष बाद जापान के उत्तरी धोकाइडु द्वीप में दाते के निकट उसू ज्वालामुखी फिर सक्रिय।
  • 2001 – यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस का धावा, अपने ही घर में नज़रबंद।
  • 2002 – भारतीय महिला कार्यकर्ता मोतुरु उदयन का निधन।
  • 2005 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया को अनाज की आपूर्ति रोकी।
  • 2007 – विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में माइकल फेल्प्स ने छह स्वर्ण हासिल किए।
  • 2008 – कृष्णा सोबती को के.के.बिड़ला फाउण्डेशन का वर्ष 2007 का ‘व्यास सम्मान‘ देने की घोषणा की गई। रेवती मेनन को ‘दयावती मोदी स्त्री शक्ति सम्मान, 2007′ प्रदान किया गया।
  • 2008 – पाक वायुसेना की बस के पास बम विस्फोट में 12 लोग मारे गए।
  • 2009 – अर्जेंटीना के राष्ट्रपति राउल अलफोन्सा का निधन।
  • 2011- जनगणना के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत की आबादी बढ़ कर 121 करोड़ (1 अरब 21 करोड़) हो गई है। दस साल पहले हुई गणना के मुकाबले यह64 फ़ीसदी ज़्यादा है।

30 मार्च का इतिहास

30 मार्च का इतिहास:-

  • 1664 – सिक्खों के आठवें गुरु – गुरु हर किशन सिंह जी का निधन हुआ था।
  • 1853 – नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक विन्सेंट वैन गो का जन्म।
  • 1899 – ब्रिटिश वकील सीरिल रैडक्लिफ़ का जन्म, इन्होंने भारत–पाकिस्तान विभाजन की रेखा तैयार की थी।
  • 1908 – भारतीय अभिनेत्री देविका रानी का जन्म।
  • 1949 – राजस्थान राज्य की स्थापना हुई और जयपुर को उसकी राजधानी बनाया गया।
  • 1981 – अमेरिका के राष्ट्रपति रीगन होटल के पास से गुजर रहे थे, उसी दौरान ताबड़तोड़ छह गोलियां चल गईं।
  • 1982 – नासा के अंतरिक्ष यान कोलंबिया ने एसटीएस-3 मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापसी की।
  • 1992 – सत्यजित रे को मानद ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 1998 – चीन के उत्तरी हिस्से शिनदोंग में भेंड़ की हड्डी पर उत्कीर्ण 3000 साल पुरानी कुछ शब्दावलियां प्राप्त हुईं।
  • 2002 – प्रसिद्ध संगीतकार आनंद बख्शी का निधन।
  • 2003 – पाकिस्तान के कहुटा परमाणु संयंत्र पर 2 वर्षों के लिए प्रतिबंध लगा।
  • 2004 – ताइवान के राष्ट्रपति शेन शुवी बियान राष्ट्रपति पद के लिए भारत के साथ शांति प्रक्रिया से हटने की धमकी दी।
  • 2005 – मशहूर कार्टूनिस्ट और लेखक ओ वी विजयन का निधन।
  • 2006 – ईरान पर बर्लिन में बैठक का आयोजन।
  • 2006 – ब्रिटेन में आतंकवाद निरोधक कानून प्रभाव में आया।
  • 2008 – रिलायंस एनर्जी लिमिटेड को 400 किलोवाट उच्च वोल्टेज विद्युत ट्रांसमिशन के लिए लगभग 1200 करोड़ रुपये के ठेके मिले।
  • 2008 – इस्रायल में चेतावनी के साथ अरब लीग सम्मेलन सम्पन्न।
  • 2010 – 15 साल पहले पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को मानव बम से उड़ाने के मामले में सह आरोपी आतंकी परमजीत सिंह भ्योरा को बुड़ैल जेल में विशेष कोर्ट में स्पेशल जज रवि कुमार सोंधी ने आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।

29 मार्च का इतिहास

29 मार्च का इतिहास:-

  • 1549 – ब्राजील की पहली राजधानी सल्वाडोर द बहीया की नींव रखी।
  • 1798 – स्विट्जरलैंड गणराज्य बना।
  • 1804 – हैती में हजारों गोरे लोगों की हत्या की गई।
  • 1857 – बैरकपुर में ईस्ट इंडिया कंपनी के अंग्रेज अफसर पर पहली बार मंगल पांडे ने गोली चलाई। अंग्रेज शासन के खिलाफ भारत में यह पहला विद्रोह था, जिसे सैनिक विद्रोह कहा गया।
  • 1901 – ऑस्ट्रेलिया में पहला संघीय चुनाव हुआ।
  • 1913 – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि और लेखक भवानी प्रसाद का जन्म।
  • 1928 – दिल्ली के उपराज्यपाल तथा त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल रोमेश भंडारी का जन्म।
  • 1929 – हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता उत्पल दत्त का जन्म।
  • 1943 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉन मेजर का जन्म।
  • 1953 – हिलैरी तथा तेनजिंग नोर्गे द्वारा विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर विजय।
  • 1963 – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार सियारामशरण गुप्त का निधन।
  • 1982 – एन. टी. रामाराव के द्वारा तेलुगु देशम पार्टी का गठन हुआ।
  • 1999 – पराग्वे के राष्ट्रपति रॉल क्यूबास का इस्तीफ़ा।
  • 2001 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने ग्लोबल वार्मिंग पर किए गए क्योटो संधि को मानने से इंकार कर दिया।
  • 2003 – तुर्की एयरलाइंस विमान के अपहर्ताओं ने आत्मसमर्पण किया।
  • 2004 – आयरलैंड कार्यस्थलों पर धूम्रपान प्रतिबंधित करने वाला पहला देश बना।
  • 2008 – दुनिया के 370 शहरों ने पहली बार ऊर्जा बचत करने के लिए अर्थ आवर मनाने की शुरूआत की।
  • 2008 – इराक में अमेरिकी बम विस्फोट में 48 लोगों की मृत्यु।
  • 2008 – उज्जैन के संस्कृत विद्वान् प्रो. श्रीनिवास रथ को उत्तर प्रदेश संस्कृति पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई।
  • 2008 – 1971 बैच की आईएएस अधिकारी और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव ने राज्य सरकार की सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली।

28 मार्च का इतिहास

28 मार्च का इतिहास:-

  • 1552 – सिक्खों के दूसरे गुरु- गुरु अंगद देव जी का निधन।
  • 1896 – गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक गोरख प्रसाद का जन्म।
  • 1930 – तुर्की के कई शहरों का नाम बदल दिया गया, राजधानी ‘अंगोरा‘ को ‘अंकारा‘ और ‘कॉन्सटानिनोपल‘ का नाम बदल कर ‘इंस्तांबुल‘ कर दिया गया था।
  • 1941 – भारतीय पुलिस आयुक्त कावासजी जमशेदजी पेटिगारा का निधन।
  • 1959 – दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनीतिक कार्यकर्ता काला वेंकटराव का निधन।
  • 1963 – रूस और अमेरिका के बीच शीत युद्ध चल रहा था, जिसके बीच एक अमेरिकन लड़की ने रूस के लड़के से  शादी कर ली, सेवियत सरकार द्वारा इस शादी का काफी विरोध किया गया था।
  • 1965 – डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग ने काले अमेरिकियों के लिए एलाबामा की राजधानी मॉटगुमरी में 25 हजार लोगों के साथ मार्च निकाला। उस समय डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग काले अमेरिकियों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे थे।
  • 1969 – सं.रा. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन।
  • 1972 – भारतीय पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता एबिय जे जोस का जन्म।
  • 1982 – भारतीय अभिनेत्री सोनिया अग्रवाल का जन्म।
  • 2000 – वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्स ने 435 विकेट लेकर कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा।
  • 2005 – सुमात्रा द्वीप में भूकंप ने पूरे इंडोनेशिया को हिला दिया था। यह भूकंप 1965 के बाद आने वाला चौथा सबसे बड़ा भूकंप था।
  • 2006 – भारतीय दार्शनिक वेथाथिरी महर्षि का निधन।
  • 2006 – अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।
  • 2007 – अमेरिका में सीनेट ने इराक से सेना वापसी को मंजूरी प्रदान की।
  • 2008 – केन्द्र सरकार ने चालीस उत्पादों के निर्यात से रियासतें समाप्त करने की घोषणा की।
  • 2008 – ऑस्कर विजेता और पटकथा लेखक ऐबीमैन का निधन।
  • 2011- देश में बाघों की संख्या बढ़ी। वर्ष 2006 में इनकी संख्या 1411 थी, जो 21 फ़ीसदी बढ़कर 1706 हो गई है।
  • 2015 – साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।

27 मार्च का इतिहास

27 मार्च का इतिहास:-

  • 1668 – इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बांबे को ईस्ट इंडिया कंपनी को सौंपा था।
  • 1721 – फ्रांस और स्पेन ने मैड्रिड समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।
  • 1898 – भारत के मुसलमानों के लिए आधुनिक शिक्षा की शुरूआत करने वाले सर सैयद अहमद खान का निधन हुआ था, इन्होंने मुहम्मदन एंग्लो–ओरिएण्टल कॉलेज की स्थापना की थी, जो बाद में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी बना।
  • 1915 – गदर पार्टी के प्रमुख नेता और देश की स्वाधीनता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले पंडित कांशीराम का निधन।
  • 1923 – एक प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान लीला दुबे का जन्म।
  • 1968 – भूतपूर्व सोवियत संघ के विमान चालक और अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरीन का निधन।
  • 1977 – यूरोपियन फ़ाइटर एअरक्राफ़्ट यूरोफाइटर ने पहली उड़ान भरी। यूरोफाइटर को भविष्य का लड़ाकू विमान कहा गया था। यह विमान जर्मनी के मांचिंग से उड़ा और चालीस मिनट तक आसमान में रहा।
  • 1977 – टेनेरीफ़ में दुनिया की सबसे भयानक विमान दुर्घटना हुई थी, यहां दो जंबो विमान हवाई पट्टी पर ही टकरा गए थे, जिसमें 583 लोग मारे गए थे।
  • 1982 – ए.एफ.एम.ए. चौधरी बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त किए गए थे।
  • 1989 – सोवियत संघ में लाखों लोगों ने मतदान में भाग लिया, इन चुनावों में कई दिग्गज कम्यूनिस्ट नेता हार गए थे।
  • 2000 – रूस में 52 प्रतिशत मत प्राप्त कर रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति ब्लादीमीर ब्लादीमिरोविच पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव जीता।
  • 2003 – रूस ने घातक टोपोल आर एस-12 एम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।
  • 2003 – मान्टो कार्लो में 12वीं अम्बर शतरंज प्रतियोगिता के फ़ाइनल राउंड में 5 अंक की जीत से विश्वनाथन आनंद ने तीसरा ख़िताब जीता।
  • 2006 – यासीन मलिक ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराए जाने की मांग की।
  • 2008 – अंतरिक्ष यान एंडेवर पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा।
  • 2008 – उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियन्त्रण विधेयक ‘यूपीकोका‘ को राज्यपाल टीवी राजेश्वर ने मंजूरी प्रदान की।

26 मार्च का इतिहास

26 मार्च का इतिहास:-

  • 1552 – गुरु अमरदास सिखों के तीसरे गुरू बने।
  • 1668 – इंग्लैंड ने बंबई पर अधिकार कर लिया।
  • 1780 – ब्रिटेन के अखबार ब्रिट गैजेट और संडे मॉनीटर पहली बार रविवार के दिन प्रकाशित हुए।
  • 1799 – नेपोलियन बोनापार्ट ने जापान फिलिस्तीन पर कब्जा किया।
  • 1812 – वेनेजुएला के काराकास में भीषण भूकंप, 20 हजार की मौत।
  • 1893 – बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक धीरेन्द्र नाथ गांगुली का जन्म।
  • 1907 – हिंदी साहित्य जगत की आधुनिक ‘मीरा‘ महादेवी वर्मा का जन्म हुआ था।
  • 1971 – 26 मार्च को बांग्लादेश पाकिस्तान से अलग हो गया, 26 मार्च को बांग्लादेश स्वंतत्रता दिवस मनाता है।
  • 1972 – भारत के राष्ट्रपति वी वी गिरि ने पहले अंतर्राष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • 1973 – लंदन स्टॉक एक्सचेंज में 200 साल पुराने इतिहास को तोड़ते हुए पहली बार महिलाओं की भर्ती की थी।
  • 1974 – लाता गाँव, हेन्वाल घाटी, गढ़वाल हिमालय में गौरा देवी के नेतृत्व में 27 महिलाओं के एक समूह ने पेड़ों को बचाने के लिए पेड़ों के आसपास घेरा बना लिया और उन्हें अपने इस प्रयास से भारत में चिपको आंदोलन को आरंभ किया।
  • 1979 – 30 साल से जारी युद्ध विराम के लिए इसराइल और मिस्र ने शांति समझौते पर हाथ मिलाए, यह समझौता अमेरिका द्वारा करवाया गया था।
  • 1995 – 15 सदस्यीय यूरोपीय यूनियन के सात देशों के बीच आंतरिक सीमा नियंत्रण समाप्त।
  • 1998 – चीन ने अमेरिकी इरीडियम नेटवर्क के दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
  • 1999 – द. अफ़्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने देश की प्रथम प्रजातांत्रिक संसद के विघटन की घोषणा की।
  • 2001 – केन्या में छात्रावास में आग लगने से 58 छात्र मरे।
  • 2003 – पाकिस्तान ने 200 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली परमाणु प्रक्षेपास्त्र ‘अब्दाली‘ का परीक्षण किया।
  • 2006 – मेलबर्न में 18 वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन।
  • 2008 – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड कोष में90 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को गिरफ़्तार किया गया।
  • 2008 – टाटा मोटर्स ने अमेरिकी कंपनी ‘जगुआर‘ और ‘लैंड रोवर‘ का अधिग्रहण किया।

25 मार्च का इतिहास

25 मार्च का इतिहास:-

  • 421 – वेनिस शहर की स्थापना हुई।
  • 1668 – अमेरिका में पहली बार घुड़दौड़ का आयोजन।
  • 1669 – सिसदी द्वीप पर मौजूद ज्वालामुखी माउंट एटना में भयंकर विस्फोट, 20 हजार से अधिक लोगो की जान गई।
  • 1788 – समाचारपत्र ‘कलकत्ता गैजेट‘ में भारतीय भाषा बांग्ला का पहला विज्ञापन प्रकाशित।
  • 1807 – इंग्लैंड में पहली यात्री रेल सेवा शुरू।
  • 1807 – ब्रिटेन की संसद ने दास व्यापार को समाप्त किया।
  • 1883 – विश्व के सबसे आधुनिक समुद्र विज्ञान अनुसंधान पोत ‘सागर केन्या‘ का जलावतरण।
  • 1896 – यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत।
  • 1898 – स्वामी विवेकानंद ने सिस्टर निवेदिता को दी ब्रह्मचर्य की दीक्षा।
  • 1901 – अमेरिका के मार्शल टाउन के पास राक आइलैंड ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 55 लोगों की मौत।
  • 1943 – भारतीय कवि तेज राम शर्मा का जन्म।
  • 1948 – थियेटर की दुनिया और बॉलीवुड के मशहूर कलाकार फारुख शेख का जन्म अमरोली गुजरात में हुआ था।
  • 1975 – सऊदी अरब के शासक शाह फैसल की हत्या उनके ही भतीजे राजकुमार फैसल बिन मुसाद ने कर दी।
  • 1980 – ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध के बावजूद मॉस्को में होने वाले ओलंपिक में भाग लिया था।
  • 1987 – दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।
  • 1988 – नासा ने अंतरिक्ष यान एस 206 का प्रक्षेपण किया।
  • 1995 – विख्यात मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा।
  • 1999 – भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीसा मामले में छूट देने की घोषणा।
  • 2001 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 100 मील दूर आए जबरदस्त भूकंप की चपेट में आकर एक हजार से अधिक लोगों की मौत।
  • 2003 – पहले पोर्टेबल कंप्यूटर बनाने वाले एडम ओसबोर्न का देहांत।
  • 2005 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी।
  • 2007 – टीम इंडिया विश्व कप क्रिकेट से बाहर।
  • 2008 – टाटा ग्रुप की पुणे स्थित फर्म ‘कम्यूटेशन रिसर्च लैबरटरीज‘ ने इंटरनेशनल फर्म ‘याहू‘ से गठजोड़ किया।
  • 2008 – अंतरिक्ष यान एंडेवर सफलतापूर्वक अपने मिशन को अंजाम देने के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुआ।
  • 2011 – हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक कमला प्रसाद का निधन।
  • 2014 – प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री नंदा का निधन।

24 मार्च का इतिहास

24 मार्च का इतिहास:-

  • 1855 – पहली बार लंबी दूरी का टेलीग्राम संदेश कलकत्ता से आगरा भेजा गया।
  • 1855 – ब्रिटिश कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा।
  • 1863 – सिद्ध भारतीय अधिवक्ता और राजनेता सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा का जन्म।
  • 1878 – ब्रिटिश जहाज यूरीडाइस डूबा, 300 लोगों की मौत।
  • 1882 – घातक संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान आज ही के दिन थी, इसका पता लगाने वाले वैज्ञानिक डॉ॰ रॉबर्ट कॉख को नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
  • 1883 – न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहली बार फोन से बातचीत हुई।
  • 1892 – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा राष्ट्रसेवी हरिभाऊ उपाध्याय का जन्म।
  • 1953 – ब्रिटेन की महारानी की दादी महारानी मैरी का सोते हुए निधन हो गया था।
  • 1971 – हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में से एक राधिकारमण प्रसाद सिंह का निधन।
  • 1979 – बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी का जन्म।
  • 1984 – भारतीय हॉकी खिलाड़ी एड्रियन डिसूजा का जन्म।
  • 1989 – एग्ज़ॉन वाल्देज़ तेल टैंकर के अलास्का के तट के पास ब्लाइ रीफ़ से टकरा जाने के बाद कई गैलन कच्चा तेल समुद्र में फैल गया।
  • 1998 – भारत में दान्तान के माध्यम में तेज़ तूफ़ान के कारण 250 लोग मारे गए और 3000 घायल हो गए।
  • 1999 – पी.एन. भगवती (भारत) लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कमेटी के उपाध्यक्ष चयनित।
  • 2003 – तपेदिक की रोकथाम के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने और इसके नियंत्रण के प्रयासों को जारी रखने के लिए दुनिया भर में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया।
  • 2007 – ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने विश्व कप का सबसे तेज शतक बनाया।
  • 2008 – एक्सएल टेलीकॉम एण्ड एनर्जी लिमिटेड को यूरोप में एक अरब 53 करोड़ 90 लाख रुपये के सोलर पैनल निर्यात करने का आर्डर मिला।
  • 2008 – पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता युसुफ़ रजा गिलानी को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुना गया।

23 मार्च का इतिहास

23 मार्च का इतिहास:-

  • 1614 – मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और ‘मुमताज महल‘ की सबसे बड़ी पुत्री जहाँआरा का जन्म हुआ था।
  • 1910 – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी डॉ राम मनोहर लोहिया का जन्म।
  • 1931 – भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारी भगत सिंह और उनके साथियों राजगुरु और सुखदेव को आज ही के दिन फांसी दी गई थी।
  • 1956 – पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र बना।
  • 1965 – नासा ने पहली बार जैमिनी 3 अंतरिक्ष यान से दो व्यकितयों को अंतरिक्ष में भेजा।
  • 1976 – पूर्व टेलीविजन अभिनेत्री, ‘भारतीय जनता पार्टी’ की प्रतिष्ठित महिला नेता स्‍मृति ईरानी का जन्म नई दिल्ली में हुआ था।
  • 1983 – अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने स्ट्रैटेजिक डिफ़ेंस इनीशियेटिव या रणनीतिक रक्षा प्रबंध की घोषणा की।
  • 1986 – केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में महिलाओं की पहली कंपनी को प्रशिक्षित किया गया।
  • 1987 – पश्चिमी जर्मनी के एक ब्रितानी सैनिक ठिकाने में हुए कार बम हमले में 31 लोग घायल हो गए हैं। विस्फोट इतना भयानक था कि सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई और पास में खड़ी कारों को काफ़ी बुरी तरह नुक़सान पहुँचा।
  • 1995 – भारत के विश्वनाथन आनंद ने प्रोफ़ेशनल चेस एसोसियेशन कैंडीडेट्स के फ़ाइनल शृंखला को जीता।
  • 1996 – ताइवान में हुए पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ, जिसमें ली टेंग हुई को बतौर राष्ट्रपति चुना गया।
  • 1999 – पराग्वे के राष्ट्रपति पुई मारिया अरगाना की हत्या।
  • 2001 – रूसी अंतरिक्ष स्टेशन ‘मीर‘ की जल समाधि।
  • 2003 – दक्षिण अफ़्रीका में वाडरर्स में विश्व कप क्रिकेट के फ़ाइनल में आस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर विश्व कप पर कब्ज़ा बरकरार रखा।
  • 2006 – आस्ट्रेलिया ने तस्करी के आरोप में उत्तरी कोरिया के जहाज़ पोंस गू को डुबोया।
  • 2007 – भारत विश्व कप क्रिकेट में श्रीलंका से हारा।
  • 2008 – भारत ने ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाली मिसाइल ‘अग्नि-1′ का सफल परीक्षण किया।
  • 2008 – अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों राबर्ट वेनकेन और साइक फ़ोरमैन ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए अंतिम स्पेसवॉक किया।
  • 2008 – नासा ने पृथ्वी से 5 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर हुए एक अंतरिक्ष विस्फोट को देखा।
  • 2012 – मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का कीर्तिमान बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।

22 मार्च का इतिहास

22 मार्च का इतिहास:-

  • 1739 – आक्रमणकारी नादिर शाह ने अपनी सेना को दिल्ली में जनसंहार की इजाजत दी। यह कत्लेआम 58 दिनों तक चला।
  • 1882 – उर्दू के प्रसिद्ध पत्रकार और समाज सुधारक मुंशी दयानारायण निगम का जन्म।
  • 1890 – रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले व्यक्ति बने।
  • 1894 – चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व करने वाले महान क्रांतिकारी सूर्य सेन का जन्म।
  • 1923 – पहली बार आइस हॉकी मैच का रेडियो से प्रसारण।
  • 1947 – आखिरी वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन भारत पहुंचे।
  • 1956 – अमेरिका में रंगभेद विरोधी नेता मार्टिन लूथर किंग को एक नस्लवादी कानून का विरोध करने के कारण जेल हुई थी, इनके नेतृत्व में अलबामा राज्य में मौजूद तमाम काले लोगों ने राज्य में चलने वाली बसों का बहिष्कार कर दिया था।
  • 1957 – शक पर आधारित राष्ट्रीय कैलेंडर अंगीकार किया गया।
  • 1964 – पुरानी कारों की पहली रैली कोलकाता में आयोजित।
  • 1969 – इंडियन पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड का उद्घाटन।
  • 1971 – स्वतंत्रता सेनानी हनुमान प्रसाद पोद्दार का निधन।
  • 1982 – नासा ने अपने अंतरिक्ष यान कोलंबिया को तीसरे मिशन के लिए रवाना किया।
  • 1993 – विश्व जल दिवस मनाया जाता है।
  • 1995 – रूसी अंतरिक्ष यात्री वालेरी पेलियाकोव साढ़े चौदह माह के रिकार्ड अंतरिक्ष प्रवास के पश्चात् पृथ्वी के लिए रवाना।
  • 1999 – भारतीय शेखर कपूर की फ़िल्म ‘एलिजाबेथ‘ को सर्वश्रेष्ठ मेकअप का आस्कर पुरस्कार।
  • 2000 – फ्रेंच गुयाना के कोरु से इनसेट 3 बी का प्रक्षेपण।
  • 2003 – पाकिस्तान सरकार ने इराक पर अमेरिकी हमले के मद्देनजर सैफ सेल प्रतियोगिता स्थगित की, गठबंधन सेनाओं ने फरात नदी के किनारे पर स्थित नासिरिया शहर पर कब्ज़ा किया और बसरा की घेराबंदी कर दक्षिणी इराक में अपने आगे बढ़ने का सिलसिला जारी रखा।
  • 2005 – हिकिपुन्ये पोहांबा ने नामीबिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • 2007 – पाकिस्तान ने हत्फ-7 मिसाइल का परीक्षण किया।