पाकिस्तान के कराची में एक बकरी के बच्चे ने इतने लंबे कानों के साथ जन्म लिया है जिन्हें देखकर हर कोई चकित है। उसके कानों की लंबाई लगभग 19 इंच (46 सेमी) है, जिससे यह अब वर्ल्ड रिकॉर्ड बन सकता है।
मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक, सिम्बा नाम की बकरी का जन्म 5 जून को सिंध में हुआ था। बकरी का मालिक मुहम्मद हसन नरेजो तब चकित रह गया जब उसने इस बकरी के इतने लंबे कान देखे।

[adinserter block=”1″]
इस बकरी के बच्चे के कान इतने लंबे हैं कि चलते-चलते वे फर्श पर छू जाते हैं। वे उसके चेहरे के दोनों ओर लटकते हैं और हवा में झूलते हैं।
इस अनूठी विशेषता ने उसे और अधिक आकर्षक बना दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उसके इतने बड़े कान क्यों हैं? अगर नहीं जानते तो चलिए जानते हैं इस पोस्ट के माध्यम से :-
सिम्बा एक न्युबियन है जो बकरी की नस्ल है और वे अपने बड़े कानों के लिए लोकप्रिय हैं और ये कान गर्म मौसम में बकरी के शरीर को ठंडा रखने का एक बहुत ही महत्वपूर्ण काम करते हैं। हालांकि, सिम्बा के कान इस नस्ल की तुलना में बहुत ज़्यादा बड़े हैं।

[adinserter block=”1″]
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सबसे ज्यादा कामोरी बकरी पाई जाती हैं, जो कि यहां सबसे आम है। ऐसा कहा जाता है कि लगभग 54 मिलियन बकरियों के साथ, यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बकरी उत्पादक देश है।
यह भी पढ़ें :-

